बिंदी-लिपस्टिक लगाई, चूड़ियां-लेडीज सूट पहना और पहुंच गया गर्लफ्रेंड की जगह परीक्षा देने, जानें कैसे पकड़ा गया
Jitendra Shrivastava | Jan 16, 2024, 19:06 IST
बिंदी-लिपस्टिक लगाई, चूड़ियां-लेडीज सूट पहना और पहुंच गया गर्लफ्रेंड की जगह परीक्षा देने, जानें कैसे पकड़ा गया
पंजाब के फरीदकोट से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक प्रेमी युवक अपनी प्रेमिका की जगह परीक्षा देने पहुंच गया।
CHANDIGARH. पंजाब के फरीदकोट से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक प्रेमी युवक अपनी प्रेमिका की जगह परीक्षा देने पहुंच गया। इसके लिए युवक परीक्षा देने जाने से पहले बकायदा लड़की का गेटअप लिया, माथे पर बिंदी लगाई, आंखों पर लाइनर, होठों पर लाली लगाई। यहां तक हाथों में चूड़िया भी पहनी इसके बाद लड़कियों वाला सूट पहनकर परीक्षा केंद्र पहुंच गया।
मेकअप कर वह दुल्हन की तरह लग रहा था
वैसे तो प्रेमी अपनी प्रेमिका के लिए बड़े-बड़े वादे करते हैं मगर इस लड़के ने जो किया अब वह चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग इस घटना पर हैरानी जता रहे हैं। लड़के का नाम अंग्रेज सिंह है और उसकी प्रेमिका का नाम परमजीत कौर है। चलिए बताते हैं कि पूरा मामला क्या है? यहां एक लड़का अपनी प्रेमिका की जगह परीक्षा देने पहुंच गया। परीक्षा देने जाने से पहले उसने लड़की का गेटअप लिया। उसने माथे पर बिंदी लगाई। आंखों पर लाइनर, होठों पर लिपस्टिक और हाथों ने चूड़िया भी पहनी। युवक ने लड़कियों वाला सूट भी पहन लिया। कुल मिलाकर ऐसा लग रहा था जैसे वह नई दुल्हन हो और पेपर देने एग्जाम सेंटर पहुंची हो। मगर पेपर देते समय पकड़ा गया।
पैरा मेडिकल भर्तियों के लिए परीक्षा देने पहुंचा था
दरअसल, फरीदकोट के परीक्षा केंद्र में एक युवक अपनी प्रेमिका का रूप धारण कर अधिकारियों को चकमा देने की कोशिश कर रहा था। हालांकि, वह नाकाम हो गया। अब उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। असल में 7 जनवरी को कोटकपूरा के डीएवी पब्लिक स्कूल में बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज ने पैरा मेडिकल भर्तियों के लिए परीक्षा आयोजित की थी। रिपोर्ट के अनुसार, फाजिल्का के रहने वाले अंग्रेज सिंह ने अपनी प्रेमिका परमजीत कौर की जगह परीक्षा देने का फैसला किया ताकि वह पास हो गए। वह लाल चूड़ियां, बिंदी, लिपस्टिक और महिलाओं के सूट पहनकर तैयार हो गया।
एक गलती से पकड़ा गया
वह आराम से परीक्षा केंद्र में दाखिल हो गया। हालांकि, उसे देखते ही अधिकारियों को शक हो गया। अधिकारियों ने चेकिंग तो पाया कि उसके पास फर्जी वोटर आईडी और आधार कार्ड भी था। वह पूरी तरह से पूरा प्लानिंग के साथ आया था मगर एक गलती से पकड़ा गया। दरअसल, अधिकारियों ने जब उसकी उंगलियों के निशान बायोमेट्रिक डिवाइस पर लगाए तो सारी हकीकत सामने आ गई। अंग्रेज सिंह की उंगलियां उसकी गर्लफ्रेंड की आईडी से मैच नहीं खाईं। इसके बाद अधिकारियों के सामने सारी पोल खुल गई। उन्होंने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी। इतना ही नहीं, प्रशासन ने परमजीत कौर का आवेदन भी रद्द कर दिया। मामले में अंग्रेज सिंह के खिलाफ आगे की कार्रवाई हो रही है।

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari