करोड़ों का कर्ज... पहले ली सेल्फी , व्हाट्सऐप ग्रुप पर भेजा सुसाइड नोट , फिर गंगा नदी में कूद गए कारोबारी पति-पत्नी
Vikram Jain | Aug 13, 2024, 16:55 IST
Saharanpur husband and wife commit suicide by jumping into the river
यूपी के सहारनपुर के कारोबारी पति ने पत्नी के साथ गंगा नदी में कूद कर आत्महत्या कर ली। मौत से पहले दोनों ने सेल्फी ली और फिर व्हाट्सऐप ग्रुप पर सुसाइड नोट भी भेजा। जिसमें कर्ज से परेशान होने बात कही है।
SAHARANPUR. सहारनपुर के कारोबारी ने पत्नी के साथ गंगा नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। मौत को गले लगाने से पहले दोनों नई बाइक से 80 किमी दूर हरिद्वार पहुंचे थे, यहां गंगनहर के पुल पर दोनों ने एक-दूसरे का हाथ पकड़ा और गंगा में छलांग लगा दी। इससे पहले दोनों ने सेल्फी भी ली। पुलिस ने कारोबारी का शव पहले ही नदी में बरामद कर लिया था, अब पत्नी का शव 30 किमी दूर रुड़की से मिला है।
कारोबारी ने आत्महत्या से सभी वॉट्सऐप ग्रुप में सुसाइड नोट भेजा था। जिसमें करोड़ों का कर्ज होने का जिक्र किया है। पुलिस की शुरुआती जांच में कारोबारी पर 10 करोड़ का कर्ज होने की बात सामने आई है।
जानकारी के अनुसार सहारनपुर में नगर कोतवाली क्षेत्र किशनपुरा निवासी सौरभ बब्बर की श्री साईं ज्वेलर्स की दुकान है। सौरभ बब्बर की शादी 15 साल पहले मोना से हुई थी। दंपति की 12 साल की बेटी और 10 साल का बेटा है। भाई से संपत्ति में बंटवारा होने के बाद सौरभ परिवार के साथ अपने माता-पिता से अलग रह रहा था।
कारोबारी सौरभ ज्वेलरी के काम के साथ साथ कमेटी भी चलाया था। लोग इस कमेटी में रूपए जमा करते थे। बताया जा रहा है कि सौरभ का बिजनेस ठीक नहीं चल रहा था। और उस पर 10 करोड़ रुपए के कर्ज हो गया था। लोग आए दिन सौरभ से अपना पैसा वापस मांगने थे। जिससे वह परेशान चल रहा था। लोग पैसा चुकाने के लिए दबाव बना रहे थे। इसको लेकर सौरभ ने पत्नी मोना से बात भी की थी।
![Saharanpur husband and wife commit suicide by jumping into the river 111]()
इसके बाद दंपती ने अपने दोनों बच्चों को नाना-नानी के घर छोड़ा। साथ ही सौरभ पत्नी मोना के साथ रविवार की रात को नई बाइक से हरिद्वार के लिए निकल गया। इसके बाद दोनों गंगा नदी के पुल पर पहुंचे और यहां आखिरी सेल्फी भी ली। साथ ही सुसाइड नोट को अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को वॉट्सएप ग्रुपों पर भेजा। इसके बाद दोनों ने नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली।
रिश्तेदारों को भेजे सुसाइड नोट में सौरभ ने लिखा कि वह इस कर्ज के दलदल में इसकदर फंस गया हूं कि बाहर नहीं निकला पा रहा हूं। साथ ही लिखा कि मरने से पहले की फोटो वह सभी को शेयर कर देंगे। साथ ही मरने से पहले वीडियो कॉल भी किया था, जिसमें उन्होंने जीवन समाप्त करने की बात कही।
![Saharanpur husband and wife commit suicide by jumping into the river]()
मैं सौरभ बब्बर कर्ज के दलदल में इस कदर फंस गया हूं कि बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं बचा। अंत में मैं और मेरी धर्मपत्नी मोना बब्बर अपना जीवन समाप्त कर रहे हैं। प्रापर्टी, दुकान और हमारा किशनपुरा वाला मकान मेरे दोनों बच्चों के लिए है। हमारे दोनों बच्चे अपने नाना-नानी के घर रहेंगे। इनका जीवन अब हम पति-पत्नी उनके हवाले करके जा रहे हैं। हमने लेनदारों को अंधाधुंध ब्याज दिया है। हम अब और नहीं दे पा रहे हैं। हम जहां सुसाइड करेंगे, उस जगह जाकर वहां की फोटो हम वाट्सएप पर शेयर कर देंगे।
मामले की खबर लगते ही परिवार के लोग हरिद्वार पहुंच गए है। सौरभ के माता-पिता ने रविवार को सहारनपुर में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। फिलहाल पुलिस ने पति पत्नी के शव खोज लिए है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
कारोबारी ने आत्महत्या से सभी वॉट्सऐप ग्रुप में सुसाइड नोट भेजा था। जिसमें करोड़ों का कर्ज होने का जिक्र किया है। पुलिस की शुरुआती जांच में कारोबारी पर 10 करोड़ का कर्ज होने की बात सामने आई है।
कारोबारी सौरभ पर था दस करोड़ का कर्ज
कारोबारी सौरभ ज्वेलरी के काम के साथ साथ कमेटी भी चलाया था। लोग इस कमेटी में रूपए जमा करते थे। बताया जा रहा है कि सौरभ का बिजनेस ठीक नहीं चल रहा था। और उस पर 10 करोड़ रुपए के कर्ज हो गया था। लोग आए दिन सौरभ से अपना पैसा वापस मांगने थे। जिससे वह परेशान चल रहा था। लोग पैसा चुकाने के लिए दबाव बना रहे थे। इसको लेकर सौरभ ने पत्नी मोना से बात भी की थी।
Saharanpur husband and wife commit suicide by jumping into the river 111
पहले वॉट्सऐप ग्रुपों पर भेजा सुसाइड नोट
मरने से पहले वीडियो कॉल भी किया
Saharanpur husband and wife commit suicide by jumping into the river
सुसाइड नोट में सौरभ ने लिखा....
मामले की खबर लगते ही परिवार के लोग हरिद्वार पहुंच गए है। सौरभ के माता-पिता ने रविवार को सहारनपुर में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। फिलहाल पुलिस ने पति पत्नी के शव खोज लिए है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman