पंजाब के मोहाली में बिल्डिंग गिरने से 15 लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Ravi Singh | Dec 21, 2024, 20:53 IST
Share
Punjab Mohali multi storey building
Punjab Mohali multi storey building Photograph: (the sootr )

पंजाब के मोहाली में चार मंजिला इमारत ढह गई। इसमें 15 लोगों के फंसे होने की आशंका है। जिम गए लोग मलबे में दबे हो सकते हैं। NDRF और सेना बचाव कार्य में जुटी है।

पंजाब के मोहाली में शनिवार 21 दिसंबर चार मंजिला बहुमंजिला इमारत ढह गई। इससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसा गुरुद्वारा सोहाना साहिब के पास हुआ। मलबे में करीब 15 लोगों के फंसे होने की आशंका है। इस हादसे में एक व्यक्ति को जिंदा बचा लिया गया है और उसे अस्पताल भेजा गया है। हालांकि, उसकी हालत के बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। एनडीआरएफ और सेना की टीमें मौके पर बचाव अभियान चला रही हैं।

10 साल पुरानी है बिल्डिंग

यह बिल्डिंग करीब 10 साल पुरानी थी। इसमें तीन मंजिलों पर PG और ग्राउंड फ्लोर पर एक जिम चल रहा था। हादसे के वक्त जिम खुला हुआ था, जिससे मलबे में जिम में आए लोग भी फंसे हो सकते हैं।

बेसमेंट की खुदाई से कमजोर हुई नींव

घटना के कारणों की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि बिल्डिंग के पास बेसमेंट की खुदाई चल रही थी। इससे उसकी नींव कमजोर हो गई और बिल्डिंग गिर गई।

ये खबर भी पढ़ें...

बस्तर के दरभा में रोड एक्सीडेंट, तीन महिलाओं सहित 4 की मौत, 12 घायल

देवास में आग ने मचाया तांडव, पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

एनडीआरएफ और सेना की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और बचाव कार्य कर रही हैं। प्रशासन स्थानीय लोगों से संपर्क कर मलबे में फंसे लोगों के बारे में जानकारी जुटा रहा है। एसडीएम दमनदीप कौर ने घटना की पुष्टि की है और बचाव कार्य तेज कर दिया गया है।

टीमें रेस्क्यू में लगी

आप सांसद ने कहा कि एनडीआरएफ की टीम बुलाई गई। उधर, आनंदपुर साहिब के सांसद मलविंदर कंग ने कहा कि पता चला कि यहां एक जिम था, जहां युवा एक्सरसाइज करने आते थे। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि उस समय उसमें कोई था या नहीं। अभी टीमें रेस्क्यू में लगी हुई हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Punjab News
  • पंजाब न्यूज
  • Mohali News
  • मोहाली
  • Mohali
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा