राहुल गांधी ने चर्मकार रामचेत के लिए भेजी दुकान की सामग्री, कहा- शुरू कीजिए अपना व्यापार
Vikram Jain | Sept 02, 2024, 21:32 IST
cobbler Ramchet cobbler Ramchet news
राहुल गांधी की मुलाकात के बाद चर्चा में आए सुल्तानपुर के चर्मकार रामचेत एक फिर चर्चा में है। इस राहुल गांधी ने उनके लिए जुता-चप्पल बनाने का सामान भेजा है। सामान मिलने से रामचेत उत्साहित हैं।
यूपी के सुल्तानपुर के चर्मकार रामचेत एक फिर चर्चा में है। इस बार वह कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से मिली बड़ी मदद के लिए सुर्खियों में हैं। राहुल गांधी ने चर्मकार रामचेत की मदद करते हुए जूता-चप्पल बनाने के लिए जरूरी सामान सुल्तानपुर भेजा है। राहुल गांधी यह सामान उनके व्यापार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भेजा है। व्यापार से जुड़ी सामाग्री मिलने पर रामचेत ने खुशी जताई है।
दरअसल, सुल्तानपुर के कूरेभार ब्लॉक के विधायक नगर चौराहे पर चर्मकार रामचेत की एक छोटी सी दुकान है। इस दुकान में राहुल गांधी के साथ फोटो लगा रखी है। सोमवार को रामचेत दुकान थे, इस दौरान कार वाहन आकर दुकान के सामने रूकी और उसमें से कुछ लोग उतरकर रामचेत से मिलने गए। उन्होंने बताया कि आपके लिए भैया ( राहुल गांधी ) ने कुछ सामान भेजा है।
इसके बाद राहुल गांधी की टीम के सदस्यों ने गाड़ी खोलकर रामचेत को सारा सामान दिखाया तो उनका चेहरा खिल उठा। इन 4 कार्टून में जूते-चप्पल बनाने का सामान था। इसके बाद गाड़ी में से एक-एक कर सामान उतारा गया। बॉक्स खोल कर देखने पर इसमें से लेदर पेस्ट, चमड़ा, धागा, सुई, शोल आदि मोची का सामान शामिल था। इस सामग्री साथ ही राहुल गांधी ने छोटी मशीनें भी भेजी हैं, जिससे रामचेत अपने व्यापार को गति दे सके। राहुल गांधी द्वारा भेजे गए सामान की कीमत लगभग एक लाख रुपए बताई जा रही है।
इससे पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने रामचेत की मदद कर चुके हैं। उन्होंने रामचेत के लिए जूता सिलाई मशीन भेजी थी। जिसके बाद मोची रामचेत ने उनके लिए रिटर्न गिफ्ट में स्पेशल जूते बनाकर भेजे थे। चमड़े के काले रंग के जूते भेजे जाने पर राहुल ने खुशी जताई थी। उन्हें ये शूज बहुत पसंद आए थे। इसके बाद राहुल गांधी ने रामचेत से फोन पर बात कर धन्यवाद दिया था। साथ ही राहुल गांधी ने जूते पहनकर सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड किया था।
बता दें कि 26 जुलाई को राहुल गांधी एक मामले में सुल्तानपुर कोर्ट में पेश हुए थे। इसके बाद दिल्ली वापसी के दौरान राहुल गांधी ने रास्ते में विधायक नगर चौराहे पर काफिला रूकवाया था, इसके बाद वे रामचेत की दुकान पर गए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने रामचेत से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना था। साथ ही उन्होंने रामचेत से जूता सिलाई करना भी सीखा था। साथ उन्होंने चर्मकार के काम से होने वाली आय भी पूछी थी। साथ ही तस्वीर ली थी। इस मुलाकात के बाद से रामचेत चर्चा में आ गए हैं।
राहुल गांधी ने रामचेत के लिए भेजा सामान
रामचेत के चेहरे पर बिखर गई मुस्कान
पहले रामचेत ने राहुल गांधी को भेजे थे स्पेशल जूते
कैसे में चर्चा में आए चर्मकार रामचेत
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman