जानें कौन-कौन से सांसदों ने छोड़ी आप की राह, थामा BJP का दामन

Jitendra Shrivastava | Published:
Share
raghav chadha
Photograph: (THESOOTR)

राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उनके साथ 7 अन्य सांसद भी बीजेपी में जाएंगे। इनमें स्वाति मालीवाल, हरभजन सिंह, संदीप पाठक, अशोक मित्तल, बलबीर सिंह सीचेवाल और विक्रमजीत साहनी शामिल हैं।

राघव चड्ढा ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में AAP (आम आदमी पार्टी) से इस्तीफे का ऐलान किया। उनके साथ सात और सांसद भी AAP छोड़ बीजेपी में जा रहे हैं। AAP के कुल 10 राज्यसभा सांसदों में से दो-तिहाई से ज्यादा यह फैसला कर चुके हैं। सभी ने राज्यसभा के सभापति को दस्तावेज सौंप दिए हैं। स्वाति मालीवाल, हरभजन सिंह, संदीप पाठक और अशोक मित्तल भी इस समूह में हैं।

राघव चड्ढा का AAP से इस्तीफा

राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने 24 अप्रैल 2026 को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें उन्होंने भारी मन से कहा कि आम आदमी पार्टी अपने बुनियादी मूल्यों से भटक गई है।

उन्होंने साफ कहा, "मैं आम आदमी पार्टी से दूर जा रहा हूं और जनता की ओर बढ़ रहा हूं।" चड्ढा ने यह भी बताया कि जिस पार्टी को उन्होंने अपनी जवानी के 15 साल दिए, वह अब देश के हित में नहीं बल्कि निजी फायदे के लिए काम कर रही है। उनका कहना था, "पिछले कुछ सालों से मुझे महसूस हो रहा था कि मैं गलत पार्टी में सही आदमी हूं।" इसी सोच के साथ उन्होंने फैसला लिया कि वे संविधान के प्रावधानों का इस्तेमाल करते हुए खुद को बीजेपी (भारतीय जनता पार्टी) में मिला लेंगे।

कितने सांसद जा रहे हैं BJP में?

राघव चड्ढा ने बताया कि AAP के राज्यसभा में कुल 10 सांसद हैं। इनमें से दो-तिहाई से ज्यादा बीजेपी में विलय के फैसले के साथ खड़े हैं। उन्होंने सात सांसदों के नाम भी गिनाए।

इन सभी ने दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कर राज्यसभा के सभापति को सौंप दिए हैं। तीन सांसद प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुद मौजूद थे, जबकि अन्य के नाम राघव चड्ढा ने लिए।

दिलचस्प बात यह है कि महज 15 दिन पहले राघव चड्ढा को राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटाया गया था। उनकी जगह अशोक मित्तल को यह पद दिया गया था। लेकिन अब अशोक मित्तल भी बीजेपी के साथ जाने वाले सांसदों में शामिल हैं।

न

केजरीवाल और भगवंत मान की प्रतिक्रिया

केजरीवाल ने इस पूरे घटनाक्रम पर कहा, "BJP ने फिर से..." इशारा करते हुए पार्टी तोड़ने का आरोप लगाया। वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राघव चड्ढा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, "BJP में ये मेले वाले अमरूद बन गए।" दिल्ली BJP प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, "अक्ल वाले लोग AAP में नहीं रह सकते।
ये खबरें भी पढ़ें...

राघव चड्ढा ने छोड़ी AAP : संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने भी दिया पार्टी से इस्तीफा, 10 में से 7 सांसद साथ होने का दावा

राघव चड्ढा को हटाकर जिस अशोक मित्तल को बनाया नए डिप्टी लीडर वो भी BJP के साथ

सांसद तो सासंद, अब दिल्ली में आप के 16 MLA पर भी खतरा

CGPSC और चयन मंडल की परीक्षाओं पर कड़ा पहरा; नकल करते पकड़े गए तो 3 साल के लिए होंगे ब्लैकलिस्ट

Tags:
  • आम आदमी पार्टी
  • अरविंद केजरीवाल
  • AAP
  • बीजेपी
  • भगवंत मान
  • सांसद राघव चड्ढा
  • स्वाति मालीवाल
  • हरभजन सिंह
पहले हाथ जोड़कर किया नमन, फिर डेढ़ किलो चांदी का छत्र-सिंहासन चुराकर फरार हुआ चोर

By Jyoti Mahender Bhardwaj

पहले हाथ जोड़कर किया नमन, फिर डेढ़ किलो चांदी का छत्र-सिंहासन चुराकर फरार हुआ चोर
साइबर ठगों के जाल से पुलिस भी नहीं बच पाई, भोपाल में एएसआई ने एक लिंक पर भरी क्रेडिट कार्ड की डिटेल, मिनटों में साफ हुए 1.50 लाख रुपए

By Aman Vaishnav

साइबर ठगों के जाल से पुलिस भी नहीं बच पाई, भोपाल में एएसआई ने एक लिंक पर भरी क्रेडिट कार्ड की डिटेल, मिनटों में साफ हुए 1.50 लाख रुपए
सिंगापुर-दक्षिण कोरिया में MP के लिए निवेश तलाशेंगे CM मोहन यादव, 5 दिन का होगा विदेश दौरा

By Arohi Raj

सिंगापुर-दक्षिण कोरिया में MP के लिए निवेश तलाशेंगे CM मोहन यादव, 5 दिन का होगा विदेश दौरा
सिंहस्थ में सुरक्षा के लिए MP पुलिस का चक्रव्यूह, तैयार होंगे NSG जैसे 250 कमांडो, चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर

By Aman Vaishnav

सिंहस्थ में सुरक्षा के लिए MP पुलिस का चक्रव्यूह, तैयार होंगे NSG जैसे 250 कमांडो, चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर
शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाड़ली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर

By Aman Vaishnav

शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाड़ली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर
न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब

By Aman Vaishnav

न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?

By Aman Vaishnav

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?