बिहार में राज्यपाल के सामने परेड करेंगे RJD के विधायक ! अमित शाह और जेपी नड्डा ने बिहार के प्रभारी के साथ की मीटिंग

Rahul Garhwal | Jan 27, 2024, 01:24 IST
Share
बिहार में राज्यपाल के सामने परेड करेंगे RJD के विधायक ! अमित शाह और जेपी नड्डा ने बिहार के प्रभारी के साथ की मीटिंग
बिहार में राज्यपाल के सामने परेड करेंगे RJD के विधायक ! अमित शाह और जेपी नड्डा ने बिहार के प्रभारी के साथ की मीटिंग

बिहार में राज्यपाल के सामने RJD के विधायक परेड करेंगे।

PATNA. बिहार की सियासत में बवाल मचा हुआ है। सूत्रों के हवाले से जानकारी मिल रही है कि शनिवार को RJD विधायक दल की बैठक के बाद RJD विधायक राज्यपाल के सामने परेड कर सकते हैं।

राज्यपाल के बुलावे पर नीतीश पहुंचे, तेजस्वी नहीं

बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर की टी पार्टी में बुलाने पर सीएम नीतीश कुमार पहुंचे थे, लेकिन तेजस्वी यादव नहीं पहुंचे। सीएम नीतीश करीब 50 मिनट तक राजभवन में रुके, लेकिन उन्होंने मीडिया से दूरी बनाए रखी।

दिल्ली बीजेपी हेडक्वार्टर में बड़े नेताओं की बैठक

दिल्ली में बीजेपी हेडक्वार्टर में पार्टी के बड़े नेताओं ने बैठक की। वहीं पटना में नीतीश कुमार ने सीएम हाउस और लालू प्रसाद ने राबड़ी आवास में अपने-अपने पार्टी नेताओं के साथ मीटिंग की। शनिवार को शाम 4 बजे बीजेपी विधायक दल और कार्यसमिति की बैठक होगी। इस बैठक में प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े भी शामिल होंगे। वहीं RJD विधायक दल की भी शनिवार को मीटिंग होगी।

अखिलेश यादव का दावा

26 जनवरी को कार्यक्रम में सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव डेढ़ घंटे साथ रहे, लेकिन दोनों के बीच कोई बातचीत नहीं हुई। वहीं पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कहा कि राजनीति में किसी के लिए दरवाजे परमानेंट बंद नहीं होते। अगर बंद होता है तो खुलता भी है। वहीं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उम्मीद है कि नीतीश कुमार NDA में नहीं जाएंगे।

Tags:
  • Nitish Kumar
  • नीतीश कुमार
  • Amit Shah
  • अमित शाह
  • JP Nadda
  • जेपी नड्डा
  • Bihar politics
  • बिहार की राजनीति
  • RJD MLA
  • आरजेडी विधायक
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज