बांग्लादेश में भारी विरोध के बाद प्रधानमंत्री शेख हसीना का इस्तीफा, बहन के साथ देश छोड़कर भागीं भारत
Sandeep Kumar | Aug 05, 2024, 16:33 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-08-05T160842.640
बांग्लादेश में बड़े पैमाने पर हिंसा हो रही है। देशभर में प्रदर्शनकारियों ने सत्ताधारी अवामी लीग के नेताओं को निशाना बनाया है। जारी हिंसा के बीच प्रधानमंत्री शेख हसीना देश छोड़कर भाग गई हैं...
बांग्लादेश में भारी हिंसा के बाद पीएम शेख हसीना ने इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले सेना प्रमुख वकार-उज-जमान हसीना को 45 मिनट के अंदर इस्तीफा देने के लिए अल्टीमेटम दिया था। खबर है कि पीएम शेख हसीना देश छोड़कर अपनी बहन के साथ भारत भाग गईं हैं। वहीं प्रदर्शनकारी शेख हसीना के घर में घुस गए हैं और तोड़फोड़ कर रहे हैं।
इस हिंसा में देश में 300 से ज्यादा लोग मारे गए हैं। बांग्लादेश आर्मी चीफ ने हसीना से कहा था कि उनको सम्मानजनक तरीके से इस्तीफा देकर सत्ता से हट जाना चाहिए। इस बीच बांग्लादेश की प्रधानमंत्री के बेटे ने सुरक्षा बलों से किसी भी अनिर्वाचित सरकार को सत्ता में आने से रोकने का आग्रह किया है। सेना प्रमुख देश को संबोधित करने वाले हैं।
![3652c6a7-da5]()
शेख हसीना के ढाका से भागने की तस्वीरें भी सामने आ गई हैं। इसी वीडियो में कई गाड़ियां और एक हेलीकॉप्टर दिखाई दे रहा है। इसी हेलीकॉप्टर में शेख हसीना और उनकी बहन शेख रेहाना के देश छोड़ने की खबर है।
दूसरी तरफ एक और तस्वीर सामने आई है, जिसमें कई प्रदर्शनकारी ढाका में प्रधानमंत्री आवास में घुस गए और हसीना के देश छोड़े जाने पर जश्न मनाते दिखे।
![-bangladesh-050449871-16x9]()
वहीं बांग्लादेशी मीडिया के मुताबिक, सेना प्रमुख जनरल वेकर-उज-जमान सेना मुख्यालय में अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेताओं और नागरिक समाज के सदस्यों के साथ बैठक कर रहे हैं।
प्रदर्शनकारियों ने सोमवार को आम जनता से लॉन्ग मार्च टू ढाका में भाग लेने का आह्वान किया था एक दिन पहले बांग्लादेश में प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफे की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों और सत्तारूढ़ पार्टी के समर्थकों के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों में झड़प में 300 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी।
बांग्लादेश मीडिया के मुताबिक, देश के सेना प्रमुख वर्तमान में देश की स्थिति पर राजनीतिक दलों के नेतृत्व के साथ परामर्श में लगे हुए हैं। इसके बाद सेना प्रमुख का संबोधन होगा। बांग्लादेश सेना प्रमुख का टेलीविजन संबोधन एक बार फिर कुछ समय के लिए टाला गया है। माना जा रहा है कि सेना प्रमुख अपने संबोधन में सत्ता परिवर्तन का ऐलान करेंगे। लाखों लोग सड़कों पर हैं और उन्हें रोका नहीं जा रहा है।
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
शेख हसीना के विरोध के 5 बड़े कारण 1. आरक्षण को लेकर आंदोलन 2. विपक्षी दलों का भारी विरोध 3. सेना ने नहीं दिया साथ 4. हिंसा भड़काने में पाकिस्तान का हाथ 5. बांग्लादेश की आर्थिक हालात खराब
आर्मी चीफ ने हसीना से क्या कहा था ?
3652c6a7-da5
देश छोड़ने की आई तस्वीर
शेख हसीना ने छोड़ा बांग्लादेश...
➡शेख हसीना ने पीएम पद से दिया इस्तीफा।
➡️प्रदर्शनकारियों के कब्जे में पीएम आवास ।
➡️बांग्लादेश में तख़्तापलट, सेना ने संभाली कमान।
➡️भारत में शरण लेने की खबर।#SheikhHasina #PrimeMinister #BangladeshViolence #Bangladesh #BangladeshBleeding… pic.twitter.com/qwEKdkVFkW
— TheSootr (@TheSootr) August 5, 2024
प्रधानमंत्री आवास में घुसे प्रदर्शनकारी
-bangladesh-050449871-16x9
नेताओं के साथ बांग्लादेश के सेना प्रमुख की बैठक
बांग्लादेश हिंसा में 300 के करीब लोगों की मौत
राजनेताओं से बातचीत कर रहे हैं आर्मी चीफ
पूरे बांग्लादेश बॉर्डर पर 24 घंटे का अलर्ट, सेना बनाएगी अंतरिम सरकार।#BangladeshViolence #Bangladesh #PrimeMinister #BangladeshUnderAttack #SheikhHasina #Dhaka #Bangladeshstudentprotest pic.twitter.com/sbpWzIz8R4
— TheSootr (@TheSootr) August 5, 2024
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
sandeep mishr
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA