Jio लाया सस्ते रिचार्ज, लॉन्च किए ये दो प्लान, कीमत जानकर आप हो जाएंगे खुश...
Pratibha ranaa | Jul 12, 2024, 07:41 IST
Reliance Jio
रिलायंस जियो देश में टेलीकॉम सेक्टर की सबसे बड़ी कंपनी है। अब Jio ग्राहकों के लिए अच्छी खबर लेकर आई है। कंपनी ने अपने ग्राहकों को खुश करने के लिए धमाकेदार प्लान लॉन्च किए हैं। इन प्लान्स के फायदे जानने के लिए नीचे ये खबर पढ़ें...
जियो यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। जियो अपने यूजर्स के लिए वैल्यू प्लान लेकर आया है। इन प्लान्स के साथ रिचार्ज करने पर यूजर्स को कम पैसे खर्च कर ज्यादा वैलिडिटी मिलेगी। जियो के इन 2 नए प्लान की कीमत 189 और 479 रुपए है।
रिलायंस जियो देश में टेलीकॉम सेक्टर की सबसे बड़ी कंपनी है। जियो के हाल की में लॉन्च हुए दो नए प्लान्स (189 और 479 रुपए ) में जियो ग्राहकों को लंबी वैलिडिटी ऑफर कर रही है।
189 रुपए के प्लान में यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी है। यूजर 28 दिन तक किसी भी नेटवर्क में अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकता हैं। इसमें पूरी वैलिडिटी के लिए 300 SMS भी मिलते हैं। इस प्लान में आपको सिर्फ 2GB डेटा मिलता है। इसके अलावा सभी जियो टीवी, जियो सिनेमा और जियो क्लाउड का सब्सक्रिप्शन मिलेगा।
479 रुपए वाले नए प्लान में 84 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी है। इसमें आपको अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग मिलेगी। पूरी वैलिडिटी के लिए आपको 1000 SMS दिए जाते हैं। जियो के इस प्लान में 84 दिनों के लिए 6GB डेटा मिलता है। इसमें भी आपको जियो टीवी, जियो सिनेमा और जियो क्लाउड का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा।
![जियो यूजर्स की टेंशन दूर]()
जियो के ये प्लान आपको पेटीएम, फोनपे, गूगल पे जैसे प्लेटफार्म पर नहीं दिखेंगे। अगर आपको ये प्लान रिचार्ज करना है तो सबसे पहले आपको My Jio App डाउनलोड करना होगा। ऐप डाउनलोड के बाद लॉगिन कर आप 189 और 479 रुपये वाले प्लान को रिचार्ज कर सकते हैं।
हाल की में जियो यूजर्स को नया झटका लगा था। कंपनी ने 149 और 179 के प्रीपेड रिचार्ज बंद कर दिए हैं। यानी अब जियो की सिम को एक्टिवेट रखना और भी महंगा हो गया है।
रिलायंस जियो का नया मिनिमम वैलिडिटी वाला रिचार्ज प्लान अब 189 रुपए का प्लान है। इसमें यूजर्स को 2GB मोबाइल डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, 300 एसएमएस और जियो ऐप्स सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसकी वैलिडिटी 28 दिन है।
जियो के 1 जीबी डेली डाटा प्लान 209 रुपए का है। इसमें आपको 22 दिनों की वैधता मिलती है और हर रोज 1 जीबी डाटा मिलेगा। इसके साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 एसएमएस भी दिए जा रहे हैं.।इन सबके साथ आपको जियो ऐप बेनिफिट मुफ्त मिलेंगे।
जियो ने इससे पहले सभी तरह के प्लान की दरों में साढ़े 12 से 25 परसेंट तक का इजाफा किया था। जियो ने कुल मिलाकर 17 प्रीपेड और 2 पोस्ट पेड प्लान की दरें बढ़ाई थी। कंपनी लगभग ढाई साल के बाद मोबाइल सेवा दरों में बढ़ोतरी की थी। कंपनी ने लगभग ढाई साल के बाद मोबाइल सेवा दरों में बढ़ोतरी की थी। इसके साथ ही कंपनी ने 5G का नया प्लान भी जारी किया है। दो नई सर्विस भी लॉन्च की हैं।
![pratibha rana]()
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
रिलायंस जियो देश में टेलीकॉम सेक्टर की सबसे बड़ी कंपनी है। जियो के हाल की में लॉन्च हुए दो नए प्लान्स (189 और 479 रुपए ) में जियो ग्राहकों को लंबी वैलिडिटी ऑफर कर रही है।
अब दोनों प्लान्स के बारे में जानिए...
189 रुपए का प्लान
479 रुपए का प्लान
जियो यूजर्स की टेंशन दूर
ऐसे करें इन वैल्यू प्लान से रिचार्ज
पहले जियो ने दिए था झटका
जिया का नया रिचार्ज प्लान
सबसे सस्ता प्लान हुआ लॉन्च
पहले मिलते थे ये बेनिफिट्स
- 149 रुपए वाला प्लान- इस प्लान की कीमत 149 रुपए थी। वहीं, इस प्रीपेड रिचार्ज में 14 दिनों के लिए कुल 14GB डाटा मिलता था। यानी डेली आपको 1 जीबी इंटरनेट डाटा ऑफर किया जाता था।। प्लान के साथ जियो से किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती थी।
- 179 रुपए वाला प्लान- जियो के 1 जीबी डेली डाटा प्लान के लिए दूसरा ऑप्शन 179 रुपए का प्लान था। इसमें आपको 18 दिनों की वैधता मिलती थी और हर रोज 1 जीबी डाटा का लाभ मिलता था। यानी कि 18 दिनों में आपको 18जीबी डाटा मिलता था। इसके साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 एसएमएस भी दिए जा रहे थे। इन सबके साथ आपको जियो ऐप बेनिफिट मुफ्त मिलता था।
जियो का यूजर्स को पहला झटका
अब इतने दाम
- अब यूजर्स को जियो के 28 दिन वाले 155 रुपए के प्लान के लिए 189 रुपए, 209 रुपए के प्लान के लिए 249 रुपए, 239 रुपए वाले प्लान के लिए 299 रुपए, 299 रुपए वाले प्लान के लिए 349 रुपए, 349 रुपए वाले प्लान के लिए 399 रुपए और 399 रुपए वाले प्लान के लिए 449 रुपये खर्च करने होंगे। इस तरह से कंपनी रिचार्ज प्लान की दर में 20 से 22 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की है।
- जियो अब अपने 56 दिन वाले 479 और 533 रुपए वाले रिचार्ज प्लान के लिए यूजर्स से क्रमशः 579 और 629 रुपए ले रही है। 84 दिन वाले 395 रुपए, 666, 719 और 999 रुपए वाले रिचार्ज प्लान के लिए कंपनी अब यूजर्स से क्रमशः 479 रुपए, 799, 859 और 1199 रुपए ले रही है।
- अब यूजर्स को जियो के 336 दिनों वाले एनुअल प्लान के लिए 1559 की जगह 1899 रुपए खर्च करने पड़ रहे है।
- अब यूजर्स को 365 दिनों वाले 2999 रुपए वाले प्लान के लिए 3599 रुपए देने पड़ रहे है।
pratibha rana
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman