Pune porsche Accident : नाबालिग आरोपी के पिता का रहस्यमयी ढंग से मोबाइल गायब
Sandeep Kumar | May 24, 2024, 15:18 IST
SANDEEP 2024 Copy of STYLESHEET THESOOTR (87).jpg
नाबालिग आरोपी ने सिर्फ एक पब में चंद पेग शराब के लिए तकरीबन 69 हजार रुपए उड़ा दिए थे। पुलिस ने नाबालिग आरोपी के पिता को गिरफ्तार तो कर लिया है, लेकिन उसका मोबाइल फोन रहस्यमयी तरीके से गायब है।
जुर्म की दुनिया में एक कहावत है। वो ये कि हर जुर्म की आहट पहले ही सुनाई देती है। जरूरत है उस आहट को सुनने और जुर्म को रोकने की, लेकिन पुणे पोर्श एक्सीडेंट ( Pune porsche Accident ) के मामले में ना सिर्फ नाबालिग रईसज़ादे के घरवालों ने, बल्कि बार मालिकों से लेकर ट्रैफिक डिपार्टमेंट और दूसरी एजेंसियों तक ने ना सिर्फ उस आहट को अनसुना कर दिया, बल्कि खुद ही जुर्म की जमीन तैयार कर दी। इससे दो लोगों की जान चली गई।
पुलिस के मुताबिक आरोपी पहले अपने दोस्तों के साथ कोजी पब में गया था। वहां जब रात 12 बजे के बाद ड्रिंक्स सर्व करना बंद कर दिया गया, तो दोस्तों के साथ ब्लाक मैरिएट पब के लिए रवाना हो गया और जाने से पहले उसने पब में 48 हजार रुपए का बिल दिया। फिर मैरिएट पब में भी 21 हजार की शराब गटक गया। पुणे के नाबालिक आरोपी के पिता विशाल अग्रवाल को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उसे 22 मई यानी बुधवार को सेशंस कोर्ट में पेश किया, जहां उसे दो दिनों के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
अपने नाबालिग बेटे को कार की चाबी देने के जुर्म में बिल्डर विशाल अग्रवाल को गिरफ्तार किया गया। तफ्तीश में साफ हुआ है कि अपने खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद विशाल ने पुलिस को ना सिर्फ गुमराह करने की कोशिश की, बल्कि घर से भाग गया, लेकिन उसे संभाजी नगर के एक लॉज से पकड़ लिया गया। उधर, पुलिस ने विशाल अग्रवाल को दो दिनों की रिमांड पर तो ले लिया है, लेकिन अजीब बात ये है कि उनका मोबाइल फोन रहस्यमय ढंग गायब है।
क्या आप यकीन करेंगे कि अपनी पोर्श कार से नौजवान लड़का-लड़की की जोड़ी को कुचल कर मारने वाले नाबालिग लड़के को उसके पिता ने उसके नाबालिग होने के बावजूद ना सिर्फ करीब 3 करोड़ के कार की चाबी थमा दी, बल्कि एक ही रात में मौज मस्ती के लिए इतने पैसे दिए कि करोड़ों हिंदुस्तानी जितने पैसे महीने भर की मेहनत के बाद भी नहीं कमा पाते। पुणे पुलिस की छानबीन में पता चला है कि एक्सिडेंट से पहले नाबालिग ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर ना सिर्फ दो पबों में जाकर जम कर शराब पी, बल्कि एक पब में महज 90 मिनट तक ड्रिंक्स लेने के बाद उसने 48 हजार रुपए का बिल चुका डाला।
सबसे हैरानी की बात ये है कि हादसे के बाद नाबालिग आरोपी की हुई मेडिकल जांच की रिपोर्ट अब तक नहीं आई है। इसलिए सवाल ये जस का तस है कि उसने शराब पी थी या नहीं और पी थी तो कितनी पी थी? केस की मजबूती इस बात पर डिपेंड करती है। सवाल है इस देरी की वजह क्या है? अब तक की खबरों के मुताबिक नाबालिग आरोपी को थाने में वीआईपी ट्रीटमेंट देने की बात भी सामने आई है।
कार से
बताते चलें कि हिट एंड रन की ये घटना 19 मई की सुबह की है। पुणे के कल्याणी नगर इलाके में रियल एस्टेट डेवलपर विशाल अग्रवाल के 17 वर्षीय बेटे ने अपनी स्पोर्ट्स कार पोर्श से बाइक सवार दो इंजीनियरों को रौंद दिया था, जिससे दोनों की मौत हो गई। इस घटना के 14 घंटे बाद आरोपी नाबालिग को कोर्ट से कुछ शर्तों के साथ जमानत मिल गई। कोर्ट ने उसे 15 दिनों तक ट्रैफिक पुलिस के साथ काम करने और सड़क दुर्घटनाओं के प्रभाव-समाधान पर 300 शब्दों का निबंध लिखने का निर्देश दिया था. हालांकि, पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी शराब के नशे में था और बेहद तेज गति से कार को चला रहा था।
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
आरोपी गटक गया 69 हजार रुपए की शराब

मोबाइल फोन रहस्यमय ढंग से गायब
अपने नाबालिग बेटे को कार की चाबी देने के जुर्म में बिल्डर विशाल अग्रवाल को गिरफ्तार किया गया। तफ्तीश में साफ हुआ है कि अपने खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद विशाल ने पुलिस को ना सिर्फ गुमराह करने की कोशिश की, बल्कि घर से भाग गया, लेकिन उसे संभाजी नगर के एक लॉज से पकड़ लिया गया। उधर, पुलिस ने विशाल अग्रवाल को दो दिनों की रिमांड पर तो ले लिया है, लेकिन अजीब बात ये है कि उनका मोबाइल फोन रहस्यमय ढंग गायब है।
पिता ने नाबालिग बेटे के हाथ में थमा दी कार
क्या आप यकीन करेंगे कि अपनी पोर्श कार से नौजवान लड़का-लड़की की जोड़ी को कुचल कर मारने वाले नाबालिग लड़के को उसके पिता ने उसके नाबालिग होने के बावजूद ना सिर्फ करीब 3 करोड़ के कार की चाबी थमा दी, बल्कि एक ही रात में मौज मस्ती के लिए इतने पैसे दिए कि करोड़ों हिंदुस्तानी जितने पैसे महीने भर की मेहनत के बाद भी नहीं कमा पाते। पुणे पुलिस की छानबीन में पता चला है कि एक्सिडेंट से पहले नाबालिग ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर ना सिर्फ दो पबों में जाकर जम कर शराब पी, बल्कि एक पब में महज 90 मिनट तक ड्रिंक्स लेने के बाद उसने 48 हजार रुपए का बिल चुका डाला।
नाबालिग आरोपी को थाने में मिला वीआईपी ट्रीटमेंट
सबसे हैरानी की बात ये है कि हादसे के बाद नाबालिग आरोपी की हुई मेडिकल जांच की रिपोर्ट अब तक नहीं आई है। इसलिए सवाल ये जस का तस है कि उसने शराब पी थी या नहीं और पी थी तो कितनी पी थी? केस की मजबूती इस बात पर डिपेंड करती है। सवाल है इस देरी की वजह क्या है? अब तक की खबरों के मुताबिक नाबालिग आरोपी को थाने में वीआईपी ट्रीटमेंट देने की बात भी सामने आई है।
कार से दो इंजीनियरों को रौंदा था नाबालिग बेटे ने
बताते चलें कि हिट एंड रन की ये घटना 19 मई की सुबह की है। पुणे के कल्याणी नगर इलाके में रियल एस्टेट डेवलपर विशाल अग्रवाल के 17 वर्षीय बेटे ने अपनी स्पोर्ट्स कार पोर्श से बाइक सवार दो इंजीनियरों को रौंद दिया था, जिससे दोनों की मौत हो गई। इस घटना के 14 घंटे बाद आरोपी नाबालिग को कोर्ट से कुछ शर्तों के साथ जमानत मिल गई। कोर्ट ने उसे 15 दिनों तक ट्रैफिक पुलिस के साथ काम करने और सड़क दुर्घटनाओं के प्रभाव-समाधान पर 300 शब्दों का निबंध लिखने का निर्देश दिया था. हालांकि, पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी शराब के नशे में था और बेहद तेज गति से कार को चला रहा था।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava