राष्ट्रीय स्तर पर गूंजा MP बीजेपी का ये अभियान, जेपी नड्डा ने की तारीफ

'आई एम बीजेपी फ्यूचर फोर्स' कार्यक्रम में प्रोफेशनल्स को भाजपा की सदस्यता से जोड़ने के लिऐ पूरे देश में कार्यक्रम चलाया जाएगा। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मप्र के इस अभियान को सराहा और इसे पूरे देश में चलाने को कहा।

Advertisment
author-image
Madhav Singh
एडिट
New Update
profesional sadasyta mp
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

मध्य प्रदेश भाजपा द्वारा चलाया गया 'आई एम बीजेपी फ्यूचर फोर्स' कार्यक्रम अब पूरे देश में चलेगा। सदस्यता अभियान में प्रोफेशनल्स को भाजपा से जोड़ने के लिए अभियान चलाया गया है। दिल्ली में सदस्यता अभियान और संगठन चुनाव को लेकर बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मप्र भाजपा के इस अभियान की तारीफ की और अन्य राज्यों को भी इसे फोलो करने को कहा।

उज्जैन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे सीएम यादव

भाजपा ने भोपाल, इंदौर, जबलपुर और उज्जैन में प्रोफेशनल्स के सम्मेलन आयोजित किए थे। बताया गया कि कार्यक्रम का स्वरूप अर्ध राजनीतिक था। इसमें प्रोफेशनल्स को भाजपा की विचारधारा से परिचित कराया गया। उज्जैन के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव थे व भोपाल, इंदौर और जबलपुर में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा थे।

वीडी बोले- हरियाणा जैसे महाराष्ट्र-झारखंड और विजयपुर-बुधनी भी जीतेंगे

कहां कितने सदस्य बने?

भोपाल में हुए पहले कार्यक्रम में करीब 150 प्रोफेशनल्स ने भाजपा की सदस्यता ली। जबलपुर में 300 से ज्यादा, उज्जैन में 500 से ज्यादा और इंदौर में 1500 से ज्यादा प्रोफेशनल्स भाजपा के सदस्य बने। बताया गया कि इन प्रोफेशनल्स के प्रशिक्षण के लिए कैम्प भी आयोजित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रोफेशनल्स को राजनीति में आने का आ​ह्वान करने के आधार पर यह कार्यक्रम बनाया था।

टारगेट पूरा करने पर किया सम्मानित

पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने सदस्यता अभियान की सफलता पर संगठन की प्रशंसा की। डेढ़ करोड़ सदस्यता का टारगेट पूरा करने पर प्रदेश भाजपा के सदस्यता प्रभारी महासचिव भगवानदास सबनानी का सम्मान किया गया। बैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा और संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

बीजेपी राष्ट्रीय अधिवेशन का आखिरी दिन, अमित शाह ने विपक्ष को लताड़ा

भाजपा संगठन चुनाव 10 से 

भाजपा के संगठन चुनाव की शुरुआत 10 नवंबर से शुरू होगी। 20 नवंबर तक सभी बूथों पर अध्यक्ष का चुनाव होगा। सोमवार को दिल्ली में हुई बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में यह फैसला लिया गया। बूथ अध्यक्ष के चुनाव के लिए कार्यक्रम प्रदेश कार्यालय से जारी होगा। इसके बाद 21 नवंबर को बैठक होगी, जिसमें मंडल अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष का चुनाव कार्यक्रम तय होगा। बैठक में ग्वालियर के पूर्व सांसद विवेक शेजवलकर मध्यप्रदेश के चुनाव अधिकारी के रूप में उपस्थित थे। 

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

सीएम मोहन यादव BJP MP BJP मध्य प्रदेश राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रदेश अध्यक्ष एमपी सीएम मोहन यादव भाजपा संगठन चुनाव आई एम बीजेपी फ्यूचर फोर्स