10 मिनट में 20 करोड़ के आभूषणों की डकैती, धनतेरस पर ग्राहक बनकर आए पांच बदमाश, ज्वेलरी देखी और कर दी वारदात
Pratibha Rana | Nov 10, 2023, 24:00 IST
10 मिनट में 20 करोड़ के आभूषणों की डकैती, धनतेरस पर ग्राहक बनकर आए पांच बदमाश, ज्वेलरी देखी और कर दी वारदात
नतेरस पर बदमाशों ने ऐसा कारनामा दिखाया कि हर कोई हैरान है। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के राजपुर रोड स्थित बाजार में धनतेरस को लेकर चहलपहल काफी बढ़ गई थी।
Dehradun. धनतेरस पर बदमाशों ने ऐसा कारनामा दिखाया कि हर कोई हैरान है। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के राजपुर रोड स्थित बाजार में धनतेरस को लेकर चहलपहल काफी बढ़ गई थी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के चारधाम यात्रा के चलते पुलिस का पूरा ध्यान सुरक्षा व्यवस्था में लगा था। वीवीआईपी मूवमेंट का फायदा उठाकर डकैतों ने गुरुवार (9 नवंबर) को एक बड़ा कांड कर दिया। सुबह के समय रिलांयस के ज्वेलरी शोरूम में पांच बदमाश मुंह पर मास्क लगाए घुस गए। उन्होंने देखते ही देखते वे शोरूम के सभी कर्मचारियों को गन पॉइंट पर ले लिया। बदमाशों ने सभी को पेंट्री में बंद कर हाथ रस्सी से बांध दिए। कुछ को पीटा भी। इसके बाद मात्र 10 मिनट के भीतर बदमाश करीब 20 करोड़ रुपए के हीरे और सोने के जेवरात लूटकर चंपत हो गए। जब तक पुलिस को इसकी खबर मिलती तब तक बहुत देर हो चुकी थी। सभी बदमाश कार में सवार होकर फरार हो गए।
देहरादून पुलिस ने दावा किया है कि नाकाबंदी कर डकैतों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया, देश के अलग-अलग राज्यों में इसी तरह से सेम पैटर्न में रिलायंस ज्वेलर्स के स्टोर्स पर वारदातों को अंजाम दिया गया है। बदमाश मास्क और हेलमेट पहनकर दाखिल हुए थे। महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, ओडिशा सहित कई राज्यों में इसी पैटर्न की तरह लूट की वारदातें हो चुकी हैं। शुरुआती जांच में पुलिस के हाथ महत्वपूर्ण सुराग लगे हैं। लूट में बिहार के गैंग की संलिप्तता सामने आ रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। एसएसपी ने सीओ स्तर के अधिकारियों के नेतृत्व में चार टीमों का गठन किया है।
डकैतों के फरार होने के बाद किसी तरह शोरूम की पेंट्री से बाहर आए कर्मचारियों के चेहरे से डर साफ झलक रहा था। कुछ महिला कर्मचारियों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। उन्होंने बताया, डकैत ग्राहक के रूप में आए थे। थोड़ी देर तक उन लोगों ने ज्वेलरी वगैरह देखी और अचानक से गन निकालकर सबको डरा दिया। इसके बाद उनके हाथ प्लास्टिक की रस्सी से बांध दिए। फिर पेंट्री में अंदर धकेलकर दरवाजा लगा दिया। वे करीब 10 मिनट तक हीरे और सोने के आभूषण अपने बैग में भरते रहे। पुलिस को मिले सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहा है कि डकैतों के डर से कुछ महिला कर्मचारी आभूषण उनके बैग में भर रही हैं।
देहरादून के एसएसपी अजय सिंह के अनुसार, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, ओडिशा सहित कई राज्यों में इसी पैटर्न की तरह लूट की वारदातें हो चुकी हैं। शुरुआती जांच में पुलिस के हाथ महत्वपूर्ण सुराग लगे हैं। लूट में बिहार के गैंग की संलिप्तता सामने आ रही है। मामले में टीम गठित की गई है। यह टीमें अन्य राज्यों में भी भेजी जाएंगी।
राजपुर रोड स्थित ज्वेलरी शोरूम हमेशा की तरह गुरुवार (9 नवंबर) को भी सुबह सवा 10 बजे खुला था। डकैती की वारदात कई सवाल खड़े कर रही है। राजपुर रोड शहर का व्यस्त इलाका है। यहां बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही रहती है। लुटेरों करोड़ों का आभूषण लेकर कार से फरार हो गए, पर काफी देर तक अगल बगल वालों को खबर तक नहीं हुई। राजधानी में लूट की इतनी बड़ी वारदात होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों से गहरी नाराजगी जताने के साथ फटकार भी लगाई है।
अन्य राज्यों में भी इसी तरह हुईं वारदातें, बिहार गैंग पर शक
ग्राहक बनकर आए, ज्वेलरी देखी और...
देहरादून के एसएसपी अजय सिंह के अनुसार, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, ओडिशा सहित कई राज्यों में इसी पैटर्न की तरह लूट की वारदातें हो चुकी हैं। शुरुआती जांच में पुलिस के हाथ महत्वपूर्ण सुराग लगे हैं। लूट में बिहार के गैंग की संलिप्तता सामने आ रही है। मामले में टीम गठित की गई है। यह टीमें अन्य राज्यों में भी भेजी जाएंगी।
सीएम धामी ने पुलिस अफसरों को फटकारा
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman