SBI खाता धारक-Fastag यूजर सावधान, अगले महीने से बदल रहे हैं नियम

Jitendra Shrivastava | Mar 30, 2024, 10:17 IST
Share
thesootr
अगले महीने से बदल रहे हैं नियम।

देश में हर नए वित्त वर्ष के साथ बैंकिंग या शासकीय सेवाओं के नियम भी बदलते हैं। इसका असर सीधे आम जनता के ऊपर पड़ता है। आइए आज हम आपको बताते हैं वे कौन सी सरकारी सुविधाएं हैं जिनके नियम नए फायनेंशियल इयर के साथ बदल जाएंगे।

BHOPAL. हर नए वित्त वर्ष के साथ कई नए नियम लागू होते हैं, जिनका असर आम जनता की जेब पर पड़ता है। नया वित्त वर्ष शुरू होने में कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। एक अप्रैल से भी कई ऐसे नियम लागू होने जा रहे हैं। इसमें ईपीएफओ, फास्टैग और एसबीआई क्रेडिट कार्ड से जुड़ा नियम शामिल है।

EPFO: पुराना बैलेंस ट्रांसफर करने की जरूरत नहीं

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की ओर से एक अप्रैल से नया नियम लागू किया जा सकता है। इस नए नियम के तहत ईपीएफ खाताधारक जैसे ही अपनी जॉब चेंज करेगा। उसके साथ ही उसका पुराना पीएफ बैलेंस नए खाते में ट्रांसफर हो जाएगा। इसका फायदा यह होगा कि अब नौकरी बदलने के बाद आपको अपना पुराना पीएफ बैलेंस नए खाते में ट्रांसफर करने की जरूरत नहीं होगी। यह ऑटोमेटिक हो जाएगा।

NPS: आधार बेस्ड ओटीपी से ही लॉगिन कर पाएंगे

नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) के लॉग-इन प्रोसेस में एक अप्रैल से बड़ा बदलाव होना जा रहा है। पीएफआरडीए द्वारा अगले महीने से टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन को लागू किया जा रहा है। इसके बाद कोई भी एनपीएसधारक आधार बेस्ड ओटीपी के जरिए ही एनपीएस लॉग इन कर पाएगा।

New Tax Regime: अपने आप नई टैक्स रिजीम सिलेक्ट होगी

एक अप्रैल,2024 से नई टैक्स रिजीम, डिफॉल्ट टैक्स रिजीम के रूप में लागू होने जा रही है। इसका मतलब यह है कि अगर आप टैक्स भरने के दौरान पुरानी टैक्स रिजीम सिलेक्ट नहीं करते हैं तो एक अप्रैल से अपने आप नई टैक्स रिजीम सिलेक्ट हो जाएगी।

SBI Credit Card: भुगतान पर रिवॉर्ड प्वाइंट्स नहीं मिलेंगे

एसबीआई कार्ड की ओर से क्रेडिट कार्ड के नियम में बड़ा बदलाव किया गया है। नए नियम के तहत अब एसबीआई के सभी क्रेडिट कार्ड्स से किराए का भुगतान करने पर रिवॉर्ड प्वाइंट्स नहीं मिलेंगे। ये बदलाव कुछ क्रेडिट कार्ड में एक अप्रैल, 2024 से कुछ क्रेडिट कार्ड में 15 अप्रैल, 2024 से लागू होने जा रहा है।

Fastag: बिना केवाईसी वाले फॉस्टेग एक अप्रैल से बंद

फास्टैग का भी नियम एक अप्रैल से बदलने जा रहा है। अगर आपने 31 मार्च, 2024 तक अपने फास्टैग के केवाईसी प्रोसेस को पूरा नहीं किया है तो आपका फास्टैग एक अप्रैल से काम करना बंद देगा।

Tags:
  • FASTag
  • SBI
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग