राव आईएएस कोचिंग ने किया बड़ा ऐलान, मृतक स्टूडेंट्स के परिजनों को देंगे 50 लाख रुपए, मगर माननी होगी ये शर्त

Dolly patil | Aug 02, 2024, 10:12 IST
Share
bew454
bew454

दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर कोचिंग हादसे को पांच दिन बीत चुके हैं। अब दिल्ली की राव कोचिंग ने मृतक स्टूडेंट्स के परिजनों को 50 लाख रुपए देने का ऐलान किया है, लेकिन इसके साथ एक शर्त भी रखी है।

दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में शनिवार यानी 27 जुलाई को राव आईएएस कोचिंग सेंटर की बेसमेंट लाइब्रेरी में पानी भरने से तीन छात्रों की मौत हो गई थी। अब दिल्ली की राव कोचिंग ने मृतक स्टूडेंट्स के परिजनों को 50 लाख रुपए देने का ऐलान किया है। हालांकि इसके लिए राव आईएएस के वकील ने एक शर्त रखी है।

क्या है शर्त

कोचिंग हादसे के बारे में बात करते हुए राव आईएएस के वकील मोहित सराफ ने कहा कि तीनों स्टूडेंट्स के परिजनों को अभी 25 लाख दिए जाएंगे और बाकी के 25 लाख कोचिंग के सीईओ के बाहर आने के बाद दिए जाएंगे। सर्राफ ने कहा कि हम अभिषेक के बाहर आने के बाद ही बाकी के पैसों की व्यवस्था कर पाएंगे।

इसकी के साथ उन्होंने कहा कि मैंने यह भी वादा किया है कि अगले हिस्से का भुगतान छह महीने के भीतर किया जाएगा। अलग-अलग लोगों की अलग-अलग उम्मीदें हैं, मैं एक संदेशवाहक हूं।

विरोध प्रदर्शन खत्म करें

इसी के साथ कोचिंग की तरफ से मीडिया में अपना पक्ष रखते हुए वकील मोहित सर्राफ ने कहा कि वो उन परिवारों के दुख को समझ सकते हैं, जिन्होंने अपने बच्चे खोए हैं।

इस दौरान सर्राफ ने कोचिंग के सीईओ और उनकी परिवार की तरफ से पक्ष रखते हुए कहा कि छात्रों के विरोध प्रदर्शन की वजह से कई चीजें रुक सी गई हैं। वो चाहते हैं कि छात्र अपना विरोध प्रदर्शन खत्म करें और चीजें फिर से पटरी पर आ जाएं।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि बीते शनिवार को दिल्ली का राजेंद्र नगर इलाके में बड़ा हादसा सामने आया था। इस हादसे में तीन स्टूडेंट्स की मौत हो गई थी। हादसे के बाद इलाके में रहने वाले छात्रों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे कोचिंगों पर प्रशासन को कार्रवाई करनी पड़ी है। कई कोचिंग संस्थानों को सील कर दिया गया था। छात्रों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है।

ग्वालियर में शॉर्ट एनकाउंटर : महिला की हत्या के आरोपी आकाश जादौन को मारी गोली

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

dolly patil
dolly patil

Tags:
  • राव आईएएस कोचिंग सेंटर
  • rau ias coaching delhi
  • rau ias
  • rau ias give 50 lakh to student family
2013 की पुलिस SI भर्ती की मेरिट लिस्ट फिर से बनेगी, 18 उम्मीदवारों ने लिया था उम्र सीमा में छूट का गलत फायदा

By Neel Tiwari

2013 की पुलिस SI भर्ती की मेरिट लिस्ट फिर से बनेगी, 18 उम्मीदवारों ने लिया था उम्र सीमा में छूट का गलत फायदा
सुसाइड से पहले दिल्ली गए थे बंटी नागर, 25 करोड़ की जमीन ली, मौत का कारण व्यक्तिगत

By Sanjay Gupta

सुसाइड से पहले दिल्ली गए थे बंटी नागर, 25 करोड़ की जमीन ली, मौत का कारण व्यक्तिगत
फर्जी आईएएस तृप्ति सिंह और टीआई महेश लिल्हारे के भाई से था गहरा रिश्ता? पुलिस ने की पूछताछ

By Manya Jain

फर्जी आईएएस तृप्ति सिंह और टीआई महेश लिल्हारे के भाई से था गहरा रिश्ता? पुलिस ने की पूछताछ
क्या एसओजी रीडर जसवंत राव ने 2 करोड़ की रिश्वत स्वीकार की? एसीबी की जांच में नई बातें उभरकर आ रही हैं

By Jyoti Mahender Bhardwaj

क्या एसओजी रीडर जसवंत राव ने 2 करोड़ की रिश्वत स्वीकार की? एसीबी की जांच में नई बातें उभरकर आ रही हैं
विश्वेंद्र सिंह का डोटासरा पर हमला, निकम्मों को बांटे टिकट, भरतपुर आने की हिम्मत की तो भारी पड़ेगा

By Mukesh Sharma

विश्वेंद्र सिंह का डोटासरा पर हमला, निकम्मों को बांटे टिकट, भरतपुर आने की हिम्मत की तो भारी पड़ेगा
मुझे नचनिया कहा,अब चुप क्यों? माता सीता के किरदार पर साध्वी हर्षा रिछारिया का संतों से सवाल

By Aman Vaishnav

मुझे नचनिया कहा,अब चुप क्यों? माता सीता के किरदार पर साध्वी हर्षा रिछारिया का संतों से सवाल
शोएब ढेबर की होगी फिर से गिरफ्तारी, कांग्रेस नेता से 25 करोड़ रंगदारी मामले में कोर्ट का बड़ा आदेश

By Harrison Masih

शोएब ढेबर की होगी फिर से गिरफ्तारी, कांग्रेस नेता से 25 करोड़ रंगदारी मामले में कोर्ट का बड़ा आदेश