जो अहंकारी बन गए भगवान राम ने उन्हें 241 पर रोक दिया- RSS नेता इंद्रेश कुमार का BJP पर तंज

Dolly patil | Jun 14, 2024, 08:29 IST
Share
sdsss
sdsss

RSS नेता इंद्रेश कुमार ने कहा है कि लोकतंत्र में रामराज्य का विधान देखिए, इन्होंने राम की भक्ति तो की, लेकिन धीरे-धीरे अहंकारी हो गए। सबसे बड़ी पार्टी भी बने, लेकिन जो वोट मिलने चाहिए थे। उनको अहंकार के कारण भगवान राम ने रोक दिया।

आरएसएस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी अहंकारी हो गई थी, इसलिए भगवान राम ने उन्हें 241 पर ही रोक दिया था। मोहन भागवत के बाद दूसरे नंबर पर कहे जाने वाले इंद्रेश कुमार जयपुर के पास कनोता पहुंचे हुए थे। यहां आयोजित 'रामरथ अयोध्या यात्रा दर्शन पूजन समारोह में उन्होंने ये बात कही।

हालांकि इंद्रेश कुमार ने किसी का नाम तो नहीं लिया, लेकिन उन्होंने कहा कि चुनाव के परिणाम उनके रवैये को दर्शाते हैं। उनमें अहंकार आ गया था। उनका इशारा सीधा-सीधा बीजेपी की ओर था।

उन्होंने कहा, पार्टी ने पहले भक्ति की, उसके बाद अहंकारी हो गई। भगवान राम ने उनको 241 पर ही रोक दिया, पर सबसे बड़ी पार्टी बना दिया. वहीं एक ओर उनका ये भी कहना था कि जिन लोगों को भगवान राम में आस्था नहीं थी। उनको 234 पर ही रोक दिया, यानी कि INDIA अलायंस।

अहंकार के कारण भगवान राम ने रोका

इंद्रेश कुमार ने कहा, लोकतंत्र में रामराज्य का विधान देखिए, इन्होंने राम की भक्ति तो की, लेकिन धीरे-धीरे अहंकारी हो गए। सबसे बड़ी पार्टी भी बने, लेकिन जो वोट मिलने चाहिए थे। उनको अहंकार के कारण भगवान राम ने रोक दिया। उन्होंने ये भी कहा कि जिन लोगों ने राम का विरोध किया उनको सत्ता नहीं मिल पाई। सब के सब मिलकर नंबर दो पर रह गए।

राम भेदभाव नहीं करते

इंद्रेश कुमार ने कहा कि भगवान का न्याय सच्चा और आनंददायक होता है। जो लोग उनकी पूजा करते हैं, उनको विनम्र होना चाहिए और जो लोग विरोध करते हैं। भगवान उनसे स्वयं निपटते हैं. उन्होंने कहा कि भगवान राम भेदभाव नहीं करते और न ही दंड नहीं देते। राम किसी को विलाप नहीं करवाते. राम सभी को न्याय देते हैं। वे देते हैं और देते रहेंगे। भगवान राम हमेशा न्यायप्रिय थे और रहेंगे। उन्होंने तो एक ओर लोगों की रक्षा की तो एक ओर रावण का भी भला किया।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • आरएसएस
  • बीजेपी
  • भाजपा
  • राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार
  • RSS नेता इंद्रेश कुमार का बड़ा बयान
  • RSS नेता इंद्रेश कुमार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग