कांग्रेस के पूर्व पार्षद के घर में मिले 42 करोड़ रुपए कैश, बीआरएस बोली- ये कांग्रेस का पैसा, विधानसभा चुनाव में होना था इस्तेमाल

Ujjwal Rai | Oct 14, 2023, 24:00 IST
Share
कांग्रेस के पूर्व पार्षद के घर में मिले 42 करोड़ रुपए कैश, बीआरएस बोली- ये कांग्रेस का पैसा, विधानसभा चुनाव में होना था इस्तेमाल
कांग्रेस के पूर्व पार्षद के घर में मिले 42 करोड़ रुपए कैश, बीआरएस बोली- ये कांग्रेस का पैसा, विधानसभा चुनाव में होना था इस्तेमाल

बेंगलुरु के आरटी नगर में आयकर विभाग की छापेमारी में कांग्रेस के पूर्व विधायक की पूर्व पार्षद बहन के घर से 22 बॉक्स में 42 करोड़ से ज्यादा कैश मिला है

BENGULURU. बेंगलुरु के आरटी नगर में आयकर विभाग की छापेमारी में कांग्रेस के पूर्व विधायक की पूर्व पार्षद बहन के घर से 22 बॉक्स में 42 करोड़ से ज्यादा कैश मिला है। यह रकम कथित रूप से बेंगलुरु से चेन्नई होते हुए हैदराबाद ले जानी थी। इनकम टैक्स के अधिकारियों ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर यह छापेमारी की गई है। दूसरी ओर तेलंगाना के वित्त मंत्री हरीश राव ने बड़ी मात्रा में मिले कैश को राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव से जोड़ा है और कहा है कि यह पैसा कांग्रेस का है।

घर में बेड के नीचे 22 बॉक्स में रखे थे 42 करोड़ रुपए

आयकर विभाग ने पूर्व महिला पार्षद अश्वत्थम्मा, उनके पति आर अंबिकापति, बेटी और बहनोई के घरों पर 12 अक्टूबर को छापा मारा था। घर में बेड के नीचे से 22 बॉक्स में 500-500 के नोट में 42 करोड़ से ज्यादा कैश मिला है। जिस घर से रकम बरामद हुई वह किसका है अभी यह साफ नहीं हो सका है। अश्वत्थम्मा कांग्रेस के पूर्व विधायक श्रीनिवासमूर्ति की बड़ी बहन हैं। उनके पति आर अंबिकापति बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष हैं।

अंबिकापति ने बोम्मई सरकार पर लगाया था कमिशन लेने का आरोप

पूर्व महिला पार्षद के पति कॉन्ट्रैक्टर्स अंबिकापति ने कर्नाटक की पूर्व बसवराज बोम्मई सरकार पर उनकी योजनाओं में 40% कमीशन लेने का आरोप लगाया था। इसके चलते भाजपा विधायक मुनिरत्ना ने अंबिकापति के खिलाफ मानहानि का केस दायर किया था।

बीआरएस नेता बोले- कांग्रेस ने पैसा चुनाव लड़ने के लिए मंगाया

तेलंगाना के वित्त मंत्री हरीश राव ने इस कैश को राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव से जोड़ा है। भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के नेता ने दावा किया कि यह रकम तेलंगाना टैक्स के नाम पर बिल्डरों, सोना का कारोबार करने वाले लोगों और ठेकेदारों से ली गई है। यह रकम उन 1500 करोड़ रुपए का हिस्सा है, जिसे कांग्रेस ने तेलंगाना में केसीआर के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए पड़ोसी राज्यों में मांगा है।

हरीश राव का आरोप : कांग्रेस टिकट बेच रह है, ये उसी का पैसा

हरीश राव ने आरोप लगाया कि कांग्रेस तेलंगाना में चुनाव जीतने के लिए पैसा लगाने की कोशिश कर रही है। वे टिकट बेच रहे हैं, लेकिन यहां से जीत नहीं पाएंगे। वहीं, बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामाराव ने कहा कि कांग्रेस विधानसभा चुनावों में वोट खरीदने के लिए तेलंगाना में करोड़ों रुपए खर्च कर रही है।

मोदी बोले थे- कर्नाटक सरकार चुनाव में कांग्रेस की आर्थिक मदद कर रही

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निजामाबाद में कहा था- केसीआर ने कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस की आर्थिक मदद की थी। इसलिए अब कर्नाटक सरकार तेलंगाना में बीआरएस की मदद के लिए पैसे भेज रही है। तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के लिए 30 नवंबर को वोटिंग होनी है।

Tags:
  • Assembly Elections
  • विधानसभा चुनाव
  • Income tax raid in Bengaluru
  • Rs 42 crore cash found
  • BRS alleges
  • Congress has Rs 42 crore
  • बेंगलुरु में आयकर छापा
  • 42 करोड़ कैश मिला
  • बीआरएस का आरोप
  • कांग्रेस के हैं 42 करोड़
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज