RSS नेता कल्लाडका प्रभाकर का तीन तलाक पर कमेंट, बोले- मोदी के आने के बाद मुस्लिम महिलाओं को मिला परमानेंट हसबैंड

Pratibha Rana | Dec 31, 2023, 24:00 IST
Share
RSS नेता कल्लाडका प्रभाकर का तीन तलाक पर कमेंट, बोले- मोदी के आने के बाद मुस्लिम महिलाओं को मिला परमानेंट हसबैंड
RSS नेता कल्लाडका प्रभाकर का तीन तलाक पर कमेंट, बोले- मोदी के आने के बाद मुस्लिम महिलाओं को मिला परमानेंट हसबैंड

कल्लाडका प्रभाकर भट के खिलाफ मुस्लिम महिलाओं के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी और तीन तलाक पर बैन लगाने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ करने के आरोप में शनिवार को दो शिकायते दर्ज हुई हैं।

BHOPAL. अपने विवादित बयानों की वजह से हमेशा चर्चा में रहने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के नेता कल्लाडका प्रभाकर भट एक बार फिर अपनी टिप्पणी को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने कर्नाटक के श्रीरंगपट्टनम में एक कार्यक्रम के दौरान मोदी की तारीफ करते हुए तीन तलाक पर विवादित बयान दिया है। उनके खिलाफ कर्नाटक में केस दर्ज किया गया है।

तीन तलाक पर RSS नेता का विवादित बयान

कल्लाडका प्रभाकर भट ने कहा कि कुछ समय पहले तीन तलाक की प्रथा कानूनी थी, लेकिन मोदी सरकार के आने के बाद इसे खत्म कर दिया गया है। बहुत से मुस्लिम पुरुष ऐसे है, जो मोदी के इस फैसले से खुश नहीं है। लेकिन ये मुस्लिम महिलाओं के लिए अच्छा फैसला है। पहले हर दिन उन्हें तलाक, तलाक, तलाक सुनने को मिलता था। उन्हें हर दिन एक नया पति मिलता था।

....मुस्लिम महिलाओं को मिला स्थायी पति

भट ने आगे कहा कि मोदी ने मुस्लिम महिलाओं को एक स्थायी पति दिया है। RSS नेता के इस बयान पर बवाल खड़ा हो गया है। उनका ये बयान सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है। यूजर्स इसपर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे है। उनके खिलाफ श्रीरंगपट्टनम पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज हुई है। भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत एक प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसमें समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना और एक महिला की विनम्रता का अपमान करना शामिल है।

Tags:
  • National News
  • नेशनल न्यूज
  • RSS leader Kalladka Prabhakar Bhat
  • FIR against Kalladka Bhat
  • Kalladka statement on Teen talaq
  • Kalladka comment on Muslim women
  • आरएसएस नेता कल्लाडका प्रभाकर भट
  • कल्लाडका भट पर एफआईआर
  • तीन तलाक पर कल्लाडका का बयान
  • मुस्लिम महिलाओं पर कल्लाडका का कमेंट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई