लखनऊ एयरपोर्ट पर हादसा , रेडियोएक्टिव लीक के कारण 2 कर्मचारी बेहोश , NDRF और SDRF ने संभाला मोर्चा
Vikram Jain | Aug 17, 2024, 16:11 IST
Radioactive leak incident at Lucknow airport nws
लखनऊ के चौधरी चरण सिंह (अमौसी) एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा हुआ है। यहां सिक्योरिटी जांच के दौरान रेडियोएक्टिव लीक होने से 2 कर्मचारी बेहोश हो गए। इसके बाद टर्मिनल-3 CISF और NDRF को सौंप गया है। यहां लोगों की एंट्री बंद कर दी गई है।
LUCKNOW. यूपी की राजधानी लखनऊ में चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर रेडियोएक्टिव लीक होने से हड़कंप मच गया। गैस लीक की वजह से 2 कर्मचारियों के बेहोश होने की खबर है। घटना की सूचना मिलते ही CISF, NDRF और SDRF की टीम मौके पहुंच गई है। टीम ने टर्मिनल-3 पर सर्च ऑपरेशन चलाया है। सुरक्षा को लेकर डेढ़ किलोमीटर का इलाका खाली कराया गया। साथ ही लोगों की आवाजादी पर रोक लगा दी दी है।
बताया जा रहा है कि एयरपोर्ट टर्मिनल-3 पर सिक्योरिटी जांच हो रही थी, इस दौरान स्कैनिंग मशीन से बीप होने पर जांच की गई तो लकड़ी के बॉक्स से कैंसर रोधी दवाएं पैक निकली। जब कर्मचारियों ने इस बॉक्स खोला तो उसमें से तेजी से गैस निकली, जिसके कारण दो कर्मचारी बेहोश हो गए। इसके बाद भगदड़ मच गई और तत्काल ही इलाके को खाली कराया गया। गैस लीक होने के बाद लोगों को घबराहट और आंख जलने की शिकायत हुई।
ये खबर भी पढ़ें... वतन वापसी पर इमोशनल हुईं विनेश फोगाट, दिल्ली एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत, बोलीं- मैं भाग्यशाली, देशवासियों का धन्यवाद
घटना की सूचना मिलते ही NDRF को बुलाया गया। SDRF के 25 जवानों की टीम एयरपोर्ट पहुंच गई। इसके बाद एक घंटे तक ऑपरेशन चलते रहा। फिलहाल स्थिति सामान्य हो गई है। रिसाव के दौरान जो 5 लोग वहां मौजूद वह सुरक्षित बताए जा रहे हैं। टर्मिनल-3 के एंट्री गेट से लोगों की एंट्री पर रोक लगा दी गई है। फिलहाल स्थिति सामान्य है। इस घटना का उड़ान सेवा पर असर नहीं पड़ा है।
सिक्योरिटी जांच के दौरान गैस लीक
ये खबर भी पढ़ें... वतन वापसी पर इमोशनल हुईं विनेश फोगाट, दिल्ली एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत, बोलीं- मैं भाग्यशाली, देशवासियों का धन्यवाद
एक घंटे चला ऑपरेशन, अब स्थिति सामान्य
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari