कोर्ट की अनोखी सजा, आरोपी से कहा, एक्सीडेंट पर लिखो निबंध

Jitendra Shrivastava | May 20, 2024, 16:32 IST
Share
THESOOTR
THESOOTR

देश-दुनिया। महाराष्ट्र के पुणे में रविवार, 19 मई येरवडा के कल्याणी जंक्शन पर बिना नंबर प्लेट वाली कार ने एक बाइक को टक्कर मार दी, इसमे दो युवाओं की मौत हो गई। मृतक में अनीश अवधिया (24) और अश्विनी कोष्टा (24) हैं, दोनों आईटी इंजीनियर थे...

कोर्ट की अनोखी सजा : महाराष्ट्र के पुणे में रविवार, 19 मई को कल्याणी नगर इलाके में एक तेज रफ्तार कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बाइक सवार कई मीटर घिसटते चले गए। इस हादसे में बाइक सवार दो युवाओं की मौत हो गई। मरने वाले की अनीश अवधिया और अश्विनी कोष्टा के रूप में हुई है। दोनों आईटी इंजीनियर मध्यप्रदेश (IT Engineer MP) के रहने वाले थे और इस समय पुणे में रह रहे थे। कोर्ट ने आरोपी को सजा सुनाते हुए कहा कि एक्सीडेंट पर निबंध लिखो।

इन धाराओं पुलिस ने दर्ज किया केस


अवधिया के दोस्त अकिब मुल्ला ने इस मामले में येरवडा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई। इस मामले में पुलिस ने एक्शन लेते हुए एक नाबालिग लड़के को हिरासत में लिया। पुलिस यह पता करने की भी कोशिश कर रही है कि क्या वह शराब के नशे में गाड़ी चला रहा था। मेडिकल जांच के लिए उसके ब्लड सैंपल लिए गए हैं। पुलिस ने कहा कि नाबालिग का संबंध पुणे के एक मशहूर बिल्डर से है। पुणे के पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार ने कहा कि इस मामले में आरोपी नाबालिग है और उस पर आईपीसी की धारा 304 के प्रावधानों में गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने उसके खिलाफ आईपीसी और मोटर वाहन अधिनियम की अन्य धाराएं भी शामिल की हैं।

पुलिस को तीनों लोगों पर शराब पीने का शक


जांच करने के बाद पता चला कि आरोपी लड़के ने हाल ही में 12वीं क्लास पास की है और वह दोस्तों के साथ पार्टी करने के लिए बाहर गया था। ये सभी मुंडवा इलाके में एक बार और पब में गए। यहां पर पुलिस को शक है कि इन लोगों ने शराब पी थी। इसके बाद वह कार से अपने घर पर चले गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़का कार बहुत तेज स्पीड से चला रहा था। इसके बाद उन्होंने कार पर से अपना काबू खो दिया और कार ने लगभग 2.30 बजे कल्याणी नगर जंक्शन पर एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार अनीश और उसके पीछे बैठा उसका दोस्त अश्विनी सड़क पर गिर गए और उनकी मौत हो गई। हादसा होने के बाद स्थानीय लोगों ने ड्राइवर की पिटाई कर दी।

आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया


घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार चालक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि दोनों युवा पुणे में एक आईटी कंपनी में काम करते थे, लेकिन अश्विनी ने नौकरी छोड़ दी थी और नई नौकरी की तलाश कर रही थी। पार्टी के बाद वे पब से बाहर निकले और कुछ देर तक कुछ दोस्तों से बातचीत की। इसके बाद वह बाइक से घर जाने के लिए वहां से निकला, लेकिन पोर्श कार ने उसे टक्कर मार दी।

कोर्ट ने मुकदमा चलाने से मना किया


पुलिस अधिकारी ने जांच में पाया कि आरोपी और मरने वाले लोग जिस पब में गए थे। वह अपने सही समय पर बंद हो गए थे। हालांकि, नाबालिगों को शराब परोसना पूरी तरह से गैरकानूनी है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि पोर्श कार की डिटेल निकाली गई और साथ ही यह भी जांच की गई कि उसमें नंबर प्लेट क्यों नहीं थी। पुलिस ने आरोपी लड़के को रविवार दोपहर पुणे की हॉलिडे कोर्ट में पेश किया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने उसकी हिरासत और आरोपी पर मुकदमा चलाने की इजाजत मांगी, लेकिन कोर्ट ने इनकार कर दिया और आरोपी को जमानत पर रिहा कर दिया।

नाबालिग लड़के को शर्तों के साथ दी जमानत


बचाव पक्ष के वकील प्रशांत पाटिल ने कहा कि कोर्ट ने नाबालिग लड़के को कुछ शर्तों के तहत जमानत दी है। जमानत की शर्तों के बारे में उन्होंने कहा कि कोर्ट ने आरोपी को 15 दिनों के लिए येरवडा की ट्रैफिक पुलिस के साथ काम करने और दुर्घटना पर एक निबंध लिखने के लिए कहा। इतना ही नहीं, वकील पाटिल ने यह भी बताया कि आरोपी को एक ऐसे डॉक्टर से इलाज कराने के लिए कहा गया है जो उसको शराब छोड़ने में मदद कर सके। वकील पाटिल ने कहा कि हमें जांच पर पूरा भरोसा है और हम पुलिस एजेंसियों के साथ सहयोग करना जारी रखेंगे।

Tags:
  • कोर्ट की अनोखी सजा
  • महाराष्ट्र के पुणे
  • IT Engineer MP
  • आईटी इंजीनियर मध्यप्रदेश
आज भोपाल में ही रहेंगे सीएम मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के साथ लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा में होंगे शामिल

By Aman Vaishnav

आज भोपाल में ही रहेंगे सीएम मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के साथ लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा में होंगे शामिल
राजस्थान में ट्रेन गुजरने के 45 मिनट बाद रेलवे ट्रैक पर धमाका, दो स्लीपर टूटे, ATS जांच में जुटी, ट्रेनें रद्द

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान में ट्रेन गुजरने के 45 मिनट बाद रेलवे ट्रैक पर धमाका, दो स्लीपर टूटे, ATS जांच में जुटी, ट्रेनें रद्द
टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड: ड्राइवर समेत दो आरोपियों का शॉर्ट एनकाउंटर, बंदूक छीनकर पुलिस पर किया था फायर

By Aman Vaishnav

टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड: ड्राइवर समेत दो आरोपियों का शॉर्ट एनकाउंटर, बंदूक छीनकर पुलिस पर किया था फायर
MP-CG में थमा तूफान मुरासु का असर, राजस्थान में भी गिरा पारा, अब तीनों राज्यों में सताएगी रात की ठंड

By Aman Vaishnav

MP-CG में थमा तूफान मुरासु का असर, राजस्थान में भी गिरा पारा, अब तीनों राज्यों में सताएगी रात की ठंड
पूर्व संयुक्त संचालक सुनीता सिंह पर FIR: आय से 250 फीसदी अधिक संपत्ति का आरोप, भोपाल में कई मकान और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स

By Sumit Kumar

पूर्व संयुक्त संचालक सुनीता सिंह पर FIR: आय से 250 फीसदी अधिक संपत्ति का आरोप, भोपाल में कई मकान और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स
MP में 13 या 20 दिसंबर को हो सकती है TET परीक्षा, शिक्षकों ने 21 दिसंबर से फिर आंदोलन की दी चेतावनी

By Ramanand Tiwari

MP में 13 या 20 दिसंबर को हो सकती है TET परीक्षा, शिक्षकों ने 21 दिसंबर से फिर आंदोलन की दी चेतावनी
भोपाल में भाजपा की पदयात्रा, एक लाख लोगों को जुटाने की तैयारी, क्या 2027 और 2028 के चुनावों पर है नजर?

By Ramanand Tiwari

भोपाल में भाजपा की पदयात्रा, एक लाख लोगों को जुटाने की तैयारी, क्या 2027 और 2028 के चुनावों पर है नजर?