रिटायर हुए CJI संजीव खन्ना, कहा- अब कोई आधिकारिक पद नहीं लेंगे

Abhilasha Saksena Chakraborty | May 14, 2025, 10:05 IST
Share
Justice Sanjeev Khanna
Justice Sanjeev Khanna

भारत के मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना रिटायर हो गए हैं। उन्होंने रिटायरमेंट के बाद कोई आधिकारिक पद न लेने का निर्णय लिया है, लेकिन कानून के क्षेत्र में अपनी भूमिका जारी रखने का इरादा जताया।

भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) संजीव खन्ना 13 मई 2024 को रिटायर हो गए हैं। कार्यकाल के आखिरी दिन उन्होंने कहा कि वे रिटायरमेंट के बाद कोई आधिकारिक पद नहीं लेंगे, लेकिन वे कानून के क्षेत्र में अपनी भूमिका निभाएंगे। संजीव खन्ना, जो 18 जनवरी 2019 को सुप्रीम कोर्ट में पदोन्नत हुए थे, ने अपनी फेयरवेल स्पीच में यह भी कहा कि उनका रिटायरमेंट उनके लिए एक नई शुरुआत होगी।

प्रशासनिक पद नहीं लेंगे

संजीव खन्ना ने अपनी विदाई स्पीच में कहा कि कानूनी पेशे में सच की कमी उन्हें हमेशा परेशान करती रही है। उनके अनुसार, एक जज का काम कोर्ट पर हावी होना नहीं, बल्कि न्याय की प्रक्रिया को ठीक से पूरा करना है। उन्होंने यह भी कहा कि वे तीसरी पारी खेलेंगे, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वे प्रशासनिक पदों पर कार्य करेंगे।

बीआर गवई होंगे अगले CJI

मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना ने अपने उत्तराधिकारी के रूप में जस्टिस बीआर गवई का नाम प्रस्तावित किया था, जिसे केंद्रीय कानून मंत्रालय से मंजूरी मिल गई है। जस्टिस गवई 14 मई 2024 को शपथ ग्रहण करेंगे और भारत के 52वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यभार संभालेंगे।

ये भी पढ़ें:

कोर्ट में बनाया पहलगाम अटैक का बहाना, एमपी सरकार पर लगा 50 हजार का जुर्माना

सुप्रीम कोर्ट में उनके ऐतिहासिक फैसले

सुप्रीम कोर्ट में अपने कार्यकाल में जस्टिस खन्ना ने कई ऐतिहासिक फैसले सुनाए, जिनमें अनुच्छेद 370 की निरस्ति, व्यभिचार को अपराध की श्रेणी से बाहर करना, चुनावी बांड योजना और ईवीएम-वीवीपीएटी मिलान मामले जैसे अहम निर्णय शामिल हैं। उनके फैसलों ने भारतीय न्याय व्यवस्था में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं।

DU से की थी पढ़ाई

जस्टिस संजीव खन्ना का कानूनी पेशे में 42 वर्षों का अनुभव रहा है। वे दिल्ली विश्वविद्यालय से कानून में स्नातक हैं और दिल्ली उच्च न्यायालय में कार्य करते हुए कई महत्वपूर्ण मामलों की सुनवाई कर चुके हैं। उन्होंने हमेशा सरलता और निष्पक्षता को प्राथमिकता दी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • सुप्रीम कोर्ट
  • DU
  • CJI
  • मुख्य न्यायाधीश
  • जस्टिस संजीव खन्ना
  • जस्टिस बीआर गवई
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग