पीलीभीत- मैलानी रूट पर दौड़ेंगी ट्रेनें, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
Vikram Jain | Sept 02, 2024, 17:36 IST
Railway Minister Ashwini Vaishnav inaugurated the Mailani Pilibhit route
पीलीभीत-मैलानी रेल खंड पर ट्रेन का संचालन शुरू हो गया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पीलीभीत-शाहगढ़-मैलानी रेल खंड का गेज परिवर्तन और नई ट्रेन सेवा का शुभारंभ किया। रेल मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया।
NEW DELHI. भारतीय रेलवे यात्री सुविधाओं में लगातार वृद्धि कर रहा है। इसी क्रम में रेलवे ने यात्रियों को बड़ी सौगात दी है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पीलीभीत- शाहगढ़-मैलानी रेल खंड के गेज परिवर्तन (छोटी से बड़ी लाइन) को राष्ट्र को समर्पित किया हैं। साथ ही रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से विशेष गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर पीलीभीत-शाहगढ़-मैलानी खंड पर नई ट्रेन सेवा का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है, आप लोगों के इच्छाओं के अनुसार पीलीभीत को प्रदेश की राजधानी लखनऊ से जोड़ा जा रहा है, जिसका श्रेय आपके सांसद जितिन प्रसाद को जाता है। साथ ही ट्रेन सेवा के शुभारंभ पर खुशी जताते हुए रेल मंत्री ने केन्द्रीय राज्यमंत्री और सांसद पीलीभीत जितिन प्रसाद के प्रयासों की प्रशंसा की।
रेल मंत्री वैष्णव ने आगे कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रूहेलखंड क्षेत्र के आवंला, बदायूं, बहेड़ी, बरेली, बरेली सिटी, धामपुर, इज्जतनगर, मुरादाबाद, पीलीभीत जंक्शन, रामपुर जंक्शन, नगीना, सहारनपुर स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में 157 रेलवे स्टेशनों का अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्निर्माण किया जा रहा है, यह डबल इंजन सरकार की देन है।
रेल मंत्री ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी ने रेलवे इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए लगातार रेलवे में बजट आवंटन में लगातार वृद्धि की है। साल 2024-25 के बजट में 19,848 करोड़ रुपए का आवंटन उत्तर प्रदेश में रेल विकास और विस्तार के लिए किया गया है, जो कि साल 2009-14 के उत्तर प्रदेश के लिए औसत बजट आवंटन से 18 गुना ज्यादा है।
यूपी में रेल विकास कार्यों को लेकर रेल मंत्री ने आगे कहा कि पिछले 10 साल में उत्तर प्रदेश में 4900 किलोमीटर नई लाइन बिछाई गई है। उन्होंने कहा कि स्विट्जरलैंड का कुल रेल नेटवर्क 5 हजार किमी है, जो पीएम मोदी के पहले और दूसरे कार्यकाल में यूपी में बिछाए गए कुल रेल नेटवर्क के लगभग बराबर है। रेल मंत्री ने कहा कि तीसरे कार्यकाल में तीन गुना ज्यादा मेहनत से कार्य किया जा रहा है।
ये खबर भी पढ़ें... Railway News : रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर, रेलवे ने इन स्टेशनों पर बढ़ाए ट्रेनों के स्टॉपेज, देखें लिस्ट
बता दें कि पीलीभीत- मैलानी- पीलीभीत (67.92 किमी) बड़ी रेल लाइन रूट पर ट्रेनों का संचालन फिर से शुरू हो गया है। गेज परिवर्तन (छोटी से बड़ी लाइन) के बाद इस रूट से पूर्वोत्तर रेलवे को एक वैकल्पिक मार्ग मिल गया है। अब ट्रेनें मैलानी- पीलीभीत से होते हुए टनकपुर और काठगोदाम तक चल सकेंगी। अब मां पूर्णागिरि की यात्रा आसान होगी साथ ही पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
इस अवसर पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है, आप लोगों के इच्छाओं के अनुसार पीलीभीत को प्रदेश की राजधानी लखनऊ से जोड़ा जा रहा है, जिसका श्रेय आपके सांसद जितिन प्रसाद को जाता है। साथ ही ट्रेन सेवा के शुभारंभ पर खुशी जताते हुए रेल मंत्री ने केन्द्रीय राज्यमंत्री और सांसद पीलीभीत जितिन प्रसाद के प्रयासों की प्रशंसा की।
यह डबल इंजन सरकार की देन
यूपी के रेल विकास पर बोले अश्विनी वैष्णव
10 साल में यूपी में 4900 km नई लाइन
ये खबर भी पढ़ें... Railway News : रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर, रेलवे ने इन स्टेशनों पर बढ़ाए ट्रेनों के स्टॉपेज, देखें लिस्ट
पूर्वोत्तर रेलवे को मिला वैकल्पिक मार्ग
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari