धनवर्षा गैंग का खुलासा, प्रोफेसर लड़कियों की लंबाई नापकर तांत्रिक को करता था सप्लाई
Rohit Sahu | Apr 05, 2025, 13:17 IST
sambhal professor
संभल में तंत्र विद्या के नाम पर यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग करने वाले धनवर्षा गैंग का खुलासा, हुआ है। इस मामले में अभी तक 14 गिरफ्तार लोग गिरफ्तार हुए हैं। अब इस मामले में मथुरा के एक प्रोफेसर को गिरफ्तार किया है।
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में तंत्र विद्या (Tantra Vidya) की आड़ में एक यौन शोषण (Sexual Exploitation) और ब्लैकमेलिंग गैंग का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने इस धनवर्षा गैंग (Dhanvarsha Gang) में शामिल मथुरा स्थित एक यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर और लाइब्रेरियन को गिरफ्तार किया है। प्रोफेसर दशरथ सिंह सिसोदिया पर आरोप है कि वह इस गिरोह के लिए लड़कियों की सप्लाई (Supply) करता था और उन्हें तांत्रिक गुरुओं तक पहुंचाता था। इस मामले में पुलिस ने कई खुलासे किए हैं।
पुलिस के अनुसार, प्रोफेसर लड़कियों की लंबाई टेप से नापता था और 5 फीट 6 इंच से अधिक लंबाई वाली लड़कियों को चुनता था। इसके बाद उन्हें एक फॉर्म भरवाया जाता, जिसकी जानकारी वाट्सऐप चैट्स में सामने आई है। इन फॉर्म्स में लड़कियों की उम्र, लंबाई, वजन और फोटो मांगी जाती थी, जो आगे गैंग के प्रमुख सदस्यों को भेजी जाती थीं।
गिरफ्तार प्रोफेसर के मोबाइल से निर्वस्त्र लड़कियों के वीडियो, तंत्र क्रिया के दौरान बनाए गए वीडियो, और वाट्सऐप चैट्स के साथ 350 से अधिक लड़कियों की फोटो बरामद हुई हैं। इनमें कई नाबालिग बच्चियों की तस्वीरें भी हैं।पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अभी तक किसी लड़की ने बयान दर्ज नहीं कराया है, लेकिन सभी को काउंसलिंग के जरिए प्रेरित किया जा रहा है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या इन बच्चियों का शारीरिक शोषण हुआ था या नहीं।
जांच में यह भी सामने आया है कि प्रोफेसर दशरथ सिंह इस गैंग से पिछले तीन वर्षों से जुड़ा हुआ था। वह गैंग के मीडिया ग्रुप का हिस्सा था, जिसका काम लड़कियों को तांत्रिक गुरुओं तक पहुंचाना था। उसकी बातचीत डीएन त्रिपाठी नाम के व्यक्ति से लगातार हो रही थी।
एसपी ने बताया कि यदि पीड़ित लड़कियों की ओर से बयान नहीं आते हैं, तब भी इस केस को आधार बनाकर आरोपियों पर धन उगाही, यौन शोषण और काले जादू से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। गिरोह के अन्य सदस्यों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और इनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: 7 करोड़ के घोटाले में पुलिस का एक्शन, मास्टरमाइंड समेत फरार आरोपियों पर 50 हजार का इनाम
यह भी पढ़ें: होटल-ढाबों में मिलीं Sex Workers अब नहीं होंगी आरोपी, MP के एसपी-कमिश्नरों को आदेश जारी
thesootr links
गैंग में शामिल 14 लोग पहले ही पकड़े जा चुके हैं
28 मार्च को पुलिस ने स्टेशन मास्टर सहित 14 लोगों को गिरफ्तार किया था, जिनके मोबाइल से आपत्तिजनक वीडियो, फोटो और तंत्र क्रिया से जुड़े जीव-जंतु जैसे मुआ सांप, उल्लू और कछुए के वीडियो भी मिले थे। इस कार्रवाई के बाद पुलिस की जांच और गहरी हुई और अब इस गैंग में तीन साल से सक्रिय प्रोफेसर दशरथ सिंह को भी पकड़ा गया है।
लड़कियों की लंबाई नापता था प्रोफेसर
मोबाइल से बरामद हुए आपत्तिजनक वीडियो
प्रोफेसर 3 साल से गैंग में था सक्रिय
गैंगस्टर एक्ट के तहत होगी कार्रवाई
यह भी पढ़ें: 7 करोड़ के घोटाले में पुलिस का एक्शन, मास्टरमाइंड समेत फरार आरोपियों पर 50 हजार का इनाम
यह भी पढ़ें: होटल-ढाबों में मिलीं Sex Workers अब नहीं होंगी आरोपी, MP के एसपी-कमिश्नरों को आदेश जारी
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava