Rules Change : 1 सितंबर से LPG के दाम समेत होंगे कई बड़े बदलाव, इस माह कर्मचारियों को मिलेंगी लगातार 4 छुट्टी
Deeksha Nandini Mehra | Aug 24, 2024, 13:48 IST
1 सितंबर से बदलेंगे ये नियम
एक सितंबर 2024 से कई महत्वपूर्ण बदलाव होंगे जो आपकी जेब पर सीधा असर डाल सकते हैं। इनमें LPG सिलेंडर के दाम, आधार कार्ड अपडेट और क्रेडिट कार्ड के नियमों में बदलाव शामिल हैं।
1 september 2024 Rule Change : अगस्त का महीना समाप्त होने में अब बस 1 दिन ही बचा हैं। नया महीना शुरू होने से पहले बहुत से नियमों में बदलाव किया जाता है। इसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ता है। ऐसे ही 1 सितंबर से भी कई नियमों में बदलाव हो रहे हैं। इसमें आधार कार्ड (Aadhaar Card) अपडेट से लेकर LPG के दाम (LPG Cylinder) और महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) से लेकर क्रेडिट कार्ड (Credit Card) के नियम बदल रहे हैं। इसके अलावा भोपाल जिले के लिए सरकार ने चार स्थानीय अवकाश (September month Holidays) घोषित किए हैं। इस आर्टिकल में पढ़िए 1 सितंबर से बदलने वाले नियमों और सरकारी छुट्टियों के बारे में सब कुछ...
हर महीने की पहली तारीख को LPG सिलेंडर (LPG Cylinder) की कीमतों में बदलाव होता है। पिछले महीने कामर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 8.50 रुपए बढ़ गए थे, जबकि जुलाई में 30 रुपए की कमी आई थी। इस बार भी कीमतों में बदलाव की संभावना है।
आधार कार्ड (Aadhaar Card) अपडेट करने की फ्री सेवा की अंतिम तारीख 14 सितंबर है। इसके बाद आधार से जुड़ी सेवाओं के लिए पैसे देने पड़ेंगे।
सितंबर में सरकारी कर्मचारियों (Government Employees) के लिए महंगाई भत्ते (DA) में 3 फीसदी की वृद्धि हो सकती है। वर्तमान में यह 50 फीसदी है, जो बढ़कर 53 प्रतिशत हो जाएगा।
1 सितंबर से HDFC बैंक (HDFC Bank) यूटिलिटी ट्रांजेक्शन पर रिवॉर्ड प्वाइंट्स की लिमिट निर्धारित करने जा रहा है। IDFC First Bank क्रेडिट कार्ड (IDFC First Bank Credit Card) पर भी न्यूनतम राशि कम कर दी जाएगी और भुगतान की तारीख को 18 दिन से घटाकर 15 दिन किया जाएगा। RuPay क्रेडिट कार्ड (RuPay Credit Card) पर UPI और अन्य प्लेटफॉर्म्स के पेमेंट के लिए समान रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलेंगे।
LPG Cylinder के दाम के साथ ही एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) और CNG-PNG (CNG-PNG) की दरें भी बदल सकती हैं। यह बदलाव भी 1 सितंबर से लागू हो सकता है।
सितंबर में सरकारी कर्मचारियों को लगातार चार छुटि्टयां मिल सकेंगी। दरअसल, 14 सितंबर को शनिवार, 15 सितंबर को रविवार, 16 सितंबर को मिलाद-उन-नबी है। 17 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के चलते स्थानीय अवकाश घोषित हो गया है।
दीपावली पर भी लगातार चार छुटि्टयां रहेंगी। 31 अक्टूबर को दीपावली है, इस दिन अवकाश रहेगा। दीपावली के दूसरे दिन 1 नवंबर को पूरे भोपाल जिले के लिए स्थानीय अवकाश रहेगा। इसके बाद 2 नवंबर को शनिवार और 3 नवंबर को रविवार की छुट्टी रहेगी।
इस तरह 31 अक्टूबर से 3 नवंबर तक लगातार छुट्टियां रहेंगी। 3 दिसंबर को सिर्फ भोपाल शहर के लिए स्थानीय अवकाश रहेगा। 3 दिसंबर को भोपाल गैस त्रासदी स्मृति दिवस है।
सितंबर 2024 में आने वाले प्रमुख बदलाव
LPG सिलेंडर की कीमतों में बदलाव
फ्री आधार कार्ड अपडेट
फर्जी कॉल से जुड़ी नई गाइडलाइन
1 सितंबर से फर्जी कॉल और मैसेज (Fake Call) पर नियंत्रण लगाने के लिए नई गाइडलाइन लागू हो सकती है। ट्राई (TRAI) ने टेलीकॉम कंपनियों को निर्देश दिया है कि वे 30 सितंबर तक 140 मोबाइल नंबर सीरीज से शुरू होने वाली टेलीमार्केटिंग कॉल और कामर्शियल मैसेजिंग को ब्लॉकचेन बेस डीएलटी (Blockchain Based DLT) प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट करें।
महंगाई भत्ता
क्रेडिट कार्ड से जुड़ा नियम
ATF और CNG-PNG की दरें
सितंबर में मिलेंगी लगातार 4 छुट्टियां
दीपावली पर भी चार छुट्टी
इस तरह 31 अक्टूबर से 3 नवंबर तक लगातार छुट्टियां रहेंगी। 3 दिसंबर को सिर्फ भोपाल शहर के लिए स्थानीय अवकाश रहेगा। 3 दिसंबर को भोपाल गैस त्रासदी स्मृति दिवस है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA