हरियाणा में सैनी सरकार पर संकट , 3 निर्दलीय विधायकों ने वापस लिया समर्थन

Marut raj | May 07, 2024, 19:39 IST
Share
 Saini government Crisis  Haryana independent MLA withdrew support  CM Naib Saini Former CM Bhupendra Hooda
Saini government Crisis Haryana independent MLA withdrew support CM Naib Saini Former CM Bhupendra Hooda

निर्दलीय तीनों विधायकों ने कांग्रेस को समर्थन देने की बात कही है। हालांकि, बीजेपी का कहना है कि
निर्दलीय विधायकों के समर्थन वापस लेने से सरकार के बहुमत पर फर्क नहीं पड़ता है।

चंडीगढ़. हरियाणा से बड़े सियासी घटनाक्रम की खबर आई है। यहां तीन निर्दलीय विधायकों ने सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया है। इन विधायकों में पुंडरी से MLA रणधीर गोलन, नीलोखेड़ी से MLA धर्मपाल गोंदर और चरखी दादरी से MLA सोमवीर सांगवान का नाम शामिल है।
आपको बता दें कि मार्च में ही बीजेपी-जजपा गठबंधन टूट गया था। इसके बाद बीजेपी ने निर्दलीय विधायकों के समर्थन से सरकार बनाई थी। इसके बाद बीजेपी ने मनोहर खट्टर को हटाकर नायब सैनी को सीएम बनाया था।

कांग्रेस ने मांगा इस्तीफा

निर्दलीय तीनों विधायकों ने मंगलवार (7 मई) को रोहतक में पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्‌डा ( Former CM Bhupendra Hooda ) की उपस्थिति में कांग्रेस को समर्थन देने का ऐलान कर दिया। इससे सैनी की अगुआई वाली बीजेपी सरकार संकट में आ गई है। इधर, पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्‌डा ने कहा कि सरकार अल्पमत में आ गई है। लिहाजा, सीएम नायब सैनी को इस्तीफा देकर विधानसभा चुनाव करवाने चाहिए।

बीजेपी के पास 43 तो विपक्ष के पास 45 MLA

अब आपको सियासी गणित समझाते हैं। क्या है कि 90 विधायकों वाली हरियाणा विधानसभा में अभी 88 विधायक हैं। बीजेपी के पास 43 विधायकों का समर्थन है। विपक्ष में अब 45 विधायक हो गए हैं। हालांकि इसके बावजूद सैनी सरकार को खतरा नहीं है। उसकी अलग सियासी वजह है।

12 मार्च को ली थी शपथ

नायब सैनी ( CM Naib Saini ) ने इसी साल 12 मार्च को सीएम पद की शपथ ली थी। इसके बाद उन्होंने विधानसभा में विश्वास मत भी हासिल किया था। कानूनन दो फ्लोर टेस्ट के बीच कम से कम छह महीने का गैप जरूरी होता है। ऐसे में विपक्ष सितंबर 2024 तक अविश्वास प्रस्ताव नहीं ला सकता है। यहां गौरतलब यह भी है कि इसी साल अक्टूबर-नवंबर में हरियाणा में चुनाव होने हैं।

सीएम बोले— सबकी इच्छाएं होती हैं

निर्दलीय विधायकों के समर्थन वापस लेने के मामले में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, विधायकों की इच्छाएं होती हैं। हर व्यक्ति कुछ इच्छा के साथ जुड़ा होता है। कांग्रेस आजकल इच्छाएं पूरी करने में जुटी है। हालांकि लोग यह सब समझ रहे हैं कि किसकी इच्छा क्या है। कांग्रेस को जनता की इच्छाओं से मतलब नहीं है, उन्हें अपनी इच्छाओं से मतलब है।

हमारे पास 47 विधायकों का समर्थन

इधर, निर्दलीय विधायकों के समर्थन वापस लेने के सवाल पर मीडिया कोआर्डिनेटर प्रवीन अत्रेय ने कहा कि इससे सरकार के बहुमत पर फर्क नहीं पड़ता है। आज भी हरियाणा में बहुमत की सरकार है। आंकड़ों को देखा जाए तो आज सरकार के पास 47 विधायकों का समर्थन है, जिस वजह से सरकार सुरक्षित है।हरियाणा में सैनी सरकार पर संकट | पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्‌डा पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्‌डा

Tags:
  • हरियाणा में सैनी सरकार पर संकट
  • सीएम नायब सैनी
  • CM Naib Saini
  • Former CM Bhupendra Hooda
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज