सफाई कर्मचारी रहते आरएएस क्लियर कर बनी डिप्टी कलेक्टर , अब हुई गिरफ्तारी , मामला जानकर हैरान रह जाएंगे आप

Vikram Jain | Jun 14, 2024, 16:37 IST
Share
Rajasthan Deputy Collector Asha Kandra arrested taking bribe
Rajasthan Deputy Collector Asha Kandra arrested taking bribe

राजस्थान में आरएएस क्लियर कर सुर्खियां बटोरने वाली डिप्टी कलेक्टर आशा कंडरा को एसीबी ने गिरफ्तार किया है। आशा RAS 2018 में 728वीं रैंक हासिल करके एसडीएम बनी थीं। वह जोधपुर नगर निगम में बतौर सफाई कर्मचारी काम करती थीं।

JAIPUR. राजस्थान में सफाई कर्मचारी होते हुए राजस्थान प्रशासनिक सेवा परीक्षा पास कर डिप्टी कलेक्टर बनने वाली आशा कंडारा की गिरफ्तारी हुई है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने आशा कंडरा को एक लाख 75 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा है। एसीबी को जानकारी मिली थी कि वह सफाईकर्मी भर्ती के लिए लोगों से पैसे ले रही थीं। इसके बाद डिप्टी कलेक्टर आशा कंडरा के खिलाफ कार्रवाई की गई।

RAS परीक्षा पास कर आशा ने बटोरी थी सुर्खियां

बता दें कि सफाई कर्मचारी होते हुए राजस्थान प्रशासनिक सेवा परीक्षा पास करने वाली आशा कंडारा का नाम तीन साल पहले देश भर में चर्चा में आया था। राजस्थान प्रशासनिक सेवा परीक्षा (RAS) 2018 पास करने पर आशा की जमकर वाहवाही हुई थी। आशा कंडरा ने 728वीं रैंक हासिल करके डिप्टी कलेक्टर बनी थीं। वह जोधपुर नगर निगम में बतौर सफाई कर्मचारी काम करती थीं। अब एक बार फिर आशा का नाम सुर्खियों में है, लेकिन इस बार उनकी वाहवाही नहीं बल्कि बदनामी हो रही।

सफाईकर्मी भर्ती के लिए मांगी घूस

राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने डिप्टी कलेक्टर आशा कंडरा को 1 लाख 75 हजार रुपये घूस लेते पकड़ा है। आरोप है कि वह सफाईकर्मी भर्ती के लिए लोगों से पैसे ले रही थीं। एसीबी की कार्रवाई के दौरान आशा कंडारा का बेटा और एक अन्य शख्स भी मौजूद था। मंगलवार की रात आशा जयपुर से पाली के लिए निकली थी। जैतारण में उसका बेटा रुपये लेकर पहुंचा। उसके साथ कथित रूप से एक दलाल योगेंद्र चौधरी भी मौजूद था। बताया गया कि नौकरी का सौदा साढ़े तीन लाख में तय हुआ था।

ये खबर भी पढ़ें...इस दिन जारी हो सकती है पीएम किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त

परिवार की मदद के लिए सड़कों पर लगाई झाडू

जानकारी के अनुसार आशा कंडरा ने 1997 में 12वीं पास किया थी। इसके बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। इसके बाद उन्होंने अपने पिता के कहने पर साल 2013 में फिर से पढ़ाई शुरू की और बीए किया। इसके बाद 2018 में RAS 2018 का फॉर्म भरा। आशा ने मेन्स और इंटरव्यू दिया, लेकिन रिजल्ट के लिए दो साल लंबा इंतजार करना पड़ा। इस दौरान परिवार की मदद के लिए उन्होंने जोधपुर नगर निगम में सफाई कर्मचारी पद के लिए आवेदन किया तो चयन भी हो गया। वे लगातार दो साल तक काम करती रहीं, साल 2021 के फरवरी में RAS का रिजल्ट आया। जिसमें उनका सेलेक्शन एसडीएम पद हो गया।

ये खबर भी पढ़ें.. सीएम मोहन यादव का ये फैसला MP में लाएगा दुग्ध क्रांति, आज होने वाली है बड़ी घोषणा

एसडीएम आशा कंडारा गिरफ्तार, डिप्टी कलेक्टर आशा कंडरा, आशा कंडारा, राजस्थान न्यूज

Tags:
  • राजस्थान न्यूज
  • एसडीएम आशा कंडारा गिरफ्तार
  • डिप्टी कलेक्टर आशा कंडरा
  • आशा कंडारा
लिपिक भर्ती 2013 की 1051 भर्तियां संदिग्ध, एसओजी जांच के बिना ही कर दिया बर्खास्त

By Ashish Bhardwaj

लिपिक भर्ती 2013 की 1051 भर्तियां संदिग्ध, एसओजी जांच के बिना ही कर दिया बर्खास्त
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन, AIMIM खुलकर उतरी, विधायक आरिफ मसूद के साथ कोई नहीं

By Sanjay Gupta

उज्जैन शाही मस्जिद विवाद ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन, AIMIM खुलकर उतरी, विधायक आरिफ मसूद के साथ कोई नहीं
जयपुर की एक कोचिंग में छात्र की पिटाई, शिक्षक ने 16 सेकंड में जड़े 7 थप्पड़, मारपीट का वीडियो वायरल

By Jageshwar prasad

जयपुर की एक कोचिंग में छात्र की पिटाई, शिक्षक ने 16 सेकंड में जड़े 7 थप्पड़, मारपीट का वीडियो वायरल
छिंदवाड़ा कफ सिरप कांड: 26 मासूमों की मौत से सस्पेंड 2 ड्रग इंस्पेक्टर बहाल, स्वास्थ्य मंत्री बोले– मुझे खबर ही नहीं

By Amresh Kushwaha

छिंदवाड़ा कफ सिरप कांड: 26 मासूमों की मौत से सस्पेंड 2 ड्रग इंस्पेक्टर बहाल, स्वास्थ्य मंत्री बोले– मुझे खबर ही नहीं
उदयपुर हत्याकांड के पांच आरोपियों की जमानत याचिकाएं खारिज, हाईकोर्ट ने गंभीरता का दिया हवाला

By Jyoti Mahender Bhardwaj

उदयपुर हत्याकांड के पांच आरोपियों की जमानत याचिकाएं खारिज, हाईकोर्ट ने गंभीरता का दिया हवाला
चौखट पर खड़ी पत्नी, अंदर पति संग थी वो... कहीं बाथरूम में छिपाई प्रेमिका, तो कहीं संग लेकर ट्रक से भागा पति!

By Aman Vaishnav

चौखट पर खड़ी पत्नी, अंदर पति संग थी वो... कहीं बाथरूम में छिपाई प्रेमिका, तो कहीं संग लेकर ट्रक से भागा पति!
अजमेर में रेलवे अधिकारी का अपहरण, 51 लाख फिरौती मांगी; पत्नी का भाई निकला मास्टरमाइंड

By Jyoti Mahender Bhardwaj

अजमेर में रेलवे अधिकारी का अपहरण, 51 लाख फिरौती मांगी; पत्नी का भाई निकला मास्टरमाइंड