राहुल गांधी की संपत्ति 5 साल में 4.50 करोड़ रुपए बढ़ी, FIR तीन गुना हो गई, शेयर में ज्यादा कर रहे निवेश

Rahul Garhwal | Apr 03, 2024, 19:58 IST
Share
rahul gandhi
rahul gandhi

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केरल की वायनाड सीट से नामांकन दाखिल कर दिया। शपथ पत्र के मुताबिक उनकी संपत्ति 5 साल में करीब 4.50 करोड़ बढ़ी है। FIR भी 3 गुना हो गई हैं।

Rahul Gandhi Property

संजय गुप्ता, INDORE. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) ने लोकसभा चुनाव ( Lok Sabha Elections ) के लिए केरल की वायनाड सीट से बुधवार को नामांकन दाखिल कर दिया। इसमें दिए गए शपथपत्र के आधार पर सामने आया है कि राहुल गांधी की संपत्ति पांच साल में करीब 4.50 करोड़ रुपए बढ़ी, लेकिन उन पर दर्ज अपराध (FIR) की संख्ता तीन गुना हो गई। उनके पास अभी भी अपना कोई वाहन और घर नहीं है।

इतनी है संपत्ति

  • साल 2018-19 में कुल संपत्ति 15.88 करोड़ रुपए (चल संपत्ति 5.80 करोड़ और अचल संपत्ति 10.08 करोड़ रुपए थी। वहीं अब साल 2022-23 के दौरान उनकी संपत्ति 20.39 करोड़ रुपए है, इसमें चल संपत्ति 9.24 करोड़ रुपए और अचल संपत्ति 11.15 करोड़ रुपए है।
  • राहुल गांधी अब म्युच्यूल की जगह शेयर बाजार में ज्यादा एक्टिव
  • राहुल गांधी के पास 2019 में कुल चल संपत्ति 5.80 करोड़ रुपए थी जो अब 9.24 करोड़ रुपए हो गई है।
  • पहले उनके पास कैश केवल 40 हजार था, अभी 55 हजार है।
  • राहुल गांधी ने अलग-अलग म्युच्युल फंड में पहले 5.19 करोड़ का निवेश किया था। लेकिन अब वे शेयर बाजार की ओर ज्यादा चले गए हैं।
  • शेयर बाजार में राहुल गांधी का निवेश 4.33 करोड़ है, म्युच्युल फंड में 3.81 करोड़ रुपए और पीपीएफ में निवेश 61.52 लाख रुपए है। इसके पहले 2019 में उनका शेयर बाजार में निवेश नहीं था।
  • पहले गोल्ड बॉन्ड भी नहीं थे, लेकिन अब उनके पास 15 लाख से ज्यादा के गोल्ड बॉन्ड भी हैं। वहीं यंग इंडिया के 1.90 लाख रुपए के 1900 शेयर भी उनके पास हैं।
  • ज्वेलरी में कोई इजाफा नहीं हुआ है। पहले की तरह ये 333 ग्राम ही है।

राहुल की इनकम घटी

राहुल गांधी की 2017-18 के दौरान सालाना आय 1.11 करोड़ रुपए प्रति साल थी। वहीं अभी उनकी आय 1.02 करोड़ रुपए प्रति साल (साल 2022-23 वित्तीय साल में) है। हालांकि सबसे ज्यादा आय साल 2021-22 में हुई जब उनकी कमाई 1.31 करोड़ रुपए हुई थी। कमाई का जरिया सांसद के रूप में वेतन, किराए की आय, बैंक से ब्याज, बॉन्ड से कमाई है।

अचल संपत्ति

राहुल गांधी के पास खुद का मकान नहीं है। अचल संपत्ति उनके पास पूर्व की तरह 2 ही है। एक सुल्तानपुर में पैतृक मिली जमीन का हिस्सा है, जिसकी कीमत अब 2.10 करोड़ रुपए हो गई है। वहीं गुरुग्राम में कमर्शियल ऑफिस है। इसकी कीमत 9 करोड़ से ज्यादा है। इस तरह अचल संपत्ति उनके पास 11.15 करोड़ रुपए है।

इनकम टैक्स विभाग से नोटिस भी मिला

इनकम टैक्स विभाग ने राहुल गांधी की एसेंसमेंट ईयर 2011-12 और 2012-13 के लिए साल 2018 में उन पर टैक्स डिमांड निकाली है। साल 2011-12 मामले में मामला कोर्ट में है। वहीं 2012-13 में निकली टैक्स डिमांड 1.54 लाख रुपए के मामले में उन्होंने 20 फीसदी यानी 30 हजार रुपए भरकर कमिश्नर आईटी में अपील की हुई है।

ये खबर भी पढ़िए..

मंदिर-मस्जिद का रजिस्ट्रेशन नहीं तो बगल में खुल जाएगी शराब की दुकान !

IIT बॉम्बे के 36 प्रतिशत स्टूडेंट्स को नहीं मिली नौकरी ! क्यों कम हो रहा प्लेसमेंट ?

पहले FIR 6 थीं, अब 18 दर्ज, एक केस में सजा मिली

राहुल गांधी पर साल 2019 के शपथ पत्र के हिसाब से केवल 6 FIR थीं, जिसमें अधिकांश मानहानि की थीं। लेकिन अब उन पर अलग-अलग राज्यों में कुल 18 FIR दर्ज हैं। वहीं सूरत कोर्ट से उन्हें अवमानना केस में सजा मार्च 2023 में हो चुकी है, जिसमें अगस्त 2023 में सुप्रीम कोर्ट ने बाद में रोक लगाई थी।

Congress candidate from Wayanad Rahul Gandhi | Rahul Gandhi nomination | वायनाड से कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी | राहुल गांधी नामांकन

Tags:
  • Lok Sabha elections
  • लोकसभा चुनाव
  • Rahul Gandhi
  • राहुल गांधी
  • Congress candidate from Wayanad Rahul Gandhi
  • Rahul Gandhi nomination
  • Rahul Gandhi property
  • वायनाड से कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी
  • राहुल गांधी नामांकन
  • राहुल गांधी की संपत्ति
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती