भारत को जापान से तोहफे में मिलेगी Bullet train, 3 घंटे में पूरा होगा 508 किलोमीटर का सफर
Abhilasha Saksena Chakraborty | Apr 17, 2025, 12:16 IST
Bullet train
जापान भारत को दोस्ती के तोहफे के रूप में अब E5 और E3 सीरीज शिंकानसेन ट्रेनें देगा। ये दोनों बुलेट ट्रेन 2026 की शुरुआत तक भारत में आ सकती हैं।
भारत के महत्वाकांक्षी बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को अब जापान की तरफ से तोहफे में दो ट्रेन मिलने वाली हैं। जापान से मुफ्त में मिली इन दोनों शिंकानसेन ट्रेन सेट — E5 और E3 सीरीज का उपयोग मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर के निरीक्षण के लिए किया जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि 2026 की शुरुआत तक ये दोनों ट्रेन भारत पहुंच जाएंगी। अगस्त, 2027 में कॉरिडोर का कुछ हिस्सा शुरू किया जा सकता है।
इन ट्रेनों के मिलने के बाद भारतीय इंजीनियरों को इनकी तकनीक समझने में सहायता मिलेगी और बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को तेजी से आगे बढ़ाने में मदद करेगा। भारत से पहले जापान ताइवान को भी शिंकानसेन ट्रेन दे चुका है। इस प्रोजेक्ट के लिए जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी प्रोजेक्ट का 80% तक लोन देगी। इस पर 50 साल में मात्र 0.1% की दर से ब्याज लिया जाएगा।
E3 ट्रेन को मिनी शिंकानसेन भी कहा जाता है। यह ट्रेन 1997 में बनी थी। 253 किलोमीटर लंबाई वाली इस ट्रेन में 6 या 7 कोच होते हैं। इनमें 350 यात्री तक बैठ सकते हैं।
जापान में इस ट्रेन का इस्तेमाल 2011 से किया जा रहा है। इसकी स्पीड 320 किमी/घंटा है। एयरोडायनामिक डिजाइन पर बनी इस ट्रेन का सेफ्टी सिस्टम बहुत मजबूत है। 10 कोच वाली इस ट्रेन में 700 से अधिक यात्रियों के बैठने की क्षमता है।
ये भी पढ़े:
बिना फीस और फ्री फ्लाइट के साथ जापान में पढ़ाई का मौका, जानें पूरी जानकारी
इन ट्रेनों में विशेष इंस्पेक्शन इक्विपमेंट लगाया जाएगा जो भारत की जलवायु, धूल, तापमान और ट्रैक की स्थिति का डेटा इकट्ठा करेगा। इस डेटा का उपयोग कर जापान अपनी अगली पीढ़ी की E10 (Alfa-X) सीरीज तैयार करेगा, जिसकी स्पीड 400 किमी/घंटा तक हो सकती है। E10 को भारत और जापान एक साथ ट्रैक पर उतार सकते हैं।
प्रोजेक्ट की खास बातें
इन ट्रेनों के मिलने के बाद भारतीय इंजीनियरों को इनकी तकनीक समझने में सहायता मिलेगी और बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को तेजी से आगे बढ़ाने में मदद करेगा। भारत से पहले जापान ताइवान को भी शिंकानसेन ट्रेन दे चुका है। इस प्रोजेक्ट के लिए जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी प्रोजेक्ट का 80% तक लोन देगी। इस पर 50 साल में मात्र 0.1% की दर से ब्याज लिया जाएगा।
E3 ट्रेन
E5 ट्रेन
ये भी पढ़े:
बिना फीस और फ्री फ्लाइट के साथ जापान में पढ़ाई का मौका, जानें पूरी जानकारी
धूल, तापमान का डेटा तैयार होगा
प्रोजेक्ट की खास बातें
- मुंबई से अहमदाबाद के बीच चलेगी देश की पहली बुलेट ट्रेन।
- 14 सितंबर 2017 को अहमदाबाद में पीएम नरेंद्र मोदी और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने इसकी नींव रखी थे।
- मुंबई-अहमदाबाद के बीच की 508 किमी का दूरी तय करने में बुलेट ट्रेन सिर्फ़ तीन घंटे लगेंगे। दूसरी ट्रेनें इस दूरी को पूरा करने में कम से कम सात घंटे का समय लेती हैं।
- बुलेट ट्रेन की अधिकतम स्पीड 350 किमी/घंटा होगीगी।
- पूरे प्रोजेक्ट की लागत 1.08 लाख करोड़ रुपए होगी।
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman