Rahul Gandhi बेंगलुरु की अदालत में होंगे पेश, जानें मामला

Jitendra Shrivastava | Jun 06, 2024, 18:40 IST
Share
THESOOTR
THESOOTR

लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार, 7 जून को बेंगलुरु की एक कोर्ट में पेश होना होगा। कर्नाटक की बीजेपी इकाई ने कोर्ट से राहुल गांधी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी करने की मांग की है...

Rahul Gandhi : देश भर में लोकसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं। इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार, 7 जून को बेंगलुरु की कोर्ट में पेश होंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बीजेपी के एमएलसी केशव प्रसाद ने कांग्रेस नेता के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था। उन्होंने स्थानीय समाचार पत्रों में बीजेपी को भ्रष्ट बताने वाले विज्ञापन को लेकर याचिका दायर की थी।

इस केस में राहुल गांधी चौथे आरोपी हैं

बीजेपी के एमएलसी केशव प्रसाद की ओर से दायर मानहानि के मुकदमे के सिलसिले में कल बेंगलुरु की स्थानीय अदालत में राहुल गांधी कोर्ट में पेश होंगे। इससे पहले कोर्ट ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार को जमानत दे दी थी। इस मामले में राहुल गांधी चौथे आरोपी हैं, जबकि केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी), शिवकुमार और सिद्धारमैया पहले तीन आरोपी हैं। कर्नाटक की बीजेपी इकाई ने कोर्ट से राहुल गांधी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी करने की मांग की है, क्योंकि वे एक जून को कोर्ट में उपस्थित नहीं हुए थे। हालांकि, कांग्रेस ने कहा था कि विज्ञापन के प्रकाशन में राहुल गांधी शामिल नहीं थे, लेकिन अदालत ने कहा था कि उन्हें 7 जून को उपस्थित होना होगा।

ये था विज्ञापन का मामला

बीजेपी ने जिस विज्ञापन को लेकर कांग्रेस पर आरोप लगाया था उसमें सभी सार्वजनिक कार्यों के क्रियान्वयन के लिए 40 प्रतिशत कमीशन वसूलने की बात कही गई है। विज्ञापन में पूर्व बीजेपी सरकार पर सवाल उठाए गए थे और उन्हें भ्रष्टाचार का रेट कार्ड बताया गया था। केशव प्रसाद ने मानहानि के केस में आरोप लगाया है कि बीजेपी पर सरकारी परियोजनाओं में 40 प्रतिशत कमीशन का आरोप लगाते हुए पूरे पन्ने का विज्ञापन प्रकाशित कर कांग्रेस ने भ्रामक प्रचार किया।

thesootr links

  • मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Rahul Gandhi
  • राहुल गांधी
  • बीजेपी
  • बेंगलुरु की कोर्ट
  • एमएलसी केशव प्रसाद
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज