गुजरात पहुंचे राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, बोले राम मंदिर कार्यक्रम में अडानी-अंबानी दिखे, लेकिन आडवाणी नहीं

Sandeep Kumar | Jul 06, 2024, 15:38 IST
Share
अडानी-अंबानी दिखे, आडवाणी नहीं
अडानी-अंबानी दिखे, आडवाणी नहीं

लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष शनिवार को गुजरात के दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार पर निशाना साधा।

कांग्रेस नेता और लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष शनिवार यानी को गुजरात के दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ( PM Modi ) और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आपने बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी को रथयात्रा में रथ पर देखा था, मोदी ने मदद की थी ये कहा जाता है।

मैं पार्लियामेंट में सोच रहा था कि राम मंदिर के कार्यक्रम में अडानी-अंबानी दिखे, लेकिन गरीब नहीं दिखे। बीजेपी की राजनीति अयोध्या पर केंद्रित थी, उन्होंने भगवान राम को राजनीतिक मुद्दा बनाया। मैंने अयोध्या के सांसद से ये पूछा कि ये क्या हुआ? राम मंदिर के बावजूद इंडिया गठबंधन अयोध्या में जीता गया।

राम मंदिर से बीजेपी ने अपनी राजनीति की शुरू की

राहुल में आगे यह कहा कि उन्होंने ( अयोध्या के सांसद ) मुझे कहा गया कि मुझे पता था कि मैं अयोध्या से लड़ूंगा और जीतूंगा। राम मंदिर से बीजेपी ने अपनी राजनीति की शुरुआत की, पर अयोध्या में हार गए। चुनाव से पहले राम भगवान से राजनीति करने की कोशिश की और अयोध्या मे इंडिया ब्लॉक जीत गया। मुझे बताया गया कि अयोध्या में मंदिर बनाने के लिए बहुत लोगों से जमीन ली गई, लोगों की दुकानें तोड़ी और उन्हें मुआवजा नहीं मिला।

अयोध्या पर इंटरनेशनल एयरपोर्ट बना, किसानों की जमीन गई, सही मुआवजा नहीं मिला। अयोध्या की जनता को गुस्सा आया कि राम मंदिर के उद्घाटन में अयोध्या का कोई नहीं था। इंडिया गठबंधन ने इनके गढ़ में इन्हें हरा दिया। सपा के नेताओं को पूछो वहा हमारे कार्यकर्ता शेर बनकर खड़े थे। अयोध्या में उन्हें हमने हराया है।

विधानसभा चुनाव में बीजेपी को हरा देंगे:राहुल गांधी

उन्होंने अपने पुराने बयान को दोहराते हुए कहा कि इस बार हम गुजरात के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को हरा देंगे, ये लिख कर ले लो। ये अभय मुद्रा आपका चिह्न है, आप अलग-अलग धर्म के लोग हैं, हर धर्म में यह चिह्न है। गुरु नानक, महावीर, इस्लाम, दो हाथ से दुवा मांगी जाती है, इसका मतलब डरो मत, डराओ मत।

इन्होंने हमारे ऑफिस पर हमला किया, हमें चैलेंज किया लिखकर ले लो हम इन्हें यहां से हराने जा रहे हैं। आप क्या सोच सकते थे कि अयोध्या में बीजेपी हारेगी? नरेंद्र मोदी काशी से जान बचाकर निकलेंगे? सोचा था?

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

sandeep mishr
sandeep mishr

Tags:
  • अयोध्या राम मंदिर कार्यक्रम
  • बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी
  • लालकृष्ण आडवाणी की रथयात्रा
  • अडानी-अंबानी दिखे
  • गरीब नहीं
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज