राहुल गांधी ने भुलाई सियासी दुश्मनी, स्मृति ईरानी के पक्ष में ट्वीट कर नेताओं को दी नसीहत
Sandeep Kumar | Jul 12, 2024, 18:08 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-07-12T173227.555
राहुल ने ट्वीट कर कहा कि मैं सभी से आग्रह करता हूं कि वे स्मृति इरानी या किसी दूसरे नेता के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने और बुरा व्यवहार करने से बचें। लोगों को अपमानित करना और उनका अपमान करना कमजोरी की निशानी है, ताकत की नहीं।
कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने स्मृति ईरानी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने सभी से अपील की है कि बीजेपी नेता स्मृति ईरानी के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल न करें। राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर लिखा है कि हार जीत एक जीवन का हिस्सा है और ये लगा रहता है।
मैं सभी से आग्रह करता हूं कि वे स्मृति ईरानी या किसी अन्य नेता के प्रति अपमानजनक भाषा का प्रयोग करने और बुरा व्यवहार करने से बचें। राहुल ने कहा है कि लोगों को अपमानित करना और उनका अपमान करना कमजोरी की निशानी है, ताकत की नहीं।
पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के सरकारी बंगला खाली करने पर सोशल मीडिया पर कई लोगों ने टिप्पणी की है। जिसके बाद राहुल गांधी ने अपनी पार्टी कार्यकर्ताओं को सख्त हिदायत दी है कि वो स्मृति ईरानी के खिलाफ कोई टिप्पणी न करें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर स्मृति इरानी के लिए किए गए ट्वीट पर बीजेपी नेता अमित मालवीय ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि यह अब तक का सबसे कपटपूर्ण मैसेज है। कांग्रेस नेताओं को भेड़ियों के झुंड की तरह उस महिला पर छोड़ देने के बाद, जिसने अमेठी में उसे हराया और उसके अहंकार को चूर-चूर कर दिया, यह बहुत बढ़िया है। यह सब बकवास इस तथ्य को नहीं छीन सकता कि स्मृति इरानी ने बालक बुद्धि को अमेठी छोड़ने के लिए मजबूर किया।
भारतीय जनता पार्टी की नेता स्मृति ईरानी ने साल 2019 के लोकसभा इलेक्शन में राहुल गांधी को करारी शिकस्त दी थी। इसके बाद से ही लगातार कांग्रेस उनको जमकर टारगेट करती रही है। जब वह साल 2024 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस नेता केएल शर्मा से हारीं तो कांग्रेसी नेताओं के शब्दों के बाण और भी तेज हो गए।
कांग्रेस नेता ने काफी बयानबाजी की। यूपी के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने तो इलेक्शन के दौरान यह भी कह दिया था कि वह मानसिक तौर पर विक्षिप्त हैं। उन्होंने कहा था कि मैं प्रधानमंत्री मोदी से आग्रह करता हूं कि वह स्मृति ईरानी का जल्द से जल्द दिमागी इलाज करवाएं।
मैं सभी से आग्रह करता हूं कि वे स्मृति ईरानी या किसी अन्य नेता के प्रति अपमानजनक भाषा का प्रयोग करने और बुरा व्यवहार करने से बचें। राहुल ने कहा है कि लोगों को अपमानित करना और उनका अपमान करना कमजोरी की निशानी है, ताकत की नहीं।
Winning and losing happen in life.
I urge everyone to refrain from using derogatory language and being nasty towards Smt. Smriti Irani or any other leader for that matter.
Humiliating and insulting people is a sign of weakness, not strength.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 12, 2024
राहुल की कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नसीहत
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार
Third Time Fail Rahul Gandhi and his minions are still struggling to come to terms with the humiliation of a crushing defeat in Amethi, at the hands of Smriti Irani, in 2019. Unable to digest the grace with which she has moved out of her government bungalow, unlike the song and…
— Amit Malviya (@amitmalviya) July 11, 2024
कांग्रेस नेता स्मृति ईरानी पर रहे हमलावर
कांग्रेस नेता ने काफी बयानबाजी की। यूपी के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने तो इलेक्शन के दौरान यह भी कह दिया था कि वह मानसिक तौर पर विक्षिप्त हैं। उन्होंने कहा था कि मैं प्रधानमंत्री मोदी से आग्रह करता हूं कि वह स्मृति ईरानी का जल्द से जल्द दिमागी इलाज करवाएं।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman