संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम में दर्शन और दीक्षा पर रोक, शिष्य दीपक लोधी की मौत के बाद लिया फैसला

Kaushiki | Oct 02, 2026, 09:32 IST
Share
प्रेमानंद जी के आश्रम में बदला ड्रेस कोड
प्रेमानंद जी के आश्रम में बदला ड्रेस कोड

वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम में बड़े बदलाव हुए हैं। शिष्य की संदिग्ध मौत के बाद दीक्षा प्रक्रिया पर अनिश्चितकाल के लिए रोक लग गई है। शिष्यों का ड्रेस कोड भी बदल दिया गया है। आइए जानें आश्रम के इस कड़े फैसले के पीछे की पूरी वजह क्या है।

वृंदावन की गलियों में प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए रोज हजारों लोग आते हैं। ऐसी मान्यता है कि उनके मुख से निकले शब्द लोगों के जीवन को बदल देते हैं। लेकिन हाल ही में प्रेमानंद महाराज के आश्रम से एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

खबरों के मुताबिक आश्रम में श्रद्धालुओं के दर्शन और दीक्षा प्रक्रिया पर रोक लगा दी गई है। साथ ही साधक-साधिकाओं के लिए वर्षों से चले आ रहे पारंपरिक ड्रेस कोड को भी समाप्त कर दिया गया है।

हालांकि इन बदलावों की आधिकारिक तौर पर पुष्टि होना बाकी है। लेकिन माना जा रहा है कि यह कदम आश्रम से जुड़े साधक रसिक दुलारी शरण (दीपक लोधी) की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद उठाया गया है।

25 सितंबर को गुरु कृपा कुंज अपार्टमेंट से गिरकर हुई इस घटना और फॉरेंसिक जांच के बीच आश्रम प्रशासन का यह फैसला चर्चा का विषय बना हुआ है।

क्या है यह पूरी घटना

खबरें के मुताबिक, दीपक लोधी मध्य प्रदेश के जबलपुर के रहने वाले थे। आश्रम में उन्हें रसिक दुलारी शरण के नाम से जाना जाता था। दो साल पहले वे वृंदावन आए थे। यहां उन्होंने प्रेमानंद जी महाराज से दीक्षा ली थी। बिजली का काम जानने के कारण उन्हें आश्रम में यही सेवा सौंपी गई थी। एक साल पहले उनकी मां भी उनसे मिलने वृंदावन आई थीं।

25 सितंबर को दीपक लोधी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। 25 सितंबर की सुबह वे गुरु कृपा कुंज अपार्टमेंट की चौथी मंजिल पर थे। अचानक वे छत से नीचे गिर गए। उनकी मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

सीसीटीवी फुटेज में उनके गिरने की घटना दर्ज हुई है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गंभीर चोटों की पुष्टि हुई है। इसलिए आश्रम में दर्शन और दीक्षा प्रक्रिया में बदलाव किया गया है।

प्रेमानंद महाराज के आश्रम में हुए बदलाव

इस घटना के बाद प्रेमानंद महाराज ने मंत्र दीक्षा की प्रक्रिया अनिश्चितकाल के लिए रोक दी गई है। अब किसी भी नए व्यक्ति को तुरंत शिष्य नहीं बनाया जाएगा। जब तक साधक में पूर्ण समर्पण न हो, दीक्षा नहीं मिलेगी।

इस फैसले से दीक्षा लेने की उम्मीद में आए लोग निराश हैं। दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं को बिना दीक्षा के ही लौटना पड़ रहा है। देश के कोने-कोने से लोग महाराज जी के दर्शन करने आते हैं।

अब दर्शन व्यवस्था पर भी कड़े प्रतिबंध लगा दिए गए हैं। पूछताछ केंद्र से लोगों को वापस लौटाया जा रहा है। आश्रम प्रबंधन अब सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करना चाहता।

इसी वजह से सोशल मीडिया पर भी नए नियमों की जानकारी दी गई है। भक्त अब स्थिति सामान्य होने का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि इन बदलावों की आधिकारिक तौर पर पुष्टि होना बाकी है।

अक्टूबर 2026: शारदीय नवरात्रि, दशहरा, करवा चौथ और अन्य प्रमुख व्रत-त्योहारों की पूरी सूची | October 2026: Full list of major fasts and festivals including Shardiya Navratri, Dussehra, Karwa Chauth, and others
कब है शारदीय नवरात्रि, दशहरा और करवा चौथ जैसे बड़े पर्व, जानें अक्टूबर 2026 के व्रत त्योहार
01 Oct 2026 ,
By Kaushiki
October 2026 Vrat Tyohar: अक्टूबर 2026 का महीना धार्मिक रूप से बहुत खास रहेगा। इस महीने व्रत त्योहार की पूरी झड़ी लगने वाली है। शारदीय नवरात्रि, दुर्गा पूजा, दशहरा और करवा चौथ जैसे बड़े पर्व इसी माह में आएंगे। अगर आप तारीखों को लेकर उलझन में हैं, तो यहां देखें अक्टूबर 2026 के प्रमुख व्रत त्योहार की लिस्ट।

शिष्यों के पहनावे में हुआ बदलाव

आश्रम के शिष्यों की पहचान उनके खास वस्त्रों से होती थी। अब आम शिष्यों के लिए पीले और सफेद कपड़े बंद कर दिए गए हैं। अब वे सामान्य कपड़ों में ही वृंदावन में निवास करेंगे।

केवल महाराज जी के निजी सेवक ही पुरानी वेशभूषा में रहेंगे। वे सफेद अगोछा और पीली लोई ओढ़ेंगे। इस बदलाव का मकसद शिष्यों की पहचान को अलग रखना है। इससे आम लोगों से उनका सीधा संपर्क कम हो सकेगा।

आश्रम में आगे क्या बदलाव हो सकते हैं

आश्रम प्रबंधन की ओर से एक विशेष संदेश सामने आया है। इसमें साधक और साधिकाओं के लिए कई कड़े निर्देश दिए गए हैं। इस घटना के बाद महाराज जी ने यह सख्त फैसला लिया है।

अब ठेला, दुकान या कोई व्यवसाय चलाने वाले गृहस्थ और विरक्त शिष्य सफेद वस्त्र नहीं पहनेंगे। उन्हें सामान्य कपड़े या कुर्ता-पायजामा ही पहनना होगा। सफेद पोशाक पहनने की छूट केवल महाराज जी और केलि कुंज की प्रत्यक्ष सेवा में लगे साधुओं को ही होगी।

आश्रम का कहना है कि यह बदलाव व्यवस्था और सुरक्षा बनाए रखने के लिए बेहद जरूरी था। परिसर में बाहरी लोगों का प्रवेश सीमित रहेगा। शिष्यों के लिए नए अनुशासन नियम बनाए जा रहे हैं। आने वाले दिनों में सुरक्षा नियम और कड़े हो सकते हैं।

नीम करोली बाबा पर सीरियल: प्रोमो पर भड़के दर्शक, आस्था को कमाई का जरिया बनाने पर जताई नाराजगी | Neem Karoli Baba Serial: Viewers Angry Over Promo, Expressed Displeasure Over Making Faith a Source of Income
नीम करोली बाबा पर बनेगा सीरियल: प्रोमो देख दर्शकों का फूटा गुस्सा, कहा-आस्था को न बनाए कमाई का जरिया
01 Oct 2026 ,
By Arohi Raj
हनुमान अंश की सफलता के बाद नीम करोली बाबा पर सीरियल बनेगा। सोनी लिव ने नए शो का ऐलान किया है। ये शो सोनी लिव टीवी और ओटीटी दोनों पर आएगा। मेकर्स ने एआई से बना प्रोमो जारी किया है। हालांकि , अभी स्टारकास्ट और टीम की जानकारी नहीं दी गई है। प्रोमो आते ही कुछ यूजर्स खुश हुए, तो कुछ आस्था को कमाई बनाने का आरोप लगाया है।

Tags:
  • संत प्रेमानंद महाराज
  • शिष्य की मौत
  • आश्रम
  • Premanand Maharaj
  • Vrindavan
  • वृंदावन
  • दीपक लोधी
  • दीक्षा की प्रक्रिया
चंबल के बीहड़ों में हुई थी नाना पाटेकर की आखिरी फिल्म शक्ति और शालिनी की शूटिंग, 2027 में होगी रिलीज

By Sourabh Bhatnagar

चंबल के बीहड़ों में हुई थी नाना पाटेकर की आखिरी फिल्म शक्ति और शालिनी की शूटिंग, 2027 में होगी रिलीज
बीकानेर में डॉक्टर-कांग्रेस नेता से हॉस्पिटल में मारपीट, महिला की मौत के बाद हुआ था हंगामा

By Ashish Bhardwaj

बीकानेर में डॉक्टर-कांग्रेस नेता से हॉस्पिटल में मारपीट, महिला की मौत के बाद हुआ था हंगामा
मंत्रालय में दो उप सचिवों की नई जिम्मेदारी तय, श्रीकान्त वर्मा को खनिज विभाग, अनुप्रिया मिश्रा को रोजगार विभाग का जिम्मा

By VINAY VERMA

मंत्रालय में दो उप सचिवों की नई जिम्मेदारी तय, श्रीकान्त वर्मा को खनिज विभाग, अनुप्रिया मिश्रा को रोजगार विभाग का जिम्मा
गंभीर आपराधिक आरोप तय होने पर नहीं लड़ सकते चुनाव, हाई कोर्ट ने कहा- चुनाव लड़ना मौलिक नहीं, वैधानिक अधिकार

By Jageshwar prasad

गंभीर आपराधिक आरोप तय होने पर नहीं लड़ सकते चुनाव, हाई कोर्ट ने कहा- चुनाव लड़ना मौलिक नहीं, वैधानिक अधिकार
सीबीएसई 12वीं इम्प्रूवमेंट परीक्षा: सीबीएसई इम्प्रूवमेंट परीक्षा आवेदन 24 अक्टूबर तक, फरवरी-अप्रैल 2027 में होगी परीक्षा

By Jyoti Mahender Bhardwaj

सीबीएसई 12वीं इम्प्रूवमेंट परीक्षा: सीबीएसई इम्प्रूवमेंट परीक्षा आवेदन 24 अक्टूबर तक, फरवरी-अप्रैल 2027 में होगी परीक्षा
वायुसेना दिवस पर जोधपुर में एयर शो: सूर्यकिरण ने बनाया तिरंगा, 5 सारंग हेलिकॉप्टर भी दिखाएंगे करतब

By

वायुसेना दिवस पर जोधपुर में एयर शो: सूर्यकिरण ने बनाया तिरंगा, 5 सारंग हेलिकॉप्टर भी दिखाएंगे करतब
आईपीएस कैडर रिव्यू में देरी पर केंद्र सरकार को हाईकोर्ट का झटका, CAT का आदेश बरकरार

By Neel Tiwari

आईपीएस कैडर रिव्यू में देरी पर केंद्र सरकार को हाईकोर्ट का झटका, CAT का आदेश बरकरार