पाकिस्तान में जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद में धमाका, 31 की मौत, 169 से अधिक घायल

Sandeep Kumar | Published:
Share
pakistan shia mosque blast
pakistan shia mosque blast

इस्लामाबाद की शिया मस्जिद में आत्मघाती हमले में 31 लोग मारे गए। 169 से अधिक लोग घायल हुए हैं। धमाका तरलाई इलाके की इमाम बारगाह खदीजत-उल-कुबरा मस्जिद में हुआ।

News in Short

  • इस्लामाबाद के शिया मस्जिद में आत्मघाती हमला हुआ।
  • 31 लोगों की मौत, 169 से ज्यादा घायल हुए हैं।
  • हमलावर ने खुद को मस्जिद के गेट पर उड़ा लिया।
  • घटना के बाद इमरजेंसी घोषित, राहत कार्य शुरू।
  • राष्ट्रपति और मंत्री ने हमले की कड़ी निंदा की।

News in Detail

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद की मस्जिद में आत्मघाती हमला हुआ। शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान तरलाई इलाके की इमाम बारगाह खदीजत-उल-कुबरा में धमाका हुआ। इस विस्फोट में कई लोग हताहत हुए हैं। ब्लास्ट के बाद पूरे शहर में इमरजेंसी लगा दी गई है। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, फितना अल-ख्वारिज से जुड़े हमलावर ने गेट पर रोके जाने के बाद खुद को उड़ा लिया।

न्यायिक अधिकारी की सजा में दखल से इनकार, हाई कोर्ट ने कहा-जज की ईमानदारी से समझौता नहीं

धमाका शिया मस्जिद में हुआ। 31 लोगों की मौत हो चुकी है। 169 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह आत्मघाती हमला था। हमलावर ने खुद को उड़ा लिया। यह हमला उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति की यात्रा के दौरान हुआ। इस्लामाबाद पुलिस प्रवक्ता तकी जवाद ने कहा कि फोरेंसिक टीम जांच करेगी कि यह आत्मघाती हमला था या बम प्लांट किया गया था।

धमाके के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते दिखे। सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंची। राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। घटना से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए। इनमें लोग इमाम बारगाह की जमीन पर बेसुध पड़े हैं। कुछ लोग एक-दूसरे की मदद करते दिखाई दिए।

पंचायत और निकाय चुनावों को लेकर आयोग सख्त, उम्मीदवार नहीं दौड़ा पाएंगे वाहनों का काफिला

आसपास के इलाके की घेराबंदी

सुरक्षा एजेंसियों ने इमाम बारगाह और आसपास के इलाके की घेराबंदी की। कड़ी निगरानी रखी जा रही है। राजधानी के पॉलीक्लिनिक, पीआईएमस और सीडीए अस्पताल में इमरजेंसी लगाई गई है। पीआईएमस के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के निर्देश पर इमरजेंसी लागू की गई। अस्पताल में मुख्य इमरजेंसी, ऑर्थोपेडिक, बर्न सेंटर और न्यूरोलॉजी डिपार्टमेंट एक्टिव कर दिए गए हैं।

बागेश्वर धाम में होगी 300 बेटियों की शादी, मिलेंगे दो लाख के उपहार

पूर्व विधायक बलजीत यादव ने की MLA-LAD फंड से 2.87 करोड़ की हेराफेरी, ईडी की 9 जगह पर छापेमारी

राष्ट्रपति ने जताया दुख

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने धमाके में मारे गए लोगों के लिए शोक जताया। उन्होंने कहा कि बेगुनाह लोगों को निशाना बनाना इंसानियत के खिलाफ है। जरदारी ने घायलों के जल्द ठीक होने की दुआ की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि घायलों को बेहतर इलाज की सुविधा दी जाए।

पार्लियामेंट्री अफेयर्स मंत्री डॉ. तारिक फजल चौधरी ने धमाके की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि इस हमले में मारे गए लोगों के लिए दुखी हूं। ऐसी आतंकी घटनाएं देश और लोगों का हौसला नहीं तोड़ सकती। उन्होंने कहा कि हमें शांति के लिए एकजुट होना चाहिए। कानून व्यवस्था संभालने वाली एजेंसियों के साथ खड़ा रहना जरूरी है।

Tags:
  • पाकिस्तान
  • मस्जिद
  • इमाम
  • ब्लास्ट
  • धमाका
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर