स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति भवन में दिखेगा MP का जादू, भील और गोंड कला बढ़ाएगी शान

Kaushiki | Published:
Share
rashtrapati bhavan home mp art
rashtrapati bhavan home mp art

15 अगस्त को राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक एट होम कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस बार इसमें मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गोवा और महाराष्ट्र की जनजातीय संस्कृति दिखेगी। इसमें भगोरिया नृत्य, बाघ प्रिंट और इंदौरी पोहा मुख्य आकर्षण होंगे।

Rashtrapati Bhavan At Home 2026: 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस का मौका पूरे देश के लिए बहुत गर्व का दिन होता है। इस विशेष अवसर पर दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में एक खास आयोजन किया जाता है। इसे पारंपरिक रूप से एट होम रिसेप्शन कहा जाता है। इस साल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मेजबानी में होने वाला ये कार्यक्रम बहुत खास होने वाला है।

इस बार के रिसेप्शन में भारत की समृद्ध जनजातीय संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। खासकर मध्य प्रदेश की मालवा और निमाड़ परंपराएं इस कार्यक्रम की शान बढ़ाएंगी। इसमें एमपी की प्रसिद्ध भील और गोंड कलाकृतियां लोगों का मन मोह लेंगी।

इसके साथ ही मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गोवा और महाराष्ट्र के कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। इस कार्यक्रम में देश-विदेश के कई बड़े वीआईपी मेहमान शामिल होंगे। आइए जानें इस बार राष्ट्रपति भवन में कौन-कौन सी खास चीजें सजने वाली हैं।

Rashtrapati Bhavan At Home
Rashtrapati Bhavan At Home


राष्ट्रपति भवन में दिखेगा ट्राइबल आर्ट

राष्ट्रपति भवन में 15 अगस्त को एट होम रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा। इस बार का मेन फोकस देश की सांस्कृतिक विविधता पर होगा। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे। इसके अलावा विदेशी राजनयिक भी इस खास मौके पर मौजूद रहेंगे।

कार्यक्रम की मेजों पर मध्य प्रदेश की सुंदर कलाएं सजाई जाएंगी। इनमें मालवा और निमाड़ की प्राचीन परंपराएं शामिल हैं। भील और गोंड समुदाय की पेंटिंग्स मेहमानों का ध्यान आकर्षित करेंगी। बाघ प्रिंट के कपड़े भी शाही मेजों की शोभा बढ़ाएंगे।

चार राज्यों की कला का होगा संगम

इस बार चार राज्यों की कला को राष्ट्रीय मंच मिल रहा है। इनमें छत्तीसगढ़, गोवा, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र राज्य शामिल हैं। समारोह में भील समुदाय के घर की झलक दिखाई जाएगी। गोंड समुदाय का पारंपरिक आंगन भी यहां बनाया जाएगा।

आदिवासी शादी की सजावट भी मेहमानों को देखने को मिलेगी। छत्तीसगढ़ का प्रसिद्ध मेटल आर्ट भी वहां प्रदर्शित होगा। महाराष्ट्र और गोवा की ज्यामितीय कलाकृतियां भी वहां मौजूद होंगी। यह सब भारतीय शिल्प की समृद्ध कहानी बयां करेगा।

a17a2208-fec
a17a2208-fec


लोक नृत्य और संगीत बढ़ाएंगे रौनक

चार राज्यों से लगभग 35 कलाकार राष्ट्रपति भवन पहुंच रहे हैं। ये कलाकार विभिन्न प्रकार के लोक नृत्य प्रस्तुत करेंगे। महाराष्ट्र का प्रसिद्ध लावणी और सोंगी मुखौटा नृत्य देखने को मिलेगा। छत्तीसगढ़ का गेंडी और गौर माड़िया नृत्य पेश होगा।

मध्य प्रदेश का प्रसिद्ध भगोरिया नृत्य और बैगा करमा नृत्य दिखाया जाएगा। गोवा का समई और घोड़े मोदनी नृत्य भी होगा। इन प्रस्तुतियों का संगीत प्राकृतिक जीवन से जुड़ा हुआ होगा। सभी कलाकार मिलकर एक शानदार सामूहिक प्रस्तुति भी देंगे।

Rashtrapati Bhavan At Home
Rashtrapati Bhavan At Home


खास व्यंजन और टेबल सजावट की तैयारी

इस रिसेप्शन की सजावट और भोजन भी बहुत खास होंगे। टेबल रनर्स में बाघ प्रिंट और कुनबी कपड़ों का इस्तेमाल होगा। मेहमानों को क्षेत्रीय और पारंपरिक व्यंजन परोसे जाने की तैयारी है। मेन्यू में मध्य प्रदेश का प्रसिद्ध इंदौरी पोहा शामिल होगा।

इसके साथ पाटोलेओ, मिनी फर्रा और बफौरी जैसे व्यंजन होंगे। खमांग काकड़ी, डोडोल और कोदो मिलेट खीर भी मिलेगी। मेहमान इन स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद ले सकेंगे।

आपको बता दें कि, इस कार्यक्रम का निमंत्रण पत्र अपने आप में एक कलाकृति है। ये पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक भागीदारी का प्रतीक है। इसे राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान (NID) अहमदाबाद ने तैयार किया है। इसमें चारों राज्यों के नेचुरल सीनरी को दिखाया गया है। इसमें पहाड़ों, नदियों और जंगलों से जुड़ी कला शामिल है। ये कार्ड एनवायर्नमेंटल अवेयरनेस का मैसेज देता है।

ये खबरें भी पढ़ें....

79वां या 80वां, 2026 में कौन सा स्वतंत्रता दिवस मना रहा है भारत, जानें

GEN-Z पर केंद्रित होगा सीएम मोहन यादव का स्वतंत्रता दिवस भाषण, भोपाल में फहराएंगे तिरंगा

IRCTC MP Tour Package: 6 दिन घूमें एमपी की खूबसूरत वादियां, जानें खर्च और पूरी डिटेल

12वीं तक 73% छात्र छोड़ रहे स्कूल, क्या किताबों की कमी और बोर्ड स्ट्रेस है वजह?

Tags:
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • मध्य प्रदेश
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
  • स्वतंत्रता दिवस
  • राष्ट्रपति भवन
  • भगोरिया नृत्य
  • 15 अगस्त
  • इंदौरी पोहा
सागर में फिर शराब पीने के बाद मौत! सरकारी ठेके से खरीदी थी बोतल, एक ने गंवाई जान, दूसरा अस्पताल में

By Sandeep Kumar

सागर में फिर शराब पीने के बाद मौत! सरकारी ठेके से खरीदी थी बोतल, एक ने गंवाई जान, दूसरा अस्पताल में
ग्वालियर-इटावा फोरलेन का काम मंजूरी के इंतजार में, 6952 करोड़ की सड़क का निर्माण मार्च 2027 के बाद संभव

By Ramanand Tiwari

ग्वालियर-इटावा फोरलेन का काम मंजूरी के इंतजार में, 6952 करोड़ की सड़क का निर्माण मार्च 2027 के बाद संभव
रील बनाने चले थे, VIP सुविधा गंवा बैठे! विधायक गोलू शुक्ला के बेटे को महाकाल मंदिर ने दिया सालभर का झटका

By Sandeep Kumar

रील बनाने चले थे, VIP सुविधा गंवा बैठे! विधायक गोलू शुक्ला के बेटे को महाकाल मंदिर ने दिया सालभर का झटका
CG Top News : रायपुर से गुजरने वाली 52 ट्रेनें रद्द, महादेव सट्टा केस में 6 राज्यों में CBI की रेड समेत पढ़े छत्तीसगढ़ की दिनभर की बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News : रायपुर से गुजरने वाली 52 ट्रेनें रद्द, महादेव सट्टा केस में 6 राज्यों में CBI की रेड समेत पढ़े छत्तीसगढ़ की दिनभर की बड़ी खबरें
MANIT भोपाल में 55 पदों पर भर्ती, 12वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन, जानें सैलरी और अंतिम तारीख

By Sandeep Kumar

MANIT भोपाल में 55 पदों पर भर्ती, 12वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन, जानें सैलरी और अंतिम तारीख
Rajasthan Top News: राजस्थान पंचायतीराज चुनाव में चौथे चरण के लिए वोटिंग संपन्न, जयपुर में शाम 6 बजे तक 70.60 फीसदी वोटिंग

By Jageshwar Prasad

Rajasthan Top News: राजस्थान पंचायतीराज चुनाव में चौथे चरण के लिए वोटिंग संपन्न, जयपुर में शाम 6 बजे तक 70.60 फीसदी वोटिंग
इंदौर नगर निगम का बड़ा फैसला, 10 साल से नौकरी कर रहे दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी होंगे नियमत

By Sandeep Kumar

इंदौर नगर निगम का बड़ा फैसला, 10 साल से नौकरी कर रहे दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी होंगे नियमत