प्रयागराज में दर्दनाक हादसा : सपा नेता का जर्जर कोल्ड स्टोरेज ढहा, 4 की मौत, मलबे में दबे हैं कई मजदूर रेस्क्यू जारी
Sanjay Dhiman | Published:
Photograph: (the sootr)
प्रयागराज में आदर्श कोल्ड स्टोरेज के जर्जर भवन का एक हिस्सा गिरने से कई मजदूर मलबे में दब गए, जिसमें 4 की मौत हो चुकी है और 12 घायल हैं। राहत कार्य जारी है और मुआवजे का ऐलान किया गया है।
Prayagraj. सोमवार को प्रयागराज के फाफामऊ थाना क्षेत्र स्थित सपा नेता के आदर्श कोल्ड स्टोरेज में एक बड़ा हादसा हुआ। दोपहर करीब 1 बजे, इस कोल्ड स्टोरेज का एक हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा। इसके नीचे कई लोग दब गए, जिनमें से कई की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए। घटना के बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। मौके पर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमें बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।
अब तक चार मजदूरों की मौत हो चुकी है और 12 घायल मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों को मेडिकल कॉलेज और तेज बहादुर सप्रू बेली अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। हादसे के बाद कुछ लोग सोशल मीडिया पर लिख रहे हैं कि "जिंदगी की कोई कीमत नहीं बची"।
यह खबरें भी पढ़ें...
महू में लव जिहाद के आरोपी डॉक्टर के घर-क्लीनिक में तोड़फोड़, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
इंदौर में नवरात्रि पर्व पर जोमेटो से मंगाया चिली पनीर, आया चिली चिकन, थाने में शिकायत
प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने घटना के बाद घायलों और मृतकों के परिवारों के लिए मुआवजे का ऐलान किया। घायलों को 50-50 हजार रुपए और मृतकों के परिवारों को दो-दो लाख रुपए की मदद दी जाएगी। पुलिस कमिश्नर जोगिंदर कुमार ने कहा कि इस हादसे की जांच की जा रही है। जिनकी लापरवाही पाई जाएगी, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
स्थानीय लोगों के अनुसार, मलबे में 50 से ज्यादा लोग दबे हो सकते हैं और अब तक 7 लोगों को बाहर निकाला गया है। इनमें से 5 शव हैं और 2 लोग घायल हैं। कोल्ड स्टोरेज का एक पूरा हिस्सा जमींदोज हो गया है। पुलिस और बचाव टीमें अब भी मलबा हटाने में जुटी हैं और अब तक 20 प्रतिशत मलबा हटा लिया गया है।
आदर्श कोल्ड स्टोरेज के मालिक समाजवादी पार्टी के नेता पूर्व विधायक अंसार अहमद हैं। घटना के समय यहां 110 से अधिक मजदूर काम कर रहे थे। मजदूरों ने बताया कि घटना के दौरान वे लंच ब्रेक पर थे। जैसे ही कोल्ड स्टोरेज का हिस्सा गिरा, अमोनिया गैस का रिसाव भी हुआ, जिससे बचाव कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही है।
घटना के बाद मौके पर जिला अधिकारी मनीष कुमार वर्मा, पुलिस कमिश्नर जोगिंदर कुमार और अन्य अधिकारी पहुंचे। डीएम ने बताया कि राहत और बचाव कार्य जारी है और मृतकों की संख्या के बारे में अधिक जानकारी बचाव कार्य समाप्त होने के बाद दी जाएगी। फिलहाल प्राथमिकता मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने और घायलों को इलाज मुहैया कराने की है।
यह खबरें भी पढ़ें...
बिहार के पीएमसीएच के पीछे छिपा है ईरान के शहजादे का इतिहास
जम्मू-कश्मीर में ईरान के लिए दान की होड़, गहने और नकद कर रहे डोनेट
इस हादसे में कोल्ड स्टोरेज के मालिक के करीबी सपा नेता के सहयोगियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। यह कोल्ड स्टोरेज काफी पुराना था और इसकी बिल्डिंग जर्जर हो चुकी थी, जो इस हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है।
अब तक की स्थिति
यह खबरें भी पढ़ें...
महू में लव जिहाद के आरोपी डॉक्टर के घर-क्लीनिक में तोड़फोड़, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
इंदौर में नवरात्रि पर्व पर जोमेटो से मंगाया चिली पनीर, आया चिली चिकन, थाने में शिकायत
मुआवजे का ऐलान
मलबे में दबे लोग
कोल्ड स्टोरेज का मालिक सपा नेता
स्थानीय अधिकारियों की प्रतिक्रिया
यह खबरें भी पढ़ें...
बिहार के पीएमसीएच के पीछे छिपा है ईरान के शहजादे का इतिहास
जम्मू-कश्मीर में ईरान के लिए दान की होड़, गहने और नकद कर रहे डोनेट
सपा नेता के करीबी हिरासत में
MP में पुलिस बल की भारी कमी: नेशनल एवरेज से 41 हजार जवान कम, 69 साल में बजट 2 हजार गुना बढ़ा
By Arohi Raj
पहले हाथ जोड़कर किया नमन, फिर डेढ़ किलो चांदी का छत्र-सिंहासन चुराकर फरार हुआ चोर
By Jyoti Mahender Bhardwaj
साइबर ठगों के जाल से पुलिस भी नहीं बच पाई, भोपाल में एएसआई ने एक लिंक पर भरी क्रेडिट कार्ड की डिटेल, मिनटों में साफ हुए 1.50 लाख रुपए
By Aman Vaishnav
सिंगापुर-दक्षिण कोरिया में MP के लिए निवेश तलाशेंगे CM मोहन यादव, 5 दिन का होगा विदेश दौरा
By Arohi Raj
सिंहस्थ में सुरक्षा के लिए MP पुलिस का चक्रव्यूह, तैयार होंगे NSG जैसे 250 कमांडो, चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर
By Aman Vaishnav
शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाड़ली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर
By Aman Vaishnav
न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब
By Aman Vaishnav