संत प्रेमानंद के आश्रम के बाहर हंगामा, शिष्य की मौत के बाद अपनों की तलाश में पहुंचे लोगों का प्रदर्शन, तीन हिरासत में
Aman Vaishnav | Updated:
संत प्रेमानंद के श्रीराधा केलिकुंज आश्रम बाहर लापता परिजनों का प्रदर्शन।
संत प्रेमानंद के शिष्य की मौत के बाद वृंदावन स्थित श्रीराधा केलिकुंज आश्रम के बाहर तनाव का माहौल बन गया है। कई राज्यों से पहुंचे परिवार लापता लोगों की तलाश के लिए आश्रम के बाहर जुटे हैं। आश्रम प्रबंधन से जानकारी न मिलने पर परिजनों ने वहां विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों के साथ हुई कथित अभद्रता के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया है।
प्रेमानंद महाराज आश्रम विवाद
बच्चों की तलाश में पहुंचे परिजनों के नाम
दिल्ली नजफगढ़ की अनीता सिंह अपने दस वर्षीय बेटे अंश को खोज रही हैं। वहीं वृंदावन निवासी किशोरीलाल अपने 14 वर्षीय बेटे नवनीत की तलाश में पहुंचे। परिजनों को आश्रम के अंदर प्रवेश नहीं दिया गया। आक्रोशित होकर स्वजन बच्चों के फोटो लेकर बाहर ही प्रदर्शन करने लगे।
समर्थकों पर अभद्रता का आरोप, तीन हिरासत में
पकड़े गए युवकों के नाम दिग्विजय, सचिन और अशोक कुमार बताए जा रहे हैं। चौकी प्रभारी सुधांशु यादव ने बताया कि तीनों युवक आश्रम समर्थक हैं। पुलिस के अनुसार सीधे तौर पर आश्रम से उनका कोई संबंध नहीं है।
बरसाना में मिला हाथरस का लापता युवक
हाईकोर्ट में जनहित याचिका, एसआईटी जांच की मांग
प्रेमानंद महाराज के आश्रम में हुए बदलाव
वृंदावन की गलियों में संत प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन के लिए रोज हजारों लोग आते हैं। ऐसी मान्यता है कि उनके मुख से निकले शब्द लोगों के जीवन को बदल देते हैं।
जानकारी के अनुसार आश्रम में श्रद्धालुओं के दर्शन और दीक्षा प्रक्रिया पर रोक लगा दी गई है। साथ ही साधक-साधिकाओं के लिए वर्षों से चले आ रहे पारंपरिक ड्रेस कोड को भी समाप्त कर दिया गया है।
हालांकि इन बदलावों की आधिकारिक तौर पर पुष्टि होना बाकी है। वहीं माना जा रहा है कि यह कदम आश्रम से जुड़े साधक रसिक दुलारी शरण (दीपक लोधी) की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद उठाया गया है।
25 सितंबर को गुरु कृपा कुंज अपार्टमेंट से गिरकर हुई इस घटना और फॉरेंसिक जांच के बीच आश्रम प्रशासन का यह फैसला चर्चा का विषय बना हुआ है।
क्या है यह पूरी घटना
25 सितंबर को दीपक लोधी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। 25 सितंबर की सुबह वे गुरु कृपा कुंज अपार्टमेंट की चौथी मंजिल पर थे। अचानक वे छत से नीचे गिर गए। उनकी मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
FAQ
- प्रेमानंंद महाराज के आश्रम विवाद का कारण क्या है?
आश्रम विवाद का कारण लापता परिजनों के बारे में संतोषजनक जवाब न मिलना है, जिसके चलते परिजनों ने आश्रम के बाहर विरोध प्रदर्शन शुरू किया। - प्रेमानंंद महाराज के आश्रम प्रबंधन पर क्या आरोप लग रहे है?
परिजनों ने आश्रम प्रबंधन पर जानकारी न देने का आरोप लगाया है, जिससे उनकी लापता बच्चों की तलाश में कठिनाई हुई है। - प्रेमानंंद महाराज के आश्रम के बाहर प्रदर्शन के दौरान पुलिस का क्या एक्शन हुआ?
प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया, जो आश्रम समर्थक बताये जा रहे हैं और प्रदर्शनकारियों के साथ अभद्रता करने का आरोप उन पर है।
इंदौर के कृष्णबाग में 42 मकान टूटने के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी बोले-कांग्रेस लड़ेगी कानूनी लड़ाई
By Sanjay Gupta
तीन चुनाव में बदला राजस्थान का मिजाज, विधानसभा में BJP आगे तो पंचायतों में कांग्रेस ने पलटी बाजी
By Ashish Bhardwaj
मोबाइल से टोकन, खरीदी केंद्रों पर बेहतर इंतजाम... छत्तीसगढ़ में तकनीक ने आसान की किसानों की राह
By The Sootr
अंधेरी रात, अजीब आवाजें और दरवाजे पर दस्तक... भूत के डर से 35 छात्राओं ने छोड़ा हॉस्टल! झाड़-फूंक के लिए बुलाया पंडा बाबा
By Aman Vaishnav
रायपुर मास्टर प्लान में फिर हुआ बदलाव, 11 सड़कें दोबारा शामिल, 23 सड़कों की चौड़ाई भी बढ़ेगी
By Harrison Masih
28 साल बाद बाड़ोली के घटेश्वर महादेव मंदिर लौटेगी नटराज प्रतिमा, 1998 में चोरी होकर लंदन पहुंची थी ऐतिहासिक धरोहर
By Ashish Bhardwaj
रेत का चूल्हा, दाल-बाटी का भोग और हर-हर नर्मदे की गूंज, कार्तिक पूर्णिमा पर मध्य प्रदेश के घाटों पर उतरा आस्था का सैलाब!
By