राजस्थान लोक सेवा आयोग की टॉपर लिस्ट में 5वीं रैंक, नहीं बता पाई राज्यपाल का नाम, 5 ट्रेनी SI गिरफ्तार

Jitendra Shrivastava | Sept 02, 2024, 17:51 IST
Share
thesootr
thesootr

देश-दुनिया। राजस्थान एसओजी ने जब टॉपर शोभा रायका की दोबारा परीक्षा ली तो हिंदी में 100 में से 34 और सामान्य ज्ञान में 100 में से 24 नंबर मिले। परीक्षा में निगेटिव नंबर देने पर शून्य नंबर आए थे...

पेपर लीक मामले को लेकर राजस्थान लोक सेवा आयोग ( RPSC ) के पूर्व सदस्य रामूराम रायका को हिरासत में ले लिया है। यह परीक्षा राजस्थान पुलिस के SOG ने उप निरीक्षक ( SI ) भर्ती के लिए आयोजित की गई थी। इस मामले में एसओजी ने रायका के बेटे देवेश और बेटी शोभा सहित 3 ट्रेनी एसआई को गिरफ्तार किया है। शोभा ने इस परीक्षा में 5वीं रैंक हासिल की, तो बेटे देवेश को 37वीं रैंक मिली।

शोभा और देवेश की पोस्टिंग जयपुर कमिश्नरेट में थी

आश्चचर्य है कि राजस्थान लोक सेवा आयोग की SOG की एसआई भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी। इसकी टॉपर लिस्ट में 5वां स्थान लाने वाली बेटी शोभा तो राजस्थान के राज्यपाल का नाम तक नहीं बता पाई और तो और ठीक से हिंदी भी नहीं लिख पा रही थी, जबकि सिलेक्शन के बाद अपने रसूख से राजस्थान लोक सेवा आयोग में सदस्य रामूराम रायका ने दोनों बच्चों शोभा और देवेश की पोस्टिंग जयपुर कमिश्नरेट में करवा रखी थी। जब एसओजी ने दोबारा परीक्षा ली ती टॉपर शोभा रायका को हिंदी में 100 में से 34 और सामान्य ज्ञान में सिर्फ 24 नंबर मिले, जबकि निगेटिव नंबर देने पर शून्य नंबर आए। वहीं, 37वीं रैंक लाने वाले देवेश रायका को दोनों प्रश्नपत्रों में 67 और 69 मिले, जबकि निगेटिव मार्किंग में ये भी फेल रहा।

ये खबर भी पढ़ें... RSS का जातीय जनगणना पर बड़ा बयान, यह संवेदनशील मुद्दा, इसे चुनावों में न लाएं

पांचों आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में भेजा

अतिरिक्त महानिदेशक (SOG) वीके सिंह ने बताया कि आरपीएससी के पूर्व सदस्य रामूराम रायका को अपने बच्चों को पेपर उपलब्ध कराने पर गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि राजस्थान एसआई भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में संलिप्त होने के आरोप में दो महिलाओं समेत 5 ट्रेनी एसआई को गिरफ्तार किया गया है। पांचों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया यहां से 7 सितंबर तक सभी को पुलिस अभिरक्षा में भेज दिया। एसओजी ने बताया कि गिरफ्तार ट्रेनी में रामूराम रायका की बेटी शोभा और बेटा देवेश रायका सहित अन्य तीन मंजू देवी, अविनाश पलसानिया और विजेंद्र कुमार शामिल हैं।

पुलिस 65 अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है

सभी पांचों प्रशिक्षुओं को राजस्थान पुलिस अकादमी से हिरासत में लिया गया है। SI भर्ती परीक्षा- 2021 के पेपर लीक मामले को लेकर अब तक 61 आरोपियों के खिलाफ तीन अलग-अलग आरोप पत्र पेश किए जा चुके हैं। इन 61 आरोपियों में 33 ट्रेनी एसआई, चार चयनित उम्मीदवार जिन्होंने नौकरी जॉइन नहीं की और पेपर लीक गिरोह से जुड़े 24 अन्य लोग शामिल हैं। 65 आरोपियों की तलाश अभी जारी है।

thesootr links

Tags:
  • Rajasthan Public Service Commission
  • Rajasthan Police Recruitment Exam
  • topper Shobha rayka
  • SOG
  • 5 trainee SI arrested
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच