पुणे में हेलीकॉप्टर क्रैश, दो पायलट समेत तीन की मौत

Amresh Kushwaha | Oct 02, 2024, 11:46 IST
Share
पुणे में बड़ा हादसा
पुणे में बड़ा हादसा

बुधवार सुबह महाराष्ट्र के पुणे जिले में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें 3 लोगों की मौत हो गई है। हालांकि, अब तक यह साफ नहीं है कि हेलीकॉप्टर प्राइवेट था या सरकारी था।

महाराष्ट्र के पुणे में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक हेलीकॉप्टर पहाड़ी इलाके में क्रैश हो गया। इस दुर्घटना में तीन लोगों की जान चली गई। हादसा सुबह 6:45 बजे के करीब हुआ और घटना स्थल पर आग की लपटें उठती देखी गईं।

पुणे से मुंबई जा रहा था हेलीकॉप्टर

हेलीकॉप्टर ने पुणे के ऑक्सफोर्ड गोल्फ क्लब के हेलीपैड से उड़ान भरी थी और मुंबई की ओर जा रहा था। पिंपरी चिंचवाड़ पुलिस ने बताया कि इस हेलीकॉप्टर में पायलट परमजीत सिंह, जीके पिल्लई और इंजीनियर प्रीतम भारद्वाज सवार थे। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हादसे की मुख्य वजह घना कोहरा माना जा रहा है, लेकिन अभी तक इस पर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

हादसे का वीडियो वायरल

हेलीकॉप्टर पुणे की हेरिटेज एविएशन कंपनी का बताया जा रहा है। हादसे की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस वीडियो में हेलीकॉप्टर को आग की लपटों में देखा जा सकता है। पुलिस और अन्य जांच एजेंसियां मौके पर पहुंचकर जांच कर रही हैं।

अगस्त में भी एक हेलिकॉप्टर हुआ था क्रैश

इससे पहले अगस्त में भी मुंबई से हैदराबाद जा रहा एक निजी हेलीकॉप्टर पौड गांव के पास क्रैश हो गया था। इसमें चार लोगों को चोटें आई थीं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • maharashtra
  • महाराष्ट्र
  • Pune
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच