रेलवे गार्ड को अफसर ने फटी पैंट में ड्यूटी करने का दिया आदेश, रेलवे की साख पर उठा सवाल

Rohit Sahu | May 18, 2025, 14:01 IST
Share
railway gaurd jeans
railway gaurd jeans

गोरखपुर जंक्शन पर रेलवे गार्ड की ड्यूटी के दौरान पैंट फट गई। जब उसने छुट्टी मांगी तो अफसरों ने उसे फटी पैंट में ही मालगाड़ी लेकर जाने का आदेश दे दिया।

गोरखपुर जंक्शन पर शुक्रवार को एक रेलवे गार्ड की पैंट ड्यूटी के दौरान फट गई। गार्ड ने इसको लेकर अधिकारी क्रू मैनेजर को एक मेमो देकर अपनी स्थिति बताई। उसने मेमो में साफ लिखा कि पैंट फटने के कारण वह ड्यूटी करने में असमर्थ है। इसलिए उसे छुट्टी दे दी जाए। इसपर अफसरों ने किसी भी तरह की सहूलियत देने से इनकार करते हुए साफ कहा कि फटी पैंट में ही ड्यूटी करनी होगी।

हाफ पैंट पहनकर लॉबी पहुंचा गार्ड

पैंट फटने के बाद रेलवे गार्ड हाफ पैंट पहनकर गोरखपुर पूर्व लॉबी में साइन ऑन करने पहुंचा। मगर उसे कोई विकल्प नहीं मिला। अफसरों के आदेश का पालन करते हुए गार्ड को मजबूरन बाजार जाना पड़ा, जहां से उसने एक जींस पैंट खरीदी और फिर मालगाड़ी में सवार हुआ।

गार्ड बोले- सुरक्षा के साथ खिलवाड़

रेलवे गार्डों का कहना है कि ढीली या फटी पैंट में ड्यूटी करना न केवल सुरक्षा में चूक है बल्कि यह रेलवे की गरिमा के खिलाफ है। गार्ड्स का कहना है कि फरवरी 2023 में भी एक मामले में सहायक परिचालन प्रबंधक ने पैंट ढीली होने पर फटकार लगाई थी और कहा था कि सुरक्षा के दृष्टि से गलत है।

यूनियन भड़की, बोली- रेलवे नियमों का हुआ उल्लंघन

ऑल इंडिया गार्ड काउंसिल के पूर्व जोनल सेक्रेटरी शीतल प्रसाद ने इस घटना पर गहरी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि क्रू मैनेजर ने जो आदेश दिया वह न केवल असंवेदनशील था बल्कि रेलवे के सामान्य नियमों (जीआर) का भी उल्लंघन है। जीआर में यह साफ लिखा है कि कोई भी रेलकर्मी साफ-सुथरे और निर्धारित यूनिफॉर्म में ही ड्यूटी करेगा। इसके बावजूद एक गार्ड को फटी पैंट में ड्यूटी के लिए मजबूर करना रेलवे की छवि पर सवाल खड़े करता है।

यह भी पढ़ें...गार्ड की आंखों में मिर्ची पाउडर फेंक कर सुधार गृह से भाग निकले बच्चे

गार्ड्स में आक्रोश, बोले- क्यों नहीं दी गई छुट्टी?

इस पूरे घटनाक्रम के बाद से गार्ड्स यूनियन में भारी नाराजगी देखी जा रही है। गार्ड्स का कहना है कि इस मामले में मानवीय दृष्टिकोण अपनाया जाना चाहिए था। एक ट्रेन मैनेजर को फटी पैंट में ड्यूटी करने को कहना न केवल अमानवीय है, बल्कि संगठन के नियमों के भी खिलाफ है।

यह भी पढ़ें...MP के इस रेलवे स्टेशन पर 50 रुपए में यात्रियों को मिलेंगी VIP सुविधाएं, जानें क्या होगा खास

5 लाइन में समझें पूरी खबर

  • गोरखपुर में गार्ड की ड्यूटी के दौरान पैंट फट गई।
  • छुट्टी मांगने पर अफसरों ने डांट लगाई और उसी हालत में ड्यूटी करने को कहा।
  • गार्ड हाफ पैंट में लॉबी पहुंचा, फिर बाजार से जींस खरीदकर ड्यूटी की।
  • गार्ड्स यूनियन ने आदेश को रेलवे नियमों का उल्लंघन बताया।
  • पूर्व जोनल सेक्रेटरी ने इस आदेश को रेलवे की साख पर हमला माना।
thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

rail | Gorakhpur | RAILWAY

Tags:
  • Gorakhpur
  • गोरखपुर
  • RAILWAY
  • रेलवे
  • गार्ड
  • rail
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा