Live Blog
I.N.D.I.A की लोकतंत्र बचाओ रैली : राहुल-प्रियंका समेत 27 दलों के नेता मंच पर पहुंचे
Mar 31, 2024, 13:31 IST

Synopsis: कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, यह किसी व्यक्ति विशेष की रैली नहीं है। इसीलिए इसे लोकतंत्र बचाओ रैली नाम दिया गया है। इसमें करीब 27-28 पार्टियां शामिल हैं। INDIA गुट के सभी दल इसमें हिस्सा लेंगे

लोकसभा चुनाव से पहले I.N.D.I.A. ब्लॉक के 27 दल आज दिल्ली के रामलीला मैदान में लोकतंत्र बचाओ रैली कर रहे हैं। मंच पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के अलावा शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे और समाजवादी प्रमुख अखिलेश यादव मंच पर पहुंच गए हैं। इनके अलावा PDP चीफ महबूबा मुफ्ती और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूख अब्दुल्ला भी मौजूद हैं। मंच पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी मौजूद हैं।

यह किसी एक पार्टी की रैली नहीं- जयराम रमेश


दिल्ली के रामलीला मैदान पर आज सुबह I.N.D.I.A गठबंधन की लोकतंत्र बचाओ रैली आयोजित की जा रही है। यह वही रामलीला मैदान है जो अन्ना आंदोलन के दौरान अरविंद केजरीवाल और उनकी टीम की राजनीतिक शुरुआत का लांचिंग पैड बना था। बहरहाल आज की रैली को कांग्रेस के पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी संबोधित करेंगे। सोनिया गांधी भी रैली में रहेंगी। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, यह किसी व्यक्ति विशेष की रैली नहीं है। इसीलिए इसे लोकतंत्र बचाओ रैली नाम दिया गया है। यह किसी एक पार्टी की रैली नहीं है। इसमें करीब 27-28 पार्टियां शामिल हैं। INDIA गुट के सभी दल इसमें हिस्सा लेंगे। रमेश ने कहा कि INDIA ब्लॉक ने 17 मार्च को मुंबई में रैली की थी और यह ऐसी दूसरी बड़ी रैली है। उन्होंने कहा कि इस रैली के जरिए एकजुटता और एकता का संदेश दिया जाएगा।

केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद हुआ महारैली का ऐलान


24 मार्च को AAP और कांग्रेस ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस महारैली का ऐलान किया था। AAP नेता आतिशी ने कहा था कि INDI गठबंधन की महारैली अरविंद केजरीवाल को बचाने के लिए नहीं, बल्कि लोकतंत्र को बचाने के लिए आयोजित की जा रही है। विपक्ष को एकतरफा हमलों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि यह रैली पॉलिटिकल रैली नहीं होगी। ये रैली हिन्दुस्तान के लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई का आह्वान होगा।
Mar 31, 2024, 13:31 IST
रैली में सुनीता ने पढ़ा सीएम अरविंद केजरीवाल का संदेश, दीं 6 गारंटियां

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने भी रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा, "मोदी जी ने मेरे पति को जेल में डाल दिया, क्या उन्होंने ठीक किया? आपके केजरीवाल को ज्यादा दिन तक ये जेल में नहीं रख पाएंगे। आपके केजरीवाल शेर हैं। करोड़ों लोगों के मन में बसते हैं।" सुनीता केजरीवाल ने अपने पति सीएम अरविंद केजरीवाल का संदेश भी पढ़ा। इस संदेश के जरिए उन्होंने देश के सामने 6 गारंटी रखी हैं…

  1. पूरे देश में 24 घंटे बिजली, कोई पावर कट नहीं होगा
  2. पूरे देश में गरीबों की बिजली फ्री की जाएगी
  3. हर गांव और मोहल्ले में शानदार सरकारी स्कूल बनाई जाएगी। हर गांव-मोहल्ले में मोहल्ला क्लिनिक खोला जाएगा।
  4. किसानों को स्वामीनाथन आयोग के मुताबिक एमएसपी दी जाएगी।
  5. दिल्लीवासियों को पूर्ण सरकार दी जाएगी। दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया जाएगा।
  6. हर जिले में मल्टि स्पेशलिटी सरकारी अस्पताल बनाई जाएगी।

Mar 31, 2024, 13:11 IST
Mar 31, 2024, 13:02 IST
Mar 31, 2024, 12:56 IST
Mar 31, 2024, 12:56 IST
Mar 31, 2024, 11:01 IST
Mar 31, 2024, 10:20 IST
Mar 31, 2024, 10:19 IST
ममता बनर्जी गुट को एक और झटका, नंदीग्राम उपचुनाव से प्रत्याशी ने शुभेंदु अधिकारी से मिलने के बाद छोड़ा मैदान

By Jitendra Shrivastava

ममता बनर्जी गुट को एक और झटका, नंदीग्राम उपचुनाव से प्रत्याशी ने शुभेंदु अधिकारी से मिलने के बाद छोड़ा मैदान
IAS शैलबाला मार्टिन ने फ्लाइंग किस मामले में राहुल की शिकायत पर बीजेपी महिला सांसदों पर कसा तंज, जानिए क्या किया ट्वीट

By The Sootr

IAS शैलबाला मार्टिन ने फ्लाइंग किस मामले में राहुल की शिकायत पर बीजेपी महिला सांसदों पर कसा तंज, जानिए क्या किया ट्वीट
खुले बोरबेल की दें सूचना और पाएं इनाम, रीवा बोरबेल हादसे के बाद प्रशासन सख्त, दो सस्पेंड

By Amresh Kushwaha

खुले बोरबेल की दें सूचना और पाएं इनाम, रीवा बोरबेल हादसे के बाद प्रशासन सख्त, दो सस्पेंड
पटवारी परीक्षा: 74 पन्नों की जांच रिपोर्ट सतही, फेल उम्मीदवार मांग रहे CBI जांच

By Pooja Kumari

पटवारी परीक्षा: 74 पन्नों की जांच रिपोर्ट सतही, फेल उम्मीदवार मांग रहे CBI जांच
MPPSC दफ्तर के बाहर इंदौर स्टूडेंट का घेराव, रातभर धरने पर बैठे रहे

By Pratibha Rana

MPPSC दफ्तर के बाहर इंदौर स्टूडेंट का घेराव, रातभर धरने पर बैठे रहे
दमोह में सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने के आरोप में 40 पर केस, एक गिरफ्तार, CM मोहन यादव देंगे सम्मान

By Pooja Kumari

दमोह में सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने के आरोप में 40 पर केस, एक गिरफ्तार, CM मोहन यादव देंगे सम्मान
इंदौर हुकमचंद मिल मजदूरों को भुगतान तीन दिन में शुरू करने निर्देश, हाईकोर्ट ने 26 फरवरी को मांगी फाइनल कम्पलायंस रिपोर्ट

By Pratibha Rana

इंदौर हुकमचंद मिल मजदूरों को भुगतान तीन दिन में शुरू करने निर्देश, हाईकोर्ट ने 26 फरवरी को मांगी फाइनल कम्पलायंस रिपोर्ट