संभल पर बोले योगी- 209 हिंदुओं की हत्या पर किसी ने संवेदना नहीं जताई
Sandeep Kumar | Dec 16, 2024, 18:07 IST
sambhal riots history
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 1947 से संभल में हुए दंगों का जिक्र करते हुए कहा कि 209 हिंदुओं की हत्या हुई है। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने कभी इन पीड़ितों के लिए संवेदना नहीं जताई। 2017 से सांप्रदायिक दंगों में 99% की कमी आई है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र में विपक्ष को आड़े हाथों लिया। संभल में 1947 से लेकर अब तक 209 हिंदुओं की हत्या का जिक्र करते हुए सीएम योगी ने सपा, बसपा और कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इन पार्टियों ने कभी निर्दोष हिंदुओं के लिए संवेदना व्यक्त नहीं की। मुख्यमंत्री ने दंगों के आंकड़े और बाबरनामा का जिक्र करते हुए कहा कि यूपी में 2017 से दंगों में 99% तक की कमी आई है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 1947 से संभल में हुए दंगों का जिक्र करते हुए कहा कि 209 हिंदुओं की हत्या हुई है। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने कभी इन पीड़ितों के लिए संवेदना नहीं जताई। 2017 से सांप्रदायिक दंगों में 99% की कमी आई है। सीएम ने NCRB डेटा का हवाला देते हुए कहा कि 2017 से यूपी में सांप्रदायिक दंगों में भारी गिरावट आई है। सपा और बसपा कार्यकाल में दंगों के आंकड़ों को गिनाते हुए योगी ने बीजेपी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया।
कुंडा से विधायक राजा भैया ने कहा कि जितने लोग संभल पर बोले, किसी ने पत्थरबाजी का जिक्र नहीं किया। जिन पुलिसकर्मियों पर गोली चली, उनकी चर्चा तक नहीं हुई। हमने किसी के धर्म स्थल तोड़कर मंदिर नहीं बनाया। हम किसी के सर्वे में बाधक नहीं बनते हैं।
बंटेंगे तो कटेंगे नारे से लोगों को काट रहे CM - सपा
सपा के संग्राम सिंह यादव ने कहा- PDA की एकता से बीजेपी घबराई है, इसलिए जगह-जगह दंगे करा रही है। बीजेपी सरकार संविधान के अनुसार नहीं चलना चाहती है। मुख्यमंत्री बंटेंगे तो कटेंगे नारे से लोगों को काट रहे हैं। उन्होंने कहा है कि 69हजार शिक्षकों की भर्ती में ओबीसी के हक को काटा। पिछड़े दलित और मुसलमान पर अत्याचार बढ़ा है। सुप्रीम कोर्ट को धन्यवाद कि उसने समय-समय पर राज्य सरकार को रोका। बहराइच में प्रशासन फेल हुआ। कुंदरकी, मीरापुर और फूलपुर में बंदूक की नोक पर वोट देने से रोका गया।
संभल के दंगों का इतिहास
मंदिर-मस्जिद विवाद पर खुलकर बोले योगी
योगी आदित्यनाथ ने बाबरनामा का उल्लेख करते हुए कहा कि संभल में हरिहर मंदिर तोड़कर ढांचा बनाया गया। उन्होंने सर्वे और विवादित क्षेत्रों में शांति बनाए रखने की सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिंदुओं की शोभायात्रा मस्जिद के सामने से निकले तो विवाद क्यों? उन्होंने कहा, "मैं जय श्रीराम और हर-हर महादेव कहकर जिंदगी काट सकता हूं।
हम किसी के सर्वे में बाधक नहीं बनते-राजा भैया
बंटेंगे तो कटेंगे नारे से लोगों को काट रहे CM - सपा
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava