RSS नेता ने ल‍िखा, ओवरकॉन्फिडेंट BJP कार्यकर्ताओं के लिए रियलिटी चेक हैं ये चुनावी नतीजे

Jitendra Shrivastava | Jun 11, 2024, 19:02 IST
Share
THESOOTR
THESOOTR

देश-दुनिया। RSS सदस्‍य रतन शारदा ने एक लेख में लिखा कि संगठन के प्रति बीजेपी के रवैये को लेकर संघ के भीतर खलबली साफ दिखाई दे रही है। शारदा ने लिखा कि यह झूठा अहंकार कि केवल बीजेपी नेता ही वास्तविक राजनीति समझते हैं...

आरएसएस ( RSS ) से संबंधित पत्रिका ऑर्गनाइजर के अंक में प्रकाशित हुआ है इसमें RSS नेता रतन शारदा केलिखे एक आर्टिकल में लोकसभा चुनाव परिणाम को अति आत्मविश्वासी बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं को आईना द‍िखाने जैसा बताया गया है। इस आर्टिकल में यह भी लिखा गया है कि बीजेपी नेता अपनी दुनिया में खुश थे और जमीन से उठ रही आवाजें नहीं सुन रहे थे, नेता सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करने में व्यस्त थे और जमीन पर नहीं उतरे।

संघ को लेकर बीजेपी के रवैये पर भी लिखा

आरएसएस नेता रतन शारदा ने लिखा है कि संगठन के प्रति बीजेपी के रवैये को लेकर संघ के भीतर खलबली साफ दिखाई दे रही है। शारदा ने लेख में कहा है, यह झूठा अहंकार कि केवल बीजेपी नेता ही वास्तविक राजनीति समझते हैं और आरएसएस वाले गांव के मूर्ख हैं, हास्‍यास्‍पद है। शारदा ने अपने आर्टिकल में कहा है कि आरएसएस बीजेपी की क्षेत्रीय ताकत नहीं है। दरअसल, दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी के पास अपने कार्यकर्ता हैं। मतदाताओं तक पहुंचना, पार्टी के एजेंडे को समझाना और वोटर कार्ड वितरित करना जैसे नियमित चुनावी काम इनकी जिम्मेदारी है।

ये खबर भी पढ़ें...

मणिपुर हिंसा पर RSS चीफ मोहन भागवत ने सरकार को घेरा

मोदीजी की चमक का आनंद ले रहे थे नेताः शारदा

लोकसभा चुनाव के नतीजों का दोष बीजेपी पर डालते हुए लिखा है कि 2024 के आम चुनावों के नतीजे अति आत्मविश्वास वाले बीजेपी कार्यकर्ताओं और कई नेताओं के लिए रियलिटी चेक के रूप में आए हैं। उन्हें इस बात का एहसास नहीं था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी का 400+ का नारा बीजेपी के लिए एक लक्ष्य था और विपक्ष के लिए एक चुनौती। लक्ष्य मैदान पर कड़ी मेहनत से हासिल होते हैं, सोशल मीडिया पर पोस्टर और सेल्फी शेयर करने से नहीं। चूंकि वे अपनी दुनिया में खुश थे, मोदीजी की आभा से झलकती चमक का आनंद ले रहे थे, वे जमीन पर आवाजें नहीं सुन रहे थे।

भाजपा सांसद और मंत्री लोगों की पहुंच से बाहर

रतन शारदा ने बीजेपी सांसदों और मंत्रियों की पहुंच से बाहर हो जाने की भी आलोचना की है। शारदा ने कहा कि सालों से किसी भी बीजेपी या आरएसएस कार्यकर्ता और आम नागरिक की सबसे बड़ी शिकायत स्थानीय सांसद या विधायक से मिलने में कठिनाई या यहां तक ​​कि असंभवता रही है, मंत्रियों को तो छोड़ ही दें। उनकी समस्याओं के प्रति असंवेदनशीलता एक और आयाम है। बीजेपी के चुने हुए सांसद और मंत्री हमेशा ‘व्यस्त’ क्यों रहते हैं? वे कभी अपने निर्वाचन क्षेत्रों में क्यों नहीं दिखते? संदेशों का जवाब देना इतना कठिन क्यों है?

Tags:
  • लोकसभा चुनाव परिणाम
  • RSS नेता
  • पत्रिका ऑर्गनाइजर
  • आरएसएस नेता रतन शारदा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच