आज आएगी PM Kisan Yojana 21st Installment, जानें किस्त न मिलने पर क्या करें
Kaushiki | Nov 16, 2025, 11:12 IST
sarkari-yojana-pm-kisan-21st-installment-date-ekyc
PM Kisan Yojana की 21वीं किस्त आज 19 नवंबर 2025 को जारी होगी। इस किस्त का लाभ पाने के लिए किसानों को e-KYC और भूलेखों का वेरिफिकेशन तुरंत कराना होगा। अगर आपने ऐसा नहीं किया, तो आपके खाते में पैसा नहीं आएगा। लाभार्थी सूची में नाम चेक करना भी बहुत जरूरी है।
PM Kisan Yojana 21st Installment: देश के करोड़ों किसान PM किसान योजना की 21वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब उनका यह लंबा इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है।
भारत सरकार ने आधिकारिक रूप से इसकी घोषणा कर दी है। जिससे किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई है। सरकार ने बताया कि आज 19 नवंबर 2025 को करीब 9 करोड़ किसानों के खाते में ये किस्त भेजी जाएगी।
हर किसान के खाते में 2 हजार रुपए की राशि सीधे DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से ट्रांसफर की जाएगी। यह खबर किसानों के लिए किसी बड़ी खुशखबरी से कम नहीं है।
पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi) की शुरुआत साल 2019 में की गई थी। इस स्कीम का मकसद देश के छोटे और मार्जिनल किसानों को आर्थिक सहारा देना है। इस योजना के तहत सरकार किसानों को हर साल 6 हजार रुपए की आर्थिक मदद देती है।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की मदद एक साल में तीन किस्तों (हर किस्त 2 हजार रुपए) में किसानों के बैंक अकाउंट में भेजी जाती है। यह राशि किसानों को खेती से जुड़े खर्चों, जैसे- बीज, खाद या उपकरण खरीदने में सहायता करती है। ग्रामीण इकोनॉमी को मजबूत करने के लिए यह योजना बहुत ही जरूरी साबित हो रही है।
ये खबर भी पढ़ें..
Career Tips: करियर ग्रोथ के लिए नई स्किल्स सीखना जरूरी, जानें करियर बूस्टिंग की सीक्रेट ट्रिक
अगर आप चाहते हैं कि आपके खाते में भी 2 हजार रुपए आ जाएं। तो आपको कुछ जरूरी काम जल्द से जल्द पूरे करने होंगे। सरकार (pm kisan samman nidhi yojana)ने साफ कर दिया है कि इन कामों के बिना किस्त का पैसा आपके खाते में नहीं आएगा।
Career in Social Service: सोशल वर्क में बनाना है करियर, तो ये कोर्स करेंगे आपकी मदद
सरकार ने रजिस्ट्रेशन और वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को ट्रांसपेरेंट बनाया है। आप घर बैठे ऑनलाइन यह चेक कर सकते हैं कि आपका नाम बेनेफिशरी लिस्ट में है या नहीं:
यदि आपको पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 2 हजार रुपए की किस्त नहीं मिली है, तो सरकार से मदद पाने के लिए आप निम्नलिखित माध्यमों का उपयोग कर सकते हैं:
ये खबर भी पढ़ें...
क्या होता है Blue Aadhaar Card? क्या है इसका यूज और क्यों है यह जरूरी, जानें सभी डिटेल्स
Aadhaar App: अब मोबाइल नंबर बदलना हुआ आसान, फर्जी पहचान भी होगी तुरंत बेनकाब
भारत सरकार ने आधिकारिक रूप से इसकी घोषणा कर दी है। जिससे किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई है। सरकार ने बताया कि आज 19 नवंबर 2025 को करीब 9 करोड़ किसानों के खाते में ये किस्त भेजी जाएगी।
हर किसान के खाते में 2 हजार रुपए की राशि सीधे DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से ट्रांसफर की जाएगी। यह खबर किसानों के लिए किसी बड़ी खुशखबरी से कम नहीं है।
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi ji
19 नवम्बर 2025 को पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त जारी करेंगे और किसानों को संबोधित करेंगे। नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से आप सीधे कार्यक्रम से जुड़े।https://t.co/FZC9A89Hh5#AgriGoI#PMKisan#PMKisan21stInstallment pic.twitter.com/UGAlLRoxR5
— PM Kisan Samman Nidhi (@pmkisanofficial) November 18, 2025
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना क्या है
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की मदद एक साल में तीन किस्तों (हर किस्त 2 हजार रुपए) में किसानों के बैंक अकाउंट में भेजी जाती है। यह राशि किसानों को खेती से जुड़े खर्चों, जैसे- बीज, खाद या उपकरण खरीदने में सहायता करती है। ग्रामीण इकोनॉमी को मजबूत करने के लिए यह योजना बहुत ही जरूरी साबित हो रही है।
ये खबर भी पढ़ें..
Career Tips: करियर ग्रोथ के लिए नई स्किल्स सीखना जरूरी, जानें करियर बूस्टिंग की सीक्रेट ट्रिक
21वीं किस्त पाने के लिए तुरंत करा लें ये जरूरी काम
- e-KYC (ई-केवाईसी) है सबसे जरूरी
PM किसान योजना (सरकारी योजना) के तहत धोखाधड़ी को रोकने के लिए e-KYC कराना जरूरी कर दिया गया है। जिन किसानों ने अभी तक अपनी पहचान वेरिफिकेशन नहीं कराया है, उनकी किस्त अटक सकती है। आप यह e-KYC अपने नजदीकी CSC केंद्र पर या PM किसान पोर्टल पर ऑनलाइन भी करवा सकते हैं। - लैंड रिकार्ड्स का वेरिफिकेशन
यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि आपके खेती की जमीन (Land Records) का वेरिफिकेशन हो गया है। आपके भूलेखों का राज्य सरकार के रिकॉर्ड से मिलान होना जरूरी है। अगर आपकी जमीन का रिकॉर्ड योजना के डेटाबेस से मैच नहीं करता है, तो आप लाभार्थी सूची से बाहर हो सकते हैं। - आधार और बैंक अकाउंट लिंक
आपके बैंक अकाउंट को आपके आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए। यह DBT के लिए सक्रिय होना चाहिए। यदि आपका बैंक अकाउंट आधार-लिंक्ड नहीं है, तो डायरेक्ट ट्रांसफर फेल हो सकता है। कोई भी गलती होने पर आपको जल्द से जल्द इसे ठीक करा लेना चाहिए।
Career in Social Service: सोशल वर्क में बनाना है करियर, तो ये कोर्स करेंगे आपकी मदद
ऑनलाइन बेनेफिशरी लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक करें?
- सबसे पहले, आधिकारिक PM किसान पोर्टल https://pmevents.mygov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, आपको 'किसान कॉर्नर' (Farmer's Corner) का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
- इसके बाद, 'बेनेफिशरी लिस्ट' (Beneficiary List) वाले लिंक पर क्लिक करें।
- अब, अपने राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव जैसी जरूरी जानकारियां भरें।
- कैप्चा कोड भरकर 'सबमिट' कर दें।
- आपके सामने आपके गांव की पूरी बेनेफिशरी लिस्ट खुल जाएगी, जिसमें आप अपना नाम देख सकते हैं। अगर आपका नाम इसमें है, तो आप 21वीं किस्त पाने के लिए तैयार हैं।
किस्त न मिलने पर क्या करें
- हेल्पलाइन नंबर: तुरंत 155261 या 011-24300606 पर कॉल करें।
- ईमेल: अपनी समस्या विस्तार से pmkisan-ict@gov.in पर ईमेल करें।
- हेल्पडेस्क ऑनलाइन:
- पीएम किसान पोर्टल पर 'हेल्पडेस्क' विकल्प चुनें।
- अपना रजिस्ट्रेशन या मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।
- अपनी शिकायत दर्ज करें।
ये खबर भी पढ़ें...
क्या होता है Blue Aadhaar Card? क्या है इसका यूज और क्यों है यह जरूरी, जानें सभी डिटेल्स
Aadhaar App: अब मोबाइल नंबर बदलना हुआ आसान, फर्जी पहचान भी होगी तुरंत बेनकाब
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari