विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर ऑस्ट्रेलिया में आयोजित कार्यक्रम में भारत के कवियों के कविता संग्रह—समकालीन सप्तक का किया गया लोकार्पण

The Sootr | Jan 13, 2024, 24:00 IST
Share
विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर ऑस्ट्रेलिया में आयोजित कार्यक्रम में भारत के कवियों के कविता संग्रह—समकालीन सप्तक का किया गया लोकार्पण
विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर ऑस्ट्रेलिया में आयोजित कार्यक्रम में भारत के कवियों के कविता संग्रह—समकालीन सप्तक का किया गया लोकार्पण

ऑस्ट्रेलिया की सरकार की विशेष रुचि का परिणाम है कि स्कूलों में हिन्दी, पंजाबी और तेलुगु पढ़ाई जा रही है

मेलबर्न (ऑस्ट्रेलिया). ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में इस बार विश्व हिंदी दिवस और विवेकानंद जयंती के भव्य समारोहों में भारतीय भाषाओं और संस्कृति की छटा देखने लायक थी। मंच के कार्यक्रमों और दर्शकदीर्घा में भारत के सुंदर दर्शन हुए । इस अवसर पर भोपाल के साहित्यकार और हिंदी-सेवी पंकज पाठक के संपादन में भारत के सात कवियों के कविता संग्रह—समकालीन सप्तक का लोकार्पण भी किया गया ।अन्य छह कवि हैं चंडीगढ़ की डॉ. वंदना शुक्ला, डॉ. पीयूष अवस्थी, भोपाल के अजय बोकिल, डॉ. राजीव सक्सेना, डॉ. मंजु तिवारी और विवेक सावरीकर।

ऑस्ट्रेलिया के स्कूलों में पढ़ाई जा रहीं भारतीय भाषाएं

भारत सरकार के काउंसलेट जनरल कार्यालय में विश्व हिंदी दिवस के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए काउंसलेट जनरल डॉ. सुशील कुमार ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया की सरकार की विशेष रुचि का परिणाम है कि स्कूलों में हिन्दी, पंजाबी और तेलुगु पढ़ाई जा रही है । डॉ. सुशील कुमार ने विवेकानंद जयंती के कार्यक्रम में ऑस्ट्रेलिया के मूल जनजातीय समाज का विशेष उल्लेख किया, जो मुख्य धारा से जुड़ रहे हैं ।

बड़ी संख्या में युवा हुए शामिल

इस मौके पर वेदान्त सेंटर के प्रमुख स्वामी सुनिष्ठानन्द ने विवेकानंद के ‘सर्वे भवंतु सुखिना’ को परिभाषित करते हुए विश्व में इसकी आवश्यकता के संदर्भ में विस्तार से बताया । विक्टोरिया विधान परिषद के सदस्य जो मैक क्रैकन ने दर्शकों से पूछा कि यहां कितने युवा आए हैं ? दर्शकों की उत्साहपूर्ण प्रतिक्रिया से वे काफी प्रभावित हुए । विवेकानंद जयंती के कार्यक्रम का आयोजन विवेकानंद सोसाइटी ऑफ ऑस्ट्रेलिया के अध्यक्ष योगेश भट्ट ने किया । इसमें शेफ अनुमंथरम सेंथिल कुमार को पहला यूथ ऑफ़ दी ईयर अवार्ड प्रदान किया गया ।

मेलबर्न की तीस से अधिक संस्थाओं ने दिया सहयोग

इस मौके पर विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए । हिंदी दिवस के कार्यक्रम को साहित्य संध्या के संस्थापक प्रो सुभाष शर्मा, पंकज पाठक, वेद व्यथित ने भी संबोधित किया । स्कूल के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी । योगेश भट्ट के आयोजन को मेलबर्न की तीस से अधिक संस्थाओं ने सहयोग प्रदान किया । कार्यक्रम अल्टोना सिटी थियेटर में किया गया । इसमें भारी संख्या में भारतीय और ऑस्ट्रेलियाई लोगों ने भाग लिया ।

Tags:
  • विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में कार्यक्रम आयोजित
  • ऑस्ट्रेलिया में मना विश्व हिंदी दिवस
  • भोपाल के साहित्यकार और हिंदी सेवी पंकज पाठक
  • भोपाल के साहित्यकार पंकज पाठक
  • साहित्यकार पंकज पाठक
  • Program organized in Melbourne
  • Australia on the occasion of World Hindi Day
  • World Hindi Day celebrated in Australia
  • Bhopal's litterateur and Hindi lover Pankaj Pathak
  • Bhopal's litterateur Pankaj Pathak
  • litterateur Pankaj Pathak
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज