पीएम मोदी आज ‘प्रधानमंत्री विश्वकर्मा’ योजना की करेंगे शुरुआत, यशोभूमि का उद्घाटन और आयुष्मान भव: अभियान भी होगा शुरू

The Sootr | Sept 17, 2023, 24:00 IST
Share
पीएम मोदी आज ‘प्रधानमंत्री विश्वकर्मा’ योजना की करेंगे शुरुआत, यशोभूमि का उद्घाटन और आयुष्मान भव: अभियान भी होगा शुरू
पीएम मोदी आज ‘प्रधानमंत्री विश्वकर्मा’ योजना की करेंगे शुरुआत, यशोभूमि का उद्घाटन और आयुष्मान भव: अभियान भी होगा शुरू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 73वें जन्मदिन पर बीजेपी सेवा पखवाड़ा शुरू करते हुए समाज के अलग-अलग वर्गों तक पहुंच बनाएगी, इसके साथ ही कई कल्याणकारी गतिविधियों का आयोजन भी किया जाएगा

NEW DELHI. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 73वें जन्मदिन पर बीजेपी सेवा पखवाड़ा शुरू करते हुए समाज के अलग-अलग वर्गों तक पहुंच बनाएगी। इसके साथ ही कई कल्याणकारी गतिविधियों का आयोजन भी किया जाएगा। आज विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर पीएम मोदी ‘प्रधानमंत्री विश्वकर्मा’ योजना भी शुरू करेंगे।

18 अलग-अलग व्यवसायों से जुड़े लोगों को फायदा होगा

बता दें कि प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना के तहत 18 अलग-अलग व्यवसायों से जुड़े लोगों को फायदा होगा। इसके लिए 13 हजार करोड़ का फंड बनाया जाएगा। इस योजना पर 2023 से 2028 तक 13 हजार करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इस योजना में पहले पांच प्रतिशत के ब्याज दर से एक लाख रुपए का लोन मिलेगा। उसके बाद ये रकम दो लाख रुपए हो जाएगी।

पीएम के भाषण का लाइव प्रसारण

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की लॉन्चिंग के दौरान दिल्ली में 10 जगहों पर लाइव प्रसारण होगा। इसके साथ ही बाइक रैली भी निकाली जाएगी। इस दौरान बीजेपी ओबीसी समुदाय के लोगों के लिए किए गए कार्यों के बारे में बताएगी।

यशोभूमि का होगा उद्घाटन

इसके साथ ही रविवार को ‘आयुष्मान भव:’अभियान भी शुरू किया जाएगा। इस दौरान देशभर के 1 लाख 17 हजार से ज्यादा स्वास्थ्य केंद्रों पर लोगों का फ्री में चैकअप किया जाएगा। यह अभियान 15 दिनों तक चलने वाला है। साथ ही पीएम मोदी का द्वारका में यशोभूमि नामक इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर के पहले चरण और दिल्ली मेट्रो के एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के विस्तारित खंड का भी आज उद्घाटन होगा।

Tags:
  • Prime Minister Narendra Modi
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना
  • Prime Minister Narendra Modi's 73rd birthday
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 73वां जन्मदिन
  • Prime Minister Vishwakarma Kaushal Samman Yojana
  • Yasobhoomi inauguration
  • 'Ayushman Bhava' campaign
  • यशोभूमि उद्घाटन
  • ‘आयुष्मान भव:’अभियान
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग