होली पर 1400 से ज्‍यादा स्पेशल ट्रेनें चलाएगा रेलवे, यात्रियों घर जाने की टेंशन खत्म

Anjali Dwivedi | Feb 07, 2026, 19:21 IST
railway-holi-special-trains-2026-list-up-bihar-mp
होली पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी है। रेलवे ने एक मार्च से 22 मार्च तक 1409 स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। बिहार और यूपी रूट पर सबसे ज्यादा 285 ट्रेनें चलेंगी। पूरी लिस्ट यहां देखें।

News In Short

  • इस साल होली पर रेलवे कुल 1409 स्पेशल ट्रेनें चलाएगा।
  • इन ट्रेनों का संचालन एक मार्च से 22 मार्च 2026 तक होगा।
  • बिहार-यूपी रूट के लिए अकेले 285 स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।
  • पिछले साल के मुकाबले इस बार 265 अधिक ट्रेनें पटरियों पर होंगी।
  • प्रमुख स्पेशल ट्रेनें दिल्ली, मुंबई, पटना, भोपाल और हापा जैसे स्टेशनों से चलेंगी।

News In Detail

होली का त्योहार नजदीक आते ही घर जाने की कशमकश शुरू हो जाती है। खासकर यूपी और बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए, ट्रेनों में कन्फर्म टिकट मिलना किसी चुनौती से कम नहीं होता है। इसी को देखते हुए इस बार रेल मंत्रालय ने ऐसा निर्णय लिया है।



यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने देशभर में 1409 स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। यह पिछले साल की तुलना में एक बड़ी बढ़ोतरी है, ताकि आपकी होली अपनों के साथ घर पर ही मने।



एक से 22 मार्च तक पटरियों पर दौड़ेंगी स्पेशल ट्रेनें

रेलवे बोर्ड के अधिकारियों के मुताबिक ये सभी 1409 स्पेशल ट्रेनें एक मार्च से 22 मार्च के बीच संचालित की जाएंगी। इस बार ईस्ट सेंट्रल रेलवे (ECR) सबसे अहम भूमिका में है, जो बिहार और यूपी के अलग-अलग रूटों पर 285 स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। जन संपर्क अधिकारी (PRO) सरस्वती चंद्र ने बताया कि पिछले साल 1144 स्पेशल ट्रेनें चली थीं, लेकिन इस बार यात्रियों की सुविधा के लिए इनकी संख्या बढ़ाई गई है।



किस रेलवे जोन ने कसी कितनी कमर?

रेलवे ने हर क्षेत्र की भीड़ का बारीकी से अध्ययन किया है। पश्चिम रेलवे सबसे अधिक यानी 231 ट्रेनें चलाएगा, जबकि सेंट्रल रेलवे 209 ट्रेनें संचालित करेगा। इसके अलावा साउथ सेंट्रल 160, नॉर्दर्न रेलवे 108 और नॉर्थ वेस्टर्न 71 ट्रेनें चलाएंगे। दक्षिण से लेकर उत्तर और पूर्व से लेकर पश्चिम तक, रेलवे ने हर रूट को कवर करने की कोशिश की है। जिससे किसी भी यात्री को वेटिंग लिस्ट का शिकार न होना पड़े।



मध्य प्रदेश के यात्रियों के लिए भी विशेष तोहफा

मध्य प्रदेश के रीवा, सतना, सागर और बीना जैसे शहरों के लिए भी रेल प्रशासन ने राहत दी है। भोपाल और रानी कमलापति स्टेशन से रीवा के लिए कुल चार जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। उदाहरण के लिए, गाड़ी संख्या 02192 रीवा से 28 फरवरी को दोपहर 12:30 बजे रवाना होकर रात 9:15 बजे भोपाल पहुंचेगी। इन ट्रेनों के ठहराव विदिशा, बीना और कटनी जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रखे गए हैं।



प्रमुख रूट और ट्रेनों का समय

होली स्पेशल ट्रेनें मुख्य रूप से दिल्ली, मुंबई, पटना, पुणे, बेंगलुरु और हावड़ा जैसे महानगरों को जोड़ेंगी।



  • सोगरिया-दानापुर स्पेशल (09821/09822): 28 फरवरी और 7 मार्च को सोगरिया (कोटा) से रात 23:10 बजे खुलेगी और अगले दिन 23:45 बजे दानापुर पहुंचेगी।
  • रानी कमलापति-दानापुर स्पेशल (01667/01668): भोपाल के रानी कमलापति से 27 फरवरी और 2 मार्च को दोपहर 14:25 बजे रवाना होगी। वापसी में दानापुर से यह सुबह 11:15 बजे चलेगी।
  • हापा-नाहरलगुन स्पेशल (09525): 4 मार्च से हर बुधवार गुजरात के हापा से चलेगी, जो वाराणसी और छपरा के रास्ते अरुणाचल प्रदेश तक जाएगी।

यात्रा से पहले इन बातों का रखें ध्यान

सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे स्टेशन निकलने से पहले NTES ऐप या 139 हेल्पलाइन नंबर के जरिए ट्रेन की वर्तमान स्थिति जरूर चेक कर लें। त्योहार के दौरान समय-सारणी में छोटे बदलाव संभव हैं, इसलिए आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी जांचना समझदारी होगी।



ये खबरें भी पढ़ें...

टी-20 वर्ल्ड कप 2026: पहले मैच में पाकिस्तान ने नीदरलैंड को 3 विकेट से हाराया



एमपी में फिल्म घूसखोर पंडत पर बढ़ा विवाद, अब मंत्री चेतन्य कश्यप ने खोला मोर्चा



देशभर में कैब, बाइक और टैक्सी ड्राइवरों की हड़ताल, घर से निकलने से पहले रहें सावधान



पाकिस्तान में जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद में धमाका, 31 की मौत, 169 से अधिक घायल



Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • स्पेशल ट्रेन
  • रेलवे
  • रेलवे बोर्ड
  • रानी कमलापति
  • कन्फर्म टिकट
  • होली स्पेशल ट्रेन