आदिवासियों का DNA चेक कराने पर घिर गए राजस्थान के शिक्षा मंत्री दिलावर, पूरे देश में विरोध

Pratibha ranaa | Jun 26, 2024, 09:41 IST
Share
 DNA Controversy
DNA Controversy

आदिवासी हिंदू हैं या नहीं इस बहस के बीच राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के बयान से विवाद छिड़ गया है। अब इसे लेकर पूरे देश में विरोध शुरू हो चुका है। आदिवासी समुदाय के लोग विरोध स्वरूप अपना ब्लड निकालकर मदन दिलावर को भेज रहे हैं...

राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का एक बयान अब राज्य सरकार की मुसीबत बन गया है। दरअसल कुछ दिन पहले शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने राजस्थान में भारतीय आदिवासी पार्टी ( BAP ) के नेताओं द्वारा खुद को हिंदू नहीं मानने पर आदिवासियों का DNA चेक कराने की बात कही थी।

अब इसे लेकर पूरे देश में विरोध शुरू हो चुका है। आदिवासी समुदाय के लोग विरोध स्वरूप अपना ब्लड निकालकर मदन दिलावर को भेज रहे हैं। विरोध के ये सुर मध्य प्रदेश में भी सुनाई दे रहे हैं।

पहले जानिए क्या है पूरा मामला

भारतीय आदिवासी पार्टी के नेताओं द्वारा खुद को हिंदू नहीं मानने पर राजस्थान में सियासत गरमाई हुई है। इसी बीच शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने आदिवासियों को लेकर विवादित बयान दे डाला। दिलावर ने आदिवासी नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके डीएनए की जांच करा लेंगे।

ये खबर भी पढ़िए...झांसी में दुल्हन को गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी ने भी किया सुसाइड

दिलावर की मानसिकता की जांच हो : सांसद रोत

आदिवासियों को लेकर की गई टिप्पणी पर बांसवाड़ा- डूंगरपुर सांसद राजकुमार रोत ने कहा कि इस तरह की भाषा संवैधानिक पद पर बैठे मदन दिलावर को शोभा नहीं देती। दिलावर को अपनी मानसिकता की जांच करवानी चाहिए। शिक्षा में क्या काम किया, आदिवासियों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में क्या कर रहे हो? इस तरह की बातें करने की जगह धर्म पर आकर अटक जाते हो। इस का जवाब आदिवासी जरूर देंगे।

क्यों दिया​ दिलावर ने ऐसा बयान?

डूंगरपुर बांसवाड़ा से सांसद राजकुमार रोत ने कहा था कि मैं हिंदू नहीं हूं और आदिवासी का धर्म हिंदू नहीं है। उन्होंने कहा था कि हिंदुओं का रीति- रिवाज अलग हैं। उन्होंने कहा कि किस ग्रंथ में लिखा हुआ है कि राजकुमार नाम हिंदू धर्म का है। हम हिंदू धर्म नहीं मानते, ना ही ईसाई धर्म मानते हैं।

मध्य प्रदेश में भी विरोध शुरू

बहरहाल दिलावर के बयान के विरोध में रतलाम में आदिवासी युवाओं ने मंत्री का पुतला दहन करने के साथ ही ब्लड के सेंपल एकत्र किए और दिलावर को भिजवाने की बात की।

pratibha rana
pratibha rana

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

राजस्थान डीएनए विवाद | DNA Controversy | राजस्थान शिक्षा मंत्री मदन दिलावर | आदिवासियों का डीएनए टेस्ट

Tags:
  • DNA
  • राजस्थान डीएनए विवाद
  • DNA Controversy
  • राजस्थान शिक्षा मंत्री मदन दिलावर
  • भारतीय आदिवासी पार्टी
  • आदिवासियों का डीएनए टेस्ट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई