pm_modi_
मन की बात का 115वां एपिसोड : PM ने किया Digital Arrest का जिक्र, जानें
Raj Singh | Updated:
MAN_KI_BAAT_PM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में अपनी बात रखी। यह कार्यक्रम का 115वां एपिसोड था। मन की बात में पीएम मोदी ने बिरसा मुंडा से लेकर मेक इन इंडिया तक कई अहम मुद्दों पर बात की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात की। यह कार्यक्रम का 115वां एपिसोड था। इस संस्करण में पीएम मोदी ने डिजिटल अरेस्ट का जिक्र किया। उन्होंने अपने संबोधन में लोगों से अलर्ट रहने को कहा। पीएम मोदी ने कहा कि आपको एक कॉल आएगा और इतना डराया जाएगा कि आप साइबर अपराधी की बात में आ जाएंगे और मेहनत की कमाई उसको दे देंगे। साइबर अपराधी पहले आपकी निजी जानकारी एकत्रित करते हैं। इसके बाद वे आपको टारगेट बनाते हैं। इससे सावधान रहने की जरूरत है।
इसके अलावा पीएम मोदी ने कहा कि उन्हें बिरसा मुंडा की जन्मस्थली पर जाने का मौका मिला, जो उनके लिए खास था। इसके अलावा पीएम मोदी ने अपने भाषण में मेड इन इंडिया का भी जिक्र किया और कहा कि भारत एनिमेशन की दुनिया में नई क्रांति लेकर आया है। देश में रचनात्मकता की लहर चल रही है।
'मन की बात' के 115वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि डिजिटल गिरफ्तारी के शिकार लोगों में हर वर्ग और हर उम्र के लोग शामिल हैं। डर के कारण लोगों ने अपनी मेहनत से कमाए लाखों रुपए गंवा दिए हैं। अगर आपके पास भी कभी ऐसा कोई फोन आए तो आपको डरना नहीं चाहिए। आपको पता होना चाहिए कि कोई भी जांच एजेंसी कभी भी फोन कॉल या वीडियो कॉल पर इस तरह की पूछताछ नहीं करती है।
इसके अलावा पीएम मोदी ने डिजिटल अरेस्ट से बचने के लिए तीन चरणों को बताया। उन्होंने कहा कि मैं आपको Digital सुरक्षा के तीन चरण बताता हूं। ये तीन चरण हैं - 'रुको सोचो-Action लो'।
![pm_modi_]()
इसके अलावा पीएम मोदी त्योहार के मौके पर वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देने की बात कही। उन्होंने कहा कि त्योहारों के इस मौसम में हम सब आत्मनिर्भर भारत के इस अभियान को और मजबूत करते हैं। हम वोकल फॉर लोकल के मंत्र के साथ अपनी खरीदारी करते हैं। यह नया भारत है जहां मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड बन गया है। हमें न सिर्फ भारत को आत्मनिर्भर बनाना है बल्कि अपने देश को इनोवेशन के ग्लोबल पावरहाउस के रूप में स्थापित करना है।
Mann Ki Baat : 'मन की बात' को पूरे हुए 10 साल, PM बोले- त्योहारों पर जो खरीदेंगे, वो 'Made In India' हो
पीएम मोदी ने देश की आत्मनिर्भरता को लेकर भी बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि अब आत्मनिर्भर भारत अभियान एक जन-आंदोलन बनता जा रहा है। इसी महीने हमने लद्दाख के हान्ले में एशिया के सबसे बड़े 'इमेजिंग टेलीस्कोप MACE' का उद्घाटन किया। यह 4300 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। एक ऐसी जगह जहां ठंड 30 डिग्री से भी कम है, जहां ऑक्सीजन तक की कमी है, हमारे वैज्ञानिकों और स्थानीय उद्योग ने वो कर दिखाया है जो एशिया के किसी और देश ने नहीं किया। हान्ले टेलिस्कोप भले ही दूर की दुनिया देख रहा हो, लेकिन ये हमें आत्मनिर्भर भारत की ताकत भी दिखा रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि आत्मनिर्भरता हमारी नीति ही नहीं, हमारा जुनून बन गया है। बहुत साल नहीं हुए, सिर्फ 10 साल पहले की बात है, तब अगर कोई कहता था कि भारत में कोई जटिल तकनीक विकसित की जा रही है तो कई लोगों को विश्वास नहीं होता था, तो कई उपहास उड़ते थे। लेकिन आज वही लोग, देश की सफलता को देखकर अचंभे में रहते हैं। आत्मनिर्भर हो रहा भारत हर क्षेत्र में कमाल कर रहा है।
पीएम मोदी ने अपने भाषण में एनिमेशन का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि छोटा भीम की तरह ही हमारी दूसरी एनिमेटेड सीरीज कृष्णा, मोटू-पतलू, बाल हनुमान के भी पूरी दुनिया में प्रशंसक हैं। भारत के एनिमेशन किरदार और फिल्में अपने कंटेंट और क्रिएटिविटी की वजह से पूरी दुनिया में पसंद की जा रही है। भारत एनिमेशन के क्षेत्र में दुनिया में क्रांति लाने की राह पर है। भारत का गेमिंग स्पेस भी तेजी से बढ़ रहा है। भारतीय खेल भी पूरी दुनिया में मशहूर हो रहे हैं।
मन की बात: PM मोदी ने की इंदौर के एक पेड़ मां के नाम अभियान की तारीफ
मन की बात में पीएम मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा को नमन किया। उन्होंने कहा कि भारत ने हर युग में कुछ चुनौतियों का सामना किया है। आज मन की बात में मैं दो ऐसे महानायकों की चर्चा करूंगा जिनमें साहस और दूरदर्शिता थी। देश ने उनकी 150वीं जयंती मनाने का फैसला किया है। 31 अक्टूबर से सरदार पटेल की 150वीं जयंती वर्ष की शुरुआत होगी। इसके बाद 15 नवंबर से भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती वर्ष की शुरुआत होगी। इन दोनों महापुरुषों के सामने अलग-अलग चुनौतियां थीं लेकिन उनका विजन एक ही था, 'देश की एकता'।
इसके अलावा पीएम मोदी ने कहा कि उन्हें बिरसा मुंडा की जन्मस्थली पर जाने का मौका मिला, जो उनके लिए खास था। इसके अलावा पीएम मोदी ने अपने भाषण में मेड इन इंडिया का भी जिक्र किया और कहा कि भारत एनिमेशन की दुनिया में नई क्रांति लेकर आया है। देश में रचनात्मकता की लहर चल रही है।
डिजिटल अरेस्ट से न डरे: पीएम मोदी
इसके अलावा पीएम मोदी ने डिजिटल अरेस्ट से बचने के लिए तीन चरणों को बताया। उन्होंने कहा कि मैं आपको Digital सुरक्षा के तीन चरण बताता हूं। ये तीन चरण हैं - 'रुको सोचो-Action लो'।
पीएम मोदी ने वोकल फॉर लोकल पर दिया जोर
Mann Ki Baat : 'मन की बात' को पूरे हुए 10 साल, PM बोले- त्योहारों पर जो खरीदेंगे, वो 'Made In India' हो
देश की दिख रही आत्मनिर्भरता
आत्मनिर्भरता बना जुनून: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने किया एनिमेशन का जिक्र
मन की बात: PM मोदी ने की इंदौर के एक पेड़ मां के नाम अभियान की तारीफ
बिरसा मुंडा को किया नमन
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
इंदिरा आवास में रहने वाली मजदूर महिला बनीं पाली की जिला प्रमुख, 32 साल की सीता देवी बावरी ने 5 वोटों से जीता चुनाव
By Jageshwar Prasad
18 नवंबर से आंदोलन कर रहे नर्सिंग कर्मचारियों ने एक महीने के लिए खींचे हाथ, ग्रेड-पे और भत्तों पर अब सरकार के आदेश का इंतजार
By VINAY VERMA
भोपाल की बड़ी पत्रकारिता यूनिवर्सिटी की छात्रा का आरोप- शादी का झांसा देकर कर्मचारी ने किया रेप, FIR दर्ज
By The Sootr
16 करोड़ के पौधरोपण घोटाले पर विधायक के आरोपों की खुली पोल? तीन साल की परियोजना में अब तक सिर्फ 2.42 करोड़ का भुगतान, वेंडर निकला कांग्रेसी नेता
By VINAY VERMA
किसी की औकात नहीं जो मुझे टिकट दे, चुनाव लड़ने का फैसला मैं खुद करती हूं-उमा भारती के तीखे तेवर
By Aman Vaishnav
बैलाडीला के पहाड़ में फिर तबाही का खतरा, 3 किमी तक दरारें, 30 हेक्टेयर जंगल पर संकट
By Arun Tiwari
राजस्थान महिला आयोग में 2 महीने में होंगी नियुक्तियां, हाईकोर्ट ने सरकार को दिया सख्त आदेश
By Jyoti Mahender Bhardwaj