'ऐश्वर्या राय का डांस दिखाना है' राहुल गांधी के बयान पर भड़के फैंस

Pratibha Rana | Updated:
Share
gbbe
राहुल गांधी और ऐश्वर्या राय

राहुल गांधी एक बार फिर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं। राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान ऐश्वर्या राय के नाचने को लेकर कमेंट कर दिया। अब लोग ऐश्वर्या राय को लेकर टिप्पणी पर उनकी सास जया बच्चन को भी खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं।

DELHI. राहुल गांधी अपने बयान को लेकर एक बार फिर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं। राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा में ऐश्वर्या राय के नाचने से जुड़ा एक बयान दे दिया। राहुल के इस बयान पर फैन भड़क गए। फैंस, राहुल गांधी को सोशल मीडिया पर खूब भला-बुरा कह रहे हैं। इतना ही नहीं ऐश्वर्या राय की सास जया बच्चन को भी लोग ट्रोल कर रहे हैं।

क्या कहा राहुल गांधी ने?


भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान वाराणसी में राहुल गांधी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। राहुल गांधी ने मीडिया हाउस का नाम लेते हुए एक सवाल किया कि- ये सब किसके हैं? राहुल ने आगे जोड़ा, 'ये मीडिया हाउस... अडानी जी के अंबानी जी के हैं। ये किसान के बारे में, मजदूर के बारे में, गरीब के बारे में कभी नहीं दिखाने वाले। ये कर ही नहीं सकते… इनके मालिक कहते हैं भइया नहीं! हिंदुस्तान के गरीबों के बारे में मीडिया में नहीं दिखाना। मीडिया में कुछ दिखाना है तो ऐश्वर्या राय को नाचते हुए दिखाना है। नरेंद्र मोदी जी को 24 घंटे दिखाना है। अमिताभ बच्चन को वहां दिखाना है।

और सोशल मीडिया पर ट्रोल होने लगे राहुल


इस बयान के आते ही राहुल गांधी को ऐश्वर्या के फैंस ट्रोल करने लगे। वहीं, कुछ लोगों ने इस मामले में ऐश्वर्या राय की सास जया बच्चन पर भी सवाल उठाए। लोगों का कहना है कि जया बच्चन अपनी बहू के बारे में इस तरह की टिप्पणी पर चुप्पी साधे हुए हैं।

Tags:
  • राहुल गांधी
  • ऐश्वर्या राय
गजब MP में AI का अजब खेल! बैठे-बिठाए बना दिए तीन नए जिले, फर्जी आदेश देख निर्वाचन आयुक्त भी हैरान

By Aman Vaishnav

गजब MP में AI का अजब खेल! बैठे-बिठाए बना दिए तीन नए जिले, फर्जी आदेश देख निर्वाचन आयुक्त भी हैरान
MPPSC का परीक्षा कैलेंडर आया, ESB का क्यों अटका? मंडल में परीक्षा में बड़े बदलाव की तैयारी

By Sanjay Gupta

MPPSC का परीक्षा कैलेंडर आया, ESB का क्यों अटका? मंडल में परीक्षा में बड़े बदलाव की तैयारी
भोपाल-कोटा का सफर होगा आसान, 276 KM की नई रेल लाइन से यात्रियों के बचेंगे 3 घंटे

By Jyoti Mahender Bhardwaj

भोपाल-कोटा का सफर होगा आसान, 276 KM की नई रेल लाइन से यात्रियों के बचेंगे 3 घंटे
Rajasthan Panchayat Election: चुनावी प्रचार के बीच इंस्टाग्राम का बदला खेल, नेताओं की पोस्ट की घट रही पहुंच; जानें क्या होगा असर

By Jyoti Mahender Bhardwaj

Rajasthan Panchayat Election: चुनावी प्रचार के बीच इंस्टाग्राम का बदला खेल, नेताओं की पोस्ट की घट रही पहुंच; जानें क्या होगा असर
सिंहस्थ 2028 में दिखेगा उज्जैन का नया रूप, श्रद्धालुओं की सुरक्षा से सुविधाओं तक का खाका तैयार, 33 कामों को हरी झंडी

By Arohi Raj

सिंहस्थ 2028 में दिखेगा उज्जैन का नया रूप, श्रद्धालुओं की सुरक्षा से सुविधाओं तक का खाका तैयार, 33 कामों को हरी झंडी
राजस्थान में स्वास्थ्य योजनाओं पर करोड़ों खर्च, फिर भी मरीजों को इलाज के लिए भटकना पड़ रहा

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान में स्वास्थ्य योजनाओं पर करोड़ों खर्च, फिर भी मरीजों को इलाज के लिए भटकना पड़ रहा
छत्तीसगढ़ में 601 करोड़ के बैराज पर सवाल, खतरे में चित्रकोट जलप्रपात! जानें आम लोगों पर क्या पड़ेगा असर

By Harrison Masih

छत्तीसगढ़ में 601 करोड़ के बैराज पर सवाल, खतरे में चित्रकोट जलप्रपात! जानें आम लोगों पर क्या पड़ेगा असर