अब अपनी मर्जी से देखें मनचाहा सपना, Prophetic AI का नया डिवाइस करेगा आपका दिमाग कंट्रोल

Aman Vaishnav | Apr 27, 2026, 15:10 IST
Share
prophetic ai dual phase lucid dreaming gadget
prophetic ai dual phase lucid dreaming gadget

Prophetic AI कंपनी ने दिमाग को कंट्रोल करने वाले दो खास डिवाइस लॉन्च किए हैं। ये गैजेट्स आपको सोते समय अपनी मर्जी के सपने देखने में मदद करेंगे। इस तकनीक से आप सपनों को अपनी मर्जी से कंट्रोल कर सकेंगे।

सोचिए आप सो रहे हैं और अचानक महसूस करते हैं कि आप अपने सपने पर पूरा कंट्रोल कर सकते हैं। जैसे कि आप किसी पहाड़ से उड़ रहे हों या अपनी पसंदीदा फिल्म के हीरो बने हों। अब तक ऐसा सिर्फ ख्यालों में ही होता था, लेकिन Artificial Intelligence ने इसे अब असलियत बना दिया है।

Prophetic AI नाम की कंपनी ने एक नया गैजेट तैयार किया है। ये आपके दिमाग को हैक करके आपको ल्यूसिड ड्रीमिंग की दुनिया में ले जाता है।

यह गैजेट सोते समय आपके दिमाग के कामकाज को समझता है और उसे कंट्रोल करता है। इससे आप अपने सपनों को जैसा चाहें वैसा बना सकते हैं।

6a364140-152
6a364140-152

अब देखें मनचाहा सपना

Prophetic AI ने दो नए डिवाइस लॉन्च किए हैं Dual और Phase। ये दोनों डिवाइस सिर पर पहनने वाले बैंड की तरह होते हैं। इनमें एक वायर भी जुड़ा होता है। कंपनी का कहना है कि ये गैजेट्स लूसिड ड्रीमिंग को ट्रिगर कर सकते हैं।

लूसिड ड्रीमिंग वो स्थिति होती है जब हमें यह एहसास होता है कि हम सपना देख रहे हैं। हम अपने सपनों को थोड़ा बहुत कंट्रोल भी कर सकते हैं।

आमतौर पर सपनों में हमें यह नहीं पता होता कि जो हो रहा है, वो सच है या झूठ। लेकिन लूसिड ड्रीम में जब आपको यह अहसास होता है कि यह सपना है, तो आप उस काल्पनिक दुनिया से होश में आ जाते हैं।

8bfe8a0e-896
8bfe8a0e-896

दिमाग का एक खास नेटवर्क

कंपनी के मुताबिक ये डिवाइस अल्ट्रासोनिक एनर्जी को आपके माथे के जरिए दिमाग के एक खास हिस्से, प्रीफ्रंटल कॉर्टेक्स तक भेजते हैं।

इससे दिमाग का एक खास नेटवर्क जिसे फ्रंटोपैरिएटल नेटवर्क कहते हैं एक्टिव हो जाता है। आमतौर पर यह नेटवर्क सपने देखते समय सक्रिय नहीं होता इसी वजह से हम सपनों पर कंट्रोल नहीं कर पाते हैं।

c7897665-ba3
c7897665-ba3

कैसे काम करती है टेक्निक?

Prophetic के अनुसार ये डिवाइस इस नेटवर्क को एक्टिव करके सपनों पर कंट्रोल पा सकते हैं। इसके साथ ही इसमें EEG सेंसर भी दिए गए हैं, जो दिमाग की एक्टिविटी को ट्रैक करते हैं।

इसी तरह की टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल ब्रेन-इंटरफेस टेक्नोलॉजी में भी किया जाता है, जो दिमाग और मशीन के बीच कनेक्शन बनाने का काम करती है।

d5cd1204-0b0
d5cd1204-0b0

डिवाइस की कितनी होगी कीमत?

कंपनी ने इस डिवाइस को दो कैटेगरी में लॉन्च किया है। इनकी कीमत अलग-अलग है।

  • पहली कैटेगरी की डिवाइस की शुरुआती कीमत 449 डॉलर (करीब 42 हजार 300 रुपए) है। इसकी शिपिंग इस साल के आखिर तक शुरू होने की उम्मीद है।
  • दूसरी कैटेगरी एक प्रीमियम मॉडल है। इसकी कीमत 1,299 डॉलर (करीब एक लाख 22 हजार रुपए) रखी गई है। इसे 2027 तक मार्केट में लाया जाएगा।
लेकिन यह ध्यान में रखें कि इस टेक्नोलॉजी को अभी पूरी तरह से वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित नहीं किया गया है।

ece0f104-2af
ece0f104-2af

ये खबरें भी पढ़िए...

देश दुनिया न्यूज: Gen Alpha के टीनएजर्स को असली GF से ज्यादा पसंद आ रही AI गर्लफ्रेंड

एआई न्यूज: साइलेंट एरा से लेकर AI-VFX तक, सौ सालों में कितना बदल गया हमारा इंडियन सिनेमा

AI vs Human Jobs: एआई की पहुंच से दूर हैं ये 4 स्किल्स, समय रहते सीख लीं तो बच जाएगी नौकरी

AI Gold Rush: आईटी कंपनी में करोड़ों की सैलरी छोड़ एआई स्टार्टअप्स क्यों खोल रहे लोग

Tags:
  • Artificial Intelligence
  • AI
  • सपना
  • एआई न्यूज
  • देश दुनिया न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान