बाबा सिद्दीकी के मर्डर के बाद बढ़ाई गई सलमान की सुरक्षा, शूटिंग रद्द
Dolly patil | Oct 13, 2024, 10:21 IST
बाबा सिद्दीकी के मर्डर के बाद बढ़ाई गई सलमान की सुरक्षा, शूटिंग रद्द
पुलिस को आशंका है कि खान परिवार भी हमलावरों के निशाने पर हो सकता है। इसी कारण हमले के बाद सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और सलमान खान की सारी शूटिंग भी रद्द कर दी गई है।
एनसीपी अजित पवार (Ajit Pawar) गुट के नेता और मुंबई के पूर्व कांग्रेस विधायक बाबा सिद्दीकी की मौत की खबर से सियासी गलियारे में हलचल मच गई है। इस मर्डर का तार गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से जोड़ा जा रहा है। हमले के बाद सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसी के साथ सलमान की सारी शूटिंग भी रद्द कर दी गई है।
पुलिस को आशंका है कि खान परिवार भी हमलावरों के निशाने पर हो सकता है। इसी कारण हमले के बाद सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।इसी के साथ सलमान खान की सारी शूटिंग भी रद्द कर दी गई है।सलमान जो पहले भी कई बार सुरक्षा खतरों का सामना कर चुके हैं। अब पुलिस की कड़ी निगरानी में हैं। मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने खान के घर और उनके सार्वजनिक कार्यक्रमों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।
कौन थे Baba Siddique जिन्होंने दूर की थी शाहरुख-सलमान के बीच की दरारें
बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में मुंबई पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान हरियाणा के करनैल सिंह और यूपी के धर्मराज कश्यप के तौर पर की गई है। जानकारी के मुताबिक दोनों आरोपियों ने खुद को बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया है।सूत्रों के मुताबिक आरोपी 25-30 दिन से इलाके की रेकी कर रहे थे।
बाबा सिद्दीकी को मारने के लिए घटनास्थल पर ऑटो रिक्शा से पहुंचे थे। पुलिस को शक है कि आरोपियों को किसी अंदरूनी व्यक्ति से भी जानकारी मिल रही थी, जो उन्हें गाइड कर रहा था। हालांकि मामले की जांच जारी है।
सूत्रों के मुताबिक बाबा सिद्दीकी को मारने से पहले तीनों आरोपियों ने कुछ समय घटनास्थल पर बिताया था और बाबा सिद्दीकी के आने का इंतजार किया। सिद्दीकी की हत्या के मामले में सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक हत्याकांड में फरार तीसरे शूटर की तलाश के लिए पुलिस ने 3 टीमें बनाई हैं। हालांकि तीनों शूटर के सुपारी कॉन्ट्रैक्ट किलर होने की बात सामने आ रही है।
अबसवाल ये है कि क्या बिश्नोई गैंग ने बाबा सिद्दीकी की हत्या करके मुंबइया सितारों को धमकी दी है? दरअसल इसी बिश्नोई गैंग ने अप्रैल 2024 में मुंबई स्थित सलमान खान के घर के बाहर दनादन फायरिंग करवाई थी। इस हमले को अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने अंजाम दिया था।
सलमान खान की बढ़ी सुरक्षा
कौन थे Baba Siddique जिन्होंने दूर की थी शाहरुख-सलमान के बीच की दरारें
लॉरेंस बिश्नोई से जुड़ा तार
बाबा सिद्दीकी को मारने के लिए घटनास्थल पर ऑटो रिक्शा से पहुंचे थे। पुलिस को शक है कि आरोपियों को किसी अंदरूनी व्यक्ति से भी जानकारी मिल रही थी, जो उन्हें गाइड कर रहा था। हालांकि मामले की जांच जारी है।
सुपारी कॉन्ट्रैक्ट किलर
अबसवाल ये है कि क्या बिश्नोई गैंग ने बाबा सिद्दीकी की हत्या करके मुंबइया सितारों को धमकी दी है? दरअसल इसी बिश्नोई गैंग ने अप्रैल 2024 में मुंबई स्थित सलमान खान के घर के बाहर दनादन फायरिंग करवाई थी। इस हमले को अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने अंजाम दिया था।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj