कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिखाई दरियादिली, रायबरेली के मिथुन नाई को भेजा खास तोहफा, पाकर हुआ गदगद
Raj Singh | Sept 13, 2024, 12:50 IST
rahul_gandhi
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रायबरेली के रहने वाले मिथुन नाई को खास तोहफा भेजा है। इसे पाकर मिथुन बेहद खुश हैं। उन्होंने राहुल गांधी की खूब तारीफ भी की है। इससे पहले राहुल ने सुल्तानपुर के एक मोची को भी तोहफा भेजा था।
उत्तर प्रदेश के रायबरेली से लोकसभा सांसद राहुल गांधी की दरियादिली एक बार फिर देखने को मिली है। कांग्रेस नेता ने उस नाई को तोहफा भेजा है, जहां राहुल ने लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान अपने बाल और दाढ़ी कटवाई थी। लोकसभा में विपक्ष के नेता ने नाई को एक शैंपू कुर्सी, दो हेयर कटिंग और एक इन्वर्टर बैटरी भेजी है।
आपको बता दें कि राहुल ने जिस शख्स को तोहफा भेजा है, वह रायबरेली के लालगंज का रहने वाला है। उसका नाम मिथुन है। राहुल से खास तोहफा पाकर नाई बेहद खुश है और उसने कांग्रेस नेता का आभार जताया है।
राहुल गांधी अक्सर छोटे व्यापारियों और सड़कों पर काम करने वाले लोगों से मिलते नजर आते हैं। हाल ही में राहुल गांधी यूपी के सुल्तानपुर में एक मोची की दुकान पर नजर आए। जिसके लिए राहुल गांधी ने जूते सिलने की मशीन भेजी थी। दुकान मालिक राम सचेत जिसे पाकर काफी खुश हुआ था और राहुल की जमकर तारीफ की थी।
दरअसल, चार महीने पहले लोकसभा चुनाव को लेकर देश में काफी गहमागहमी थी। इसी कड़ी में राहुल गांधी रायबरेली के लालगंज में एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। इस दौरान राहुल गांधी मिथुन नाई की दुकान पर पहुंचे जहां उन्होंने अपनी दाढ़ी और बाल कटवाए। 13 मई की इस घटना को याद करते हुए सैलून मालिक ने खुद को भाग्यशाली बताया था। अब इसी संबंध में राहुल ने मिथुन को एक तोहफा दिया है।
मिथुन की दुकान पर राहुल के हेयरकट की खूब चर्चा हुई थी। इसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। आपको बता दें कि राहुल ने मिथुन को जो तोहफे भेजे हैं, वो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उसको सौंपे हैं। जिसे पाकर वो काफी खुश है। राहुल से तोहफा मिलने के बाद मिथुन ने कहा कि देश के इतने बड़े नेता से तोहफा पाकर वह काफी खुश है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं राहुल गांधी से मिलूंगा।
राहुल का ऐसा ही एक वीडियो जुलाई महीने में भी देखने को मिला था। जहां वो यूपी के सुल्तानपुर में एक मोची की दुकान पर गए थे और वहां जूते सिलवाए थे। इसके अलावा राहुल गांधी ने मोची से उसकी रोजाना की कमाई के बारे में भी पूछा था। जिसके बाद कांग्रेस नेता ने राम सचेत नाम के मोची को जूता सिलाई की मशीन गिफ्ट की थी। जिसके लिए जूता सिलने वाले ने राहुल का शुक्रिया अदा किया था।
आपको बता दें कि राहुल ने जिस शख्स को तोहफा भेजा है, वह रायबरेली के लालगंज का रहने वाला है। उसका नाम मिथुन है। राहुल से खास तोहफा पाकर नाई बेहद खुश है और उसने कांग्रेस नेता का आभार जताया है।
राहुल गांधी अक्सर छोटे व्यापारियों और सड़कों पर काम करने वाले लोगों से मिलते नजर आते हैं। हाल ही में राहुल गांधी यूपी के सुल्तानपुर में एक मोची की दुकान पर नजर आए। जिसके लिए राहुल गांधी ने जूते सिलने की मशीन भेजी थी। दुकान मालिक राम सचेत जिसे पाकर काफी खुश हुआ था और राहुल की जमकर तारीफ की थी।
13 मई को मिथुन की दुकान पर पहुंचे थे राहुल
मिथुन की दुकान पर राहुल के हेयरकट की खूब चर्चा हुई थी। इसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। आपको बता दें कि राहुल ने मिथुन को जो तोहफे भेजे हैं, वो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उसको सौंपे हैं। जिसे पाकर वो काफी खुश है। राहुल से तोहफा मिलने के बाद मिथुन ने कहा कि देश के इतने बड़े नेता से तोहफा पाकर वह काफी खुश है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं राहुल गांधी से मिलूंगा।
राहुल, मोची को भी दे चुके हैं गिफ्ट
hesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman